- Home
- Chhattisgarh
- छत्तीसगढ़ आर्मी पब्लिक स्कूल वेलफेयर फाउंडेशन : पुलिस में भर्ती होने वाले को नि:शुल्क देंगे… प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश अध्यक्ष हरप्रीत सिंह ने कहा-
छत्तीसगढ़ आर्मी पब्लिक स्कूल वेलफेयर फाउंडेशन : पुलिस में भर्ती होने वाले को नि:शुल्क देंगे… प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश अध्यक्ष हरप्रीत सिंह ने कहा-

भिलाई-दुर्ग [छत्तीसगढ़ आसपास न्यूज़] : छत्तीसगढ़ आर्मी पब्लिक वैलफेयर फाउंडेशन के सेवानिवृत्त सैनिकों द्वारा आगामी 3 मार्च 2024 को छ ग पुलिस भर्ती से पहले ही प्रतिभागी युवक-युवतीयों को सभी प्रकार के होने वाले फिजिकल टेस्ट का ट्रायल करवाने का फैसला लिया गया है।
पत्रकारवार्ता में फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व सैनिक हरप्रीत सिंह ने कहा-
छत्तीसगढ़ आर्मी पब्लिक वैलफेयर फाउंडेशन का गठन दिनांक 26 मई 2023 को हुआ जो छ ग शासन सोसाइटी की मान्यता प्राप्त संस्था है जिसको भारतीय सेना से सेवानिवृत्त सभी सैनिक जुङे हैं जिनके द्वारा 1) समाजिक स्तर पर उत्पन्न समस्याओं एवं नागरिकों को प्रत्येक क्षेत्र में होने वाली परेशानियों का निवारण किया किया जाता है ।
2) सेना में भर्ती होने वाले युवक-युवतीयों को नि:शुल्क प्रशिक्षण देने का कार्य किया जाता है। 3) युद्ध में शहीद हुए जवानों के परिवारों को हर स्तर पर सहयोग करते हुए समस्यायों के समाधान हेतु पूर्ण रूप से तत्पर रहते हैं। 4) साइबर सुरक्षा प्रहरी से जुड़े सभी नियमों के तहत होने वाले फायदे एवं नुकसान के प्रति जागरूक करने का कार्य किया जाता है। 5) सेवानिवृत सैनिकों के बच्चों की शिक्षा की व्यवस्था के साथ परिवार को मेडिकल के क्षेत्र में सहायता की जाती है ।
प्रदेश अध्यक्ष हरप्रीत सिंह ने वाट्सअप नम्बर जारी करते हुए सभी प्रतिभागियों को वाट्सप नम्बर ( 9888746507 — 9149654431) पर सम्पर्क कर जानकारी प्राप्त करने कहा है।
पत्रकारवार्ता में हरप्रीत सिंह, चंद्र मोहन, ग्रजिह सिंह और नमिता हांडा उपस्थित थे.
🟥🟥🟥🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)