- Home
- Chhattisgarh
- पर्यटन मंडल के बीच MOU, हर महीने इतने यात्री करेंगे रामलला के दर्शन
पर्यटन मंडल के बीच MOU, हर महीने इतने यात्री करेंगे रामलला के दर्शन
2 years ago
84
0

रामलला दर्शन योजना के लिए IRCTC और पर्यटन मंडल के बीच MOU हो गया है।
यह MOU तीन साल के लिए हुआ है। इस MOU के बाद 5 मार्च से अयोध्या के लिए रेल यात्रा शुरू होगी। इस MOU के अनुसार एक महीने में रामलला के दर्शन के लिए 3400 यात्री अयोध्या जा सकेंगे।
छत्तीसगढ़ के रामभक्तों को भी रामलला के दर्शन के लिए भेजने की योजना शुरू की गई है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में श्रीरामलला दर्शन योजना के क्रियान्वयन के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। योजना के संबंध में पर्यटन विभाग ने कलेक्टरों को विस्तृत दिशा निर्देश जारी कर दिये गए हैं।
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)