- Home
- Chhattisgarh
- ड्यूटी से लौटे आरक्षक ने खुदको गोली मारकर की आत्महत्या, मंत्री दयाल दास बघेल के बंगले में हुआ कांड
ड्यूटी से लौटे आरक्षक ने खुदको गोली मारकर की आत्महत्या, मंत्री दयाल दास बघेल के बंगले में हुआ कांड

रायपुर- छत्तीसगढ़ में मंत्री के बंगले में जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। दयालदास बघेल के बंगले में CAF के जवान ने खुदकुशी कर ली है। बताया जा रहा है कि देर रात बंगले के गार्ड रूम में गोली चलने की आवाज आई। गोली की आवाज़ सुनने के बाद जब जाकर देखा गया तो पता चला कि जवान में खुद को गोली मारकर मौत को गले लगा लिया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने इस घटना को लेकर मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, आगे की कार्रवाई और खुदकुशी के कारणों जांच की जा रही है।
दरअसल, मिली जानकारी के अनुसार रायपुर गंज थाना क्षेत्र में स्टेशन रोड में मंत्री दयाल दास बघेल के बंगले की घटना है। बीती शुक्रवार की रात करीब 2 बजे आरक्षक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। मृतक जवान रोहित सलामे ई कंपनी क्रमांक 135 प्रथम वाहिनी बताया जा रहा है। जवान ने गार्ड रूम में अपनी एक्स केलिबर सर्विस राइफल से ठुड्डी में गोली मारकर खुदकुशी कर ली है। जानकारी मिली है कि मृतक आरक्षक 2 बजे ड्यूटी से उतरा था और मंजन करने के बाद उसने अपने साथ पूरी घटना को अंजाम दिया है। आरक्षक रोहित सलामे एक सप्ताह पहले पच्चीस दिवस ईएल अवकाश से वापस आया था।
मंत्री भी बंगले में थे मौजूद
बताया जा रहा है कि जब खुद को गोली मारी उस दौरान मंत्री बघेल अपने बंगले में मौजूद थे। अचानक जवान ने तीन राउंड गोली भी चलाई, जिसमें उसकी खुद की जान चली गई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का मामला दिख रहा है। यह भी बताया जा रहा है कि परिवारिक कारणों से वह बेहद परेशान भी था।
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)