- Home
- Chhattisgarh
- अलविदा : साहित्यकार प्रदीप वर्मा का निधन… 🕉
अलविदा : साहित्यकार प्रदीप वर्मा का निधन… 🕉
भिलाई-दुर्ग [छत्तीसगढ़ आसपास न्यूज़] : ‘वीणापाणी साहित्य समिति’ के अध्यक्ष प्रदीप वर्मा का बीती रात 18 फरवरी को एक सड़क दुर्घटना में आकस्मिक निधन हो गया.
प्रदीप वर्मा के पुत्र प्रशांत वर्मा और अनिल वर्मा ने बताया कि-
बीती रात धमधा के निकट चिखली महेंद्र रिसोर्ट में एक शादी समारोह से लौट रहे थे. कार में बैठने जा रहे थे कि वहीं से जा रही तेज रफ्तार वाली एम्बुलेंस ने उन्हें ठोकर मार दी. चोट इतनी गहरी थी कि घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई.
3 जून 1945 को सरफोगा रायपुर में जन्में प्रदीप कुमार वर्मा का मूल निवास अर्जुनी बलौदाबाजार है. उनकी माता का नाम स्व. श्रीमती जगौती बाई वर्मा और पिता का नाम स्व. चिंताराम वर्मा था.
▪️
प्रकाशित कृति-
• दुवारी
• प्रेमदीप
• प्रकाश्य सुरता
• भांवर
▪️
सम्मान-
• चिन्हारी सम्मान
• हिंदी विद्या रत्न भारती
• कुर्मी शिखर सम्मान
• नवोदय अलंकरण
• छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा साहित्यकार सम्मान
▪️
आकाशवाणी एवं दूरदर्शन केंद्र रायपुर से नियमित रूप से वार्ता व कविताएं प्रसारित
प्रदीप वर्मा के दो काव्य संग्रह प्रकाशित हुए. उन्होंने ‘दोनापान’ नाटक लिखे और नाटक का मंचन भी किया.
प्रदीप वर्मा ‘वीणापाणी साहित्य समिति’ के अध्यक्ष, ‘मुक्तकंठ साहित्य समिति’ के संरक्षक और ‘ दुर्ग जिला हिंदी साहित्य समिति’ के कोषाध्यक्ष रहे. सामाजिक संगठनों में भी उनकी सक्रिय भागीदारी रहती थी.
हंसमुख, मिलनसार और समाजसेवी प्रदीप वर्मा के निधन पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित किया-
डॉ. परदेशीराम वर्मा, गुलबीर सिंह भाटिया, डॉ. बलदाऊराम साहू, ललित कुमार वर्मा,गोविंद पाल, प्रकाशचंद्र मण्डल, ओमप्रकाश शर्मा, रविंद्रनाथ देबनाथ, दुलाल समाद्दार, आलोक कुमार चंदा,मन्नूलाल परगनिहा, बाबूलाल मधारिया, आलोक नारंग, घनश्याम सोनी, हाजी रियाज खान गौहर, डॉ. इसराइल, शाद बिलासपुरी, डॉ. नरेंद्र देवांगन, डॉ. संजय दानी, सूर्यकांत गुप्ता, विजय गुप्ता, संतराम देशमुख, सेवाराम पांडे, हर्ष साहू, सुरेश कुमार बं छोर, गिरजाशंकर बंछोर, शायर मुमताज, लोकबाबू, रवि श्रीवास्तव,शरद कोकास,परमेश्वर वैष्णव,विनोद साव ,विजय वर्तमान, संतोष झांझी,विद्या गुप्ता, सरला शर्मा,शुचि ‘भवि’, डॉ. बीना सिंह ‘रागी’, माला सिंह, सोनिया सोनी, नीलम जायसवाल, डॉ.दीक्षा चौबे,एन एल मौर्य ‘प्रीतम’, त्रिलोकिनाथ कुशवाहा ‘अंजन’, डॉ.चंद्र शेखर शर्मा,सुरेश वाहने, सुशील यादव,अकुंश देवांगन, कल्याण सिंह ‘लोक’, राजीव अग्रवाल, रौनक जमाल, नवेद रजा दुर्गवी,डॉ. नौशाद अहमद सिद्दीकी ‘सब्र’, सतीश कुमार चौहान, शमशीर शिवानी,ओमवीर करन, नारायण चंद्राकर,डॉ.डी पी देशमुख, प्रशांत कानस्कर, प्रो.डी एन शर्मा,डॉ. महेशचंद्र शर्मा, और प्रदीप भट्टाचार्य.
शत् शत् नमन 🕉
-छत्तीसगढ़ आसपास परिवार
🙏
▪️
पता व संपर्क-
‘प्रेमदीप भवन’, जैन डेयरी के सामने, विधुत नगर, दुर्ग.
मो. 98261 54838
▪️▪️▪️▪️▪️▪️▪️▪️▪️▪️
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)