- Home
- Chhattisgarh
- खास आसपास : जरूर लिंक खोलकर देखें….
खास आसपास : जरूर लिंक खोलकर देखें….

🟥
•कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गाँधी राज्यसभा चुनाव में राजस्थान से नामांकन पत्र दाखिल करेंगी…

कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गाँधी राज्यसभा चुनाव में राजस्थान से पार्टी की उम्मीदवार होंगी. सोनिया गाँधी आज जयपुर में नामांकन पत्र दाखिल करेंगी. सोनिया गाँधी 1999 से लगातार लोकसभा सदस्य हैं. यह पहली बार होगा कि वह संसद के उच्च सदन जायेंगी.
🟥
•महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण भाजपा में शामिल हुए…

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण सत्तारुढ़ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए. पिछले दिनों अशोक चव्हाण कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था. अशोक चव्हाण मराठवाड़ा के नांदेड़ जिले के रहने वाले हैं. वे 2014-2019 तक कांग्रेस की राज्य इकाई के प्रमुख थे.
🟥
•केंद्र में INDIA गठबंधन की सरकार बनी तो ‘एमएसपी’ गारंटी लागू करेंगे- राहुल गाँधी

कांग्रेस नेता राहुल गाँधी विगत दिनों छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में कहा- ‘ कांग्रेस की गारंटी है और सरकार बनने के बाद हमारी सरकार सबसे पहले यह वादा पूरा करेगी – एमएसपी गारंटी ‘.राहुल गाँधी इस समय ‘ भारत जोड़ो न्याय यात्रा ‘ में हैं.
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)