- Home
- Chhattisgarh
- ‘पहल’ : शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कैम्प-1 में ‘ पहल’ कार्यक्रम के अंतर्गत खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग जिला दुर्ग एवं जिला स्वास्थ्य समिति के प्रयास के तहत औषधि व नशा संबंधी जनजागरूकता कार्यशाला…
‘पहल’ : शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कैम्प-1 में ‘ पहल’ कार्यक्रम के अंतर्गत खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग जिला दुर्ग एवं जिला स्वास्थ्य समिति के प्रयास के तहत औषधि व नशा संबंधी जनजागरूकता कार्यशाला…

भिलाई [छत्तीसगढ़ आसपास न्यूज़] : नियंत्रक महोदय खाद्य एवं औषधि प्रशासन छत्तीसगढ़ एवं पुलिस अधीक्षक जिला दुर्ग के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी दुर्ग के मार्गदर्शन मे आज दिनांक 21/02/2024 को शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला कैम्प-01 मे ‘पहल’ कार्यक्रम के अंतर्गत खाद्य एवँ औषधि प्रशसान विभाग जिला दुर्ग तथा जिला स्वास्थ्य समिति के प्रयास के तहत औषधि व नशे के प्रति जनजागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम मे सहायक औषधि नियंत्रक, श्री बेनी राम साहु, औषधि निरीक्षक श्री ईश्वरी नारायण सिंह, श्रीमती चंद्रकला ठाकुर, श्री ब्रिजराज सिंह, छावनी थाना प्रभारी श्री सोनल ग्वाला, शाला के प्राचार्य श्रीमती जया तिवारी, पार्षद श्रीमती सत्या राजकुमार जायसवाल, पार्षद श्रीमती प्रियंका भोला साहू, पार्षद श्री संजय सिंह, कोट्पा सेल दुर्ग से श्रीमती कविता ताम्रकार तथा श्री ललित साहु, शिक्षकगण, मितानिन एवं छात्र-छात्राए सहित कुल 250 से अधिक लोग उपस्थित थे।


कार्यक्रम मे औषधि निरीक्षक श्री ईश्वरी नारायण सिंह द्वारा दवाओ के उपयोग-दुरुपयोग से सम्बंधित जानकारी, नशीली दवाओ की पहचान, कालातीत औषधियो की जानकारी, दवाओ की सही कीमत के बारे में जानकारी, संग्रहण परिस्थितिया के बारे में अवगत कराया गया। इसके अतिरिक्त श्रीमती चंद्रकला ठाकुर द्वारा नशे/तम्बाकू के सामायिक दुष्प्रभावो, महिलाओ की भूमिका व कानूनी उपबंधो की जानकारी से भी अवगत कराया गया।
श्रीमती कविता ताम्रकार द्वारा कार्यक्रम मे तम्बाकू के सेवन के दुष्प्रभाव व छोड्ने के लाभ व तरीके के बारे मे बताया गया। कार्यक्रम मे श्री हर्ष देशमुख द्वारा दवाई सेवन दुष्प्रभावो को रिपोर्ट करने की उपयोगिता तथा तरीके भी साझा किया गया।

संचालन शाला की शिक्षिका ममता साहू और आभार व्यक्त राजकुमार जायसवाल ने किया.
🟥🟥🟥🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)