- Home
- Chhattisgarh
- अलविदा : ‘ नमस्कार बहनों और भाईयों मैं आपका दोस्त अमीन सयानी बोल रहा हूँ…’ : 91 वर्ष की आयु में निधन
अलविदा : ‘ नमस्कार बहनों और भाईयों मैं आपका दोस्त अमीन सयानी बोल रहा हूँ…’ : 91 वर्ष की आयु में निधन
छत्तीसगढ़ आसपास न्यूज
1952 में ‘बिनाका गीत माला’ से मिली लोकप्रियता और रेडियो को नई पहचान देने वाले अमीन सयानी का दिल का दौरा पड़ने से 20,फरवरी को मुंबई के एच एन रिलायंस अस्पताल में 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया. अमीन सयानी का जन्म 21 दिसम्बर 1932 को मुंबई में हुआ.

नमस्कार बहनों और भाईयों मैं आपका दोस्त अमीन सयानी बोल रहा हूँ…. यह वह आवाज थी जिसका रेडियो सिलोन याने श्री लंका ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन से प्रसारित बुधवार को रात 8 बजे ‘ बिनाका गीत माला’ की….जिसका लाखों श्रोता बेसब्री से इंतज़ार किया करते थे. वह सदाबहार मखमली आवाज अब सदा के लिए थम गई.
अमीन सयानी जब 7 वर्ष के थे, उन्होंने पहली बार ऑल इंडिया रेडियो में उनके बड़े भाई हामिद सयानी के साथ रेडियो प्रसारण देखा था, तभी से अमीन सयानी का रुझान रेडियो की तरफ बड़ा और उन्होंने आवाज की इस दुनिया का हिस्सा बनने की ठान ली.
अमीन सयानी ने लगभग 54 हजार से ज्यादा रेडियो कार्यक्रमों में अपनी आवाज दी. ‘लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड’ में उनके नाम सबसे ज्यादा 19000 वॉयस रिकॉर्ड है. 2009 में अमीन सयानी को पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया था.

🙏
शत् शत् नमन
_____________
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)