- Home
- Chhattisgarh
- खास खबर : लिंक खोलकर जरूर देखें…
खास खबर : लिंक खोलकर जरूर देखें…

🟥
अलविदा : पद्मश्री पंकज उधास का निधन

‘चिट्ठी आई है… ‘ प्रसिद्ध गज़ल गायक पंकज उधास का निधन 72 [26,फरवरी 2024] वर्ष की आयु में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में सोमवार को हो गया. वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे. यह जानकारी उनकी बेटी नायाब ने दी. पंकज उधास का जन्म 17 मई 1951 को हुआ था.
▪️
पंकज उधास के कुछ सुपरहिट गीत और गज़ल, जो हमेशा याद किए जाएंगे-
• चिट्ठी आई है आई है…
• जिएं तो जिएं कैसे…
• एक तरफ उसका घर एक तरफ मयकदा…
• आप जिनके करीब होते हैं…
• चांदी जैसा रंग है तेरा सोने जैसा बाल…
• हुई महंगी बहुत ही शराब…
• दीवारों से मिलकर रोना अच्छा लगता है…
🟥
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया ऐलान – मीसा बंदियों को सम्मान निधि होगी बहाल

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने विभागों की बजट अनुदान मांगों पर चर्चा के जवाब में कहा कि राज्य के मीसा बंदियों को मिलने वाली सम्मान निधि फिर से बहाल की जाएगी.
2019 को कांग्रेस सरकार ने इस निधि को बंद कर दिया था.
🟥
कलकत्ता उच्च न्यायालय ने ममता बनर्जी सरकार को फटकार देते हुए कहा- आरोपी शाहजहाँ शेख को गिरफ्तार करें

संदेशखाली के मुद्दे पर सोमवार को कलकत्ता उच्च न्यायालय ने ममता सरकार को निर्देश दिए कि आरोपी शाहजहाँ शेख को गिरफ्तार करें. हाईकोर्ट के फैसले के बाद तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कुणाल घोष ने क हा कि पश्चिम बंगाल के ‘ संदेशखाली’ में यौन उत्पीड़न और जमीन हड़पने के आरोपी पार्टी नेता शाहजहाँ शेख को एक हफ्ते में गिरफ्तारी कर लिया जाएगा. ये बात कुणाल घोष ने सोशलमीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया.
🟥
फैसला : ‘माशिम’ के प्रस्ताव पर छत्तीसगढ़ राज्य सरकार स्कूल शिक्षा विभाग ने लगाई मुहर

रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने एक शैक्षणिक सत्र में दो बोर्ड परीक्षाएं [पहली परीक्षा मार्च और दूसरी परीक्षा जून या जुलाई] कराने का फैसला किया है. छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के प्रस्ताव पर राज्य सरकार ने मुहर लगा दी.
छत्तीसगढ़ माध्यिमक शिक्षा मंडल के सचिव ने बताया कि- छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के प्रस्ताव पर स्कूल शिक्षा विभाग ने दो बोर्ड परीक्षा करने का आदेश जारी कर दिया है. इसे लेकर एक-दो दिन में बैठक होगी. इसमें इसी सत्र या आगामी सत्र से व्यवस्था लागू करने पर फैसला होगा.
____________
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)