- Home
- Chhattisgarh
- लब्धप्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय कवि गोविंद पाल नेपाल के लिए रवाना : 26,फरवरी को नेपाल में ‘ शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रिय फाउंडेशन नेपाल’ द्वारा गोविंद पाल को ‘ नोबेल टैलेंट इंटरनेशनल अवॉर्ड’ से नवाजा जायेगा…
लब्धप्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय कवि गोविंद पाल नेपाल के लिए रवाना : 26,फरवरी को नेपाल में ‘ शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रिय फाउंडेशन नेपाल’ द्वारा गोविंद पाल को ‘ नोबेल टैलेंट इंटरनेशनल अवॉर्ड’ से नवाजा जायेगा…

▪️ गोविंद पाल
भिलाई [छत्तीसगढ़ आसपास न्यूज़] : भिलाई इस्पात संयंत्र के टी पी आई ई विभाग से हाल ही सेवा निवृत्त हुए कर्मचारी व लब्धप्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय कवि व साहित्यकार गोविंद पाल एवं बी एस पी मशीन शाप में कार्यरत व सुप्रसिद्ध गायक व संगीतकार डॉ कृष्ण कुमार पाटिल को नेपाल सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त नामी-गिरामी प्रतिष्ठित संस्था शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रिय फाउंडेशन नेपाल द्वारा 26 फरवरी 2024 को नेपालगंज लुंबिनी प्रांत में एक भव्य समारोह में नोबेल टैलेंट इंटरनेशनल अवाॅर्ड प्रदान किया जायेगा। विदित हो कि गोविंद पाल को लंबे अवधि से साहित्यिक क्षेत्र में विशेष उल्लेखनीय लेखन कार्य करने हेतू यह नोबेल टैलेंट इंटरनेशनल अवाॅर्ड – 2024 का यह सम्मान प्रदान किया जा रहा है। इसके अलावा समारोह में गोविंद पाल की काव्य संग्रह महज़ ये वायरस नहीं का लोकार्पण भी किया जायेगा। नेपाल में आयोजित कार्यक्रम में संगीत एवं गायन के क्षेत्र में विशेष उल्लेखनीय योगदान के लिए डाॅ कृष्ण कुमार पाटिल को यह नोबेल टैलेंट इंटरनेशनल अवाॅर्ड – 2024 से नवाजा जायेगा । इस समारोह में भारत नेपाल के अलावा कई देशों के लेखक कवि साहित्यकार कलाकार संगीतकार भी उपस्थित रहेंगे। इस अंतरराष्ट्रीय भव्य समारोह के मुख्य अतिथि नेपाल सरकार के कृषि एवं भूमि व्यवस्था के मंत्री भंडारी लाल अहिर के अलावा भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के निदेशक भी उपस्थित रहेंगे।

‘छत्तीसगढ़ आसपास’ परिवार की तरफ से हार्दिक शुभकामनाएं…
🙏
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)