- Home
- Chhattisgarh
- भिलाई : ‘कृष्णा वेंचर्स’ की पत्रकारवार्ता : नेहरू नगर के पास ‘भेलवा तालाब’ के संबंध में : संचालक एम एम राहुल ने क्या बताया, उन्हीं की जुबानी… ❓
भिलाई : ‘कृष्णा वेंचर्स’ की पत्रकारवार्ता : नेहरू नगर के पास ‘भेलवा तालाब’ के संबंध में : संचालक एम एम राहुल ने क्या बताया, उन्हीं की जुबानी… ❓

भिलाई-दुर्ग [छत्तीसगढ़ आसपास के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस से प्रदीप भट्टाचार्य] : ‘कृष्णा वेंचर्स’ के संचालक ने एक पत्रकारवार्ता में कहा कि हमारे समिति द्वारा पिछले 1 साल पूर्व निगम द्वारा निकाले गए टेंडर के तहत तथा निगम के नियम एवं शर्तों के आधार पर ही हमने 3 साल के लिए भेलवा तालाब के रखरखाव के लिए लिया है और हमने जबसे इसका टेंडर लिया है तबसे आज तक यहाँ हमारे द्वारा अब तक अपने खर्चे से प्रतिदिन नियमित साफ सफाई कराई जाती है, इसके लिए हमने 6 साफ सफाई कर्मचारी एवं 2 सुपरवाइजर लगाया है.
पत्रकारवार्ता में संचालक एम एम राहुल, यमेश कुमार, जय सिंग, सुखबीर सिंह ब्रोका और परमीत भाटिया ने बताया-
भेलवा तालाब की पाईपलाइन पूरी तरह जर्जर हो गई थी, जिसे हमने अपने पूरे खर्चे से पूरा पाइपलाइन बदल वाया है और जो यहां टायलेट बहुत ही बुरी अवस्था में थी, टूट फूट गया था उसकी जगह हमने यहां नया टायलेट लगवाने के साथ यहां पुरा टाइल्स भी लगवाया है. यहां पहले अंधेरा रहता था, लेकिन हमने यहां, 250 से अधिक लाइटें लगवा दिये है, जिससे यहां रात्रि के समय पुरा उजाला व चकाचौँध रहता है. बुजुर्गों महिलाओं एवं बच्चों को वाकिंग करने से लेकर अन्य गतिविधियों के लिए पूरा जगह है.
भेलवा तालाब में पहले हो रहे गलत व अनैतिक कार्य को रोकने के लिए 24 घंटे के लिए 3 गार्डों का ड्यूटी लगाया गया है. पूरे तालाब में चारों तरफ 12 सीसीटीव्ही कैमरे लगवाया गया है.
भेलवा तालाब में आने वाले लोगों का अलग से एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया है ताकि जिस किसी को कुछ भी शिकायत हो एवं सुझाव हो, वे इस व्हाट्सएप ग्रुप में डालें.


कुछ दिनों से सोशल मीडिया के माध्यम से कतिपय असंतुष्ट लोगों द्वारा ‘कृष्णा वेंचर्स’ फर्म को यह कहकर बदनाम किया जा रहा है कि ‘भेलवा तालाब’ में लगे झूला तोड़कर ‘हेल्थ क्लब’ बनवाया जा रहा है. गंदगी फैली है, साफ सफाई नहीं होती है, पुरा तालाब जलकुंभी से भरा है. ‘भेलवा तालाब’ के देख रेख की आड़ में इसको व्यापार बना डालें हैं. एक हाथ से नाक बंद कर लोग टहल रहे हैं और 10 विवादित दुकान बनाया गया है, जिसमें 4 दुकानें बेच दी गई है. आइसक्रीम काउंटर को अवैध बताया जा रहा है. जो सरासर गलत है.
प्रेस कॉन्फ्रेंस में संचालक ने बताया कि न कोई झूला तोड़ा गया है, उल्टा हमने कुछ नए झूले और पुराने झूलों को सुधारा है और ना ही कहीं गंदगी का ढेर है और ना ही कोई अवैध दुकान बनाया गया है. कोई भी ‘भेलवा तालाब’ कभी भी आकर निरीक्षण कर सकता है और सच्चाई जान सकता है.
कृष्णा वेंचर्स’ के संचालक ने कहा कि-
हम जनता को आश्वस्त कराना चाहते हैं कि कुछ असंतुष्ट लोगों द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से फैलाए जा रहे हैं अपवाहों और भ्रामक बातों पर ध्यान न दें. ‘ कृष्णा एडवेंचर्स पूरी पारदर्शिता व ईमानदारी के साथ कार्य कर रहा है. टेंडर के समय निगम के साथ हुए अनुबंध के अनुसार ही पूरा कार्य किया जा रहा है. ‘भेलवा तालाब’ को सुंदर व साफ सुथरा रखने के लिए हमारा कदम हमेशा आगे बढ़ता रहेगा.

👉 एम एम राहुल
‘कृष्णा एडवेंचर्स’ के संचालक ने पत्रकारों को बताया कि-
हमने कोई अवैध दुकान नहीं बनाया है और ना ही बेचा है. निगम द्वारा जारी टेंडरर्स के नियम व शर्तों में दिया हुआ है कि तालाब के मेंटेनेंस के लिए यहां चौपाटी व नर्सरी, फूल दुकान और यहां विज्ञापन बोर्ड तथा हेल्थ क्लब बनवा सकते हैं और प्रवेश शुल्क भी लगा सकते हैं.
दुकानों से जो राशि हमारी कंपनी ले रही है और उसमें एक भाग राशि निगम को जमा करेगी. शेष बचे राशि से भेलवा तालाब का रख रखाव व सुरक्षा तथा साफ सफाई कराने का कार्य किया जायेगा.
हमने निगम से अनुबंध के तहत 11 दुकानें बनवाई गई है, जिसमें अभी 3 से 4 दुकानें ही रेंट पर गई है.
भेलवा तालाब के टेंडर लिए 1 वर्ष होने को हैं. समिति द्वारा लाखों के काम किए गए हैं.
पार्क में कैमरा, बाथरूम की नयी पाइप लाइन एवं टाइल्स का काम, शाम में वॉक के लिए लाइट, योग रूम में लाइट, पेंटिंग एवं दीवार रिपेयरिंग के कार्य, रोजाना साफ सफाई, सप्ताह में तालाब की सफाई और बहुत कुछ.

भेलवा तालाब को कुछ लोग बदनाम कर हमें यहां से हटवाकर इसका टेंडर लेना चाहते हैं.
🟥🟥🟥🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)