- Home
- Chhattisgarh
- सर्वोदय सम्मान – 2023 : दुमका झारखंड के कवि तेज नारायण राय को उनके कविता संग्रह ‘गांव की मिट्टी तुम्हें बुलाती है’ और ‘सारा जग एक मेला है’ के लिए ‘सर्वोदय साहित्य सम्मान’ से सम्मानित किया गया…
सर्वोदय सम्मान – 2023 : दुमका झारखंड के कवि तेज नारायण राय को उनके कविता संग्रह ‘गांव की मिट्टी तुम्हें बुलाती है’ और ‘सारा जग एक मेला है’ के लिए ‘सर्वोदय साहित्य सम्मान’ से सम्मानित किया गया…

▪️ सम्मान प्राप्त करते हुए तेजनारायण राय
छत्तीसगढ़ आसपास न्यूज़ : सर्वोदय लोक शिक्षण केंद्र दुमका झारखंड द्वारा आयोजित सर्वोदय सम्मान समारोह 2023 में ग्राम कुल्होड़िया के कवि तेज नारायण राय को सृजन लोक दिल्ली से प्रकाशित उनके कविता संग्रह ,गांव की मिट्टी तुम्हें बुलाती है ,और सारा जग एक मेला है ,पुस्तक में गांव के दुख दर्द और संघर्ष को मार्मिक अभिव्यक्ति देने के लिए सर्वोदय साहित्य सम्मान से सम्मानित किया गया। इस सम्मान के तहत उन्हें मोमेंटो सौल और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया ।भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी सहायक समाहर्ता मैडम प्रांजल ढाढा के द्वारा प्रदान किया गया इस अवसर पर जिला संपर्क पदाधिकारी अंजना भारती, जिला खेलकूद पदाधिकारी तूफान पोद्दार, मॉडल कॉलेज की प्राचार्य मेरी मार्गे टुडू और सिद्धू कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय की डॉक्टर शर्मिला सोरेन उपस्थित थीं.
•कवि तेजनारायण राय के तीन कविता संग्रह प्रकाशित हो चुकी है. देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में इनकी कविता नियमित प्रकाशित होती रहती है.
•’छत्तीसगढ़ आसपास’ में भी तेज नारायण राय की कविताएं नियमित प्रकाशित हुआ करती हैं.
•कवि संपर्क- 62075 86995
🟥🟥🟥🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)