- Home
- Chhattisgarh
- ‘बंगीय साहित्य संस्था’ के तत्वावधान में ‘कॉफी विथ साहित्यिक विचार-विमर्श आड्डा’ : चर्चा में शामिल रहे-श्रीमती स्मृति दत्ता, दुलाल समाद्दार, प्रकाशचंद्र मण्डल, रविंद्रनाथ देबनाथ और प्रदीप भट्टाचार्य…
‘बंगीय साहित्य संस्था’ के तत्वावधान में ‘कॉफी विथ साहित्यिक विचार-विमर्श आड्डा’ : चर्चा में शामिल रहे-श्रीमती स्मृति दत्ता, दुलाल समाद्दार, प्रकाशचंद्र मण्डल, रविंद्रनाथ देबनाथ और प्रदीप भट्टाचार्य…

▪️ 👉 [बाएँ से] : स्मृति दत्ता, प्रदीप भट्टाचार्य, प्रकाशचंद्र मण्डल,रविंद्रनाथ देबनाथ और दुलाल समाद्दार]
भिलाई [छत्तीसगढ़ आसपास न्यूज़] : बांग्ला साहित्य सृजन की संस्था ‘बंगीय साहित्य संस्था’ इस्पात नगरी भिलाई में विगत 62 वर्षों से संचालित है. इसकी नींव बांग्ला के सुप्रसिद्ध वयोवृद्ध कवि स्व. शिबव्रत देवानजी और डॉ. भवानी प्रसाद मुखर्जी के साथ और भी बांग्ला के कवि लेखकों ने स्थापित किया था. आज भी ‘बंगीय साहित्य संस्था’ वर्षभर कई साहित्यिक आयोजन करते रहती है. इस संस्था का मुखपत्र बांग्ला में ‘मध्य बलय’ निरंतर प्रकाशित हो रही है, जिसके संपादक दुलाल समाद्दार हैं. वर्तमान में संस्था के सभापति/अध्यक्षा देश की चर्चित बांग्ला कवयित्री श्रीमती बानी चक्रवर्ती और महासचिव शुभेंदु बागची हैं.
▪️
इस सप्ताह भिलाई निवास कॉफी हाउस में ‘ कॉफी विथ साहित्यिक विचार-विमर्श आड्डा’ में शरीक हुए-
• बांग्ला की वयोवृद्ध लेखिका कव यित्री एवं ‘बंगीय साहित्य संस्था’ की उप सभापति स्मृति दत्ता.
• बांग्ला व हिंदी के सु प्रसिद्ध कवि दुलाल समाद्दार.
• बांग्ला व हिंदी के चर्चित कवि, नाट्यकार और ‘बंगीय साहित्य संस्था’ के उप सचिव प्रकाशचंद्र मण्डल.
• बांग्ला चिंतक रविंद्रनाथ देबनाथ.
और
‘छत्तीसगढ़ आसपास’ के संपादक प्रदीप भट्टाचार्य.
प्रारंभ में बांग्ला विश्व पुस्तक मेला जो कि कोलकाता के सॉर्टलेक में 18-31 जनवरी तक आयोजित हुआ. इस पुस्तक मेला में छत्तीसगढ़ भिलाई से बानी चक्रवर्ती , स्मृति दत्ता, प्रकाशचंद्र मण्डल, दुलाल समाद्दार, मीता दास, समरेन्दु बिश्वास और मनोरंजन दास उपस्थित हुए. इन सभी रचनाकारों के प्रकाशित संग्रह को भी स्टॉल में रखा गया था.

▪️ विचार-विमर्श और कविता पाठ करते हुए [उपर बाएँ से] स्मृति दत्ता, प्रदीप भट्टाचार्य, प्रकाशचंद्र मण्डल, दुलाल समाद्दार और रविंद्रनाथ देबनाथ]
▪️
उपस्थित सदस्यों ने अपनी- अपनी प्रतिनिधि कविताओं का पाठ किया.

आज के आड्डा की अध्यक्षता श्रीमती स्मृति दत्ता, संचालन प्रकाशचंद्र मण्डल और आभार व्यक्त प्रदीप भट्टाचार्य ने किया.
🟥🟥🟥🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)