- Home
- Chhattisgarh
- खास खबर आज : 2 मिनट समय निकाल कर लिंक खोलकर देखें….
खास खबर आज : 2 मिनट समय निकाल कर लिंक खोलकर देखें….

🟥
यूएई का पहला हिंदू मंदिर : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विगत दिनों संयुक्त अरब अमीरात [यूएई] के पहले हिंदू मंदिर का उद्घाटन किया. यूएई की राजधानी में बनी इस मंदिर को नरेंद्र मोदी ने प्राण प्रतिष्ठा के बाद उद्घाटन किया. इसे बोचासन वासी श्री अक्षर पुरुषोत्तम स्वामी नारायण संस्था यानी बीएपीएस ने बनवाया है. इसमें 400 मिलियन दिरहम [करीब 900 करोड़ रु. ] लागत लगी.
इस मंदिर को अयोध्या के राम मं दिर की तर्ज पर नागर शैली में बनवाया गया है. यह मंदिर 27 एकड़ जमीन पर बना है. मंदिर के लिए जमीन यूएई ने दान में दी है. मंदिर को दुबई-आबू धाबी शेख जायेद हाइवे पर अल रहबा के समीप बीएपीएस द्वारा बनाया गया है. इसमें 7 शिखर बनाए गए हैं.
🟥
पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के पोते विभाकर शास्त्री ने कांग्रेस से इस्तीफा दिया…

पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के पोते विभाकर शास्त्री ने कांग्रेस से इस्तीफा देकर विगत दिनों भाजपा में शामिल हो गए.
🟥
बहुचर्चित बेहमई कांड का 43 साल बाद आया फैसला : 80 वर्षीय श्यामबाबू को आजीवन कारावास…

14 फरवरी, 1981 को डकैत रही फूलन देवी ने एक लाइन से खड़ा करके 20 लोगों को गोली मारकर हत्या कर दी थी. मरने वाले सभी लोग ठाकुर समुदाय के थे. गांव के रहने वाले राजाराम ने फूलन देवी और मुस्तकीम सहित 14 को नामजद कराते हुए 36 डकैतों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था.
14 फरवरी, 2024 को आए फैसले में दोषी श्यामबाबू को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई. मुख्य आरोपी डकैत फूलन देवी और गवाहों की मौत हो चुकी है, तीन आरोपी अभी भी फरार हैं. एक आरोपी 55 वर्षीय विश्वनाथ को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया गया है.
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)