- Home
- Chhattisgarh
- छत्तीसगढ़ में 6 IAS समेत कई अधिकारियों के तबादले
छत्तीसगढ़ में 6 IAS समेत कई अधिकारियों के तबादले

छत्तीसगढ़ में आज IAS अधिकारियों का तबादला किया गया है। राज्य सरकार ने 6 आईएएस का ट्रांसफर किया है। जारी आदेश के अनुसार 3 जिलों के कलेक्टर भी बदले गए हैं। यह आदेश सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया है। इससे पहले छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के 49 अधिकारियों का ट्रांसफर किया, जिनमें अपर, संयुक्त और डिप्टी कलेक्टर स्तर के अफसर शामिल हैं।
इन IAS अधिकारियों को मिली जिम्मेदारी
छत्तीसगढ़ में आईएएस अधिकारियों के तबादले हुए हैं। इस लिस्ट में 6 अधिकारियों के नाम शामिल हैं। इनमें अब तक सारंगढ़-बिलाईगढ़ के कलेक्टर रहे कुमार लाल चौहान को बलौदाबाजार कलेक्टर बना दिया गया है। वहीं धर्मेश कुमार साहू सारंगढ़ बिलाईगढ़ के नए कलेक्टर होंगे। इस लिस्ट में चंदन कुमार जो बलौदाबाजार कलेक्टर रहे हैं, उन्हें विशेष सचिव, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आईएएस अधिकारी प्रियंका ऋषि महोबिया को गौरेला पेंड्रा मरवाही कलेक्टर से अब पंचायत का संचालक बनाया गया है। लीना कमलेश मंडावी को गौरेला पेंड्रा मरवाही का कलेक्टर बनाया गया है। वहीं प्रतीक जैन मुख्य कार्यपालन अधिकारी को रायपुर विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया गया है।
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)