- Home
- Chhattisgarh
- छत्तीसगढ़ में भी भारत सीरीज ( BH Series) नंबर प्लेट होगा, जानिए क्या है फायदे
छत्तीसगढ़ में भी भारत सीरीज ( BH Series) नंबर प्लेट होगा, जानिए क्या है फायदे

छत्तीसगढ़ में भी भारत सीरीज ( BH Series) नंबर प्लेट जारी करने का आदेश परिवहन मंत्रालय भारत सरकार के आदेशानुसार परिवहन विभाग छग शासन ने जारी कर दिया है। अगर आप BH Series नंबर प्लेट लेना चाहते हैं तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। हम आपको इस खबर में बता रहे कि कैसे बीएच सीरीज नंबर प्लेट को प्राप्त कर सकेंगे।
कैसे प्राप्त करें बीएच सीरीज नंबर प्लेट ?
बीएच सीरीज नंबर प्लेट को लेने के लिए आपको ऑनलाइन अप्लाई करना पड़ेगा. हालांकि आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया को फॉलो करना होगा, जिसमें कुछ शर्तें शामिल हैं. अगर आपका ऑफिस चार राज्यों से अधिक जगहों पर स्थित है या फिर और सरकारी कर्मचारी हैं तो इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
इस सीरीज के नंबर प्लेट का सीधा फायदा उन लोगों को मिलेगा, जिनका ट्रांसफर किसी अन्य राज्य में होता रहता है। ऐसे अगर आप सिर्फ एक बार ‘बीएच सीरीज’ का नंबर रजिस्ट्रेशन करवा लेंगे तो उन्हें दूसरे राज्यों में इसे बदलने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)