- Home
- Chhattisgarh
- हैदराबाद से जगदलपुर तक इंडिगो की उड़ान 31 मार्च से
हैदराबाद से जगदलपुर तक इंडिगो की उड़ान 31 मार्च से
2 years ago
167
0

इंडिगो एयरलाइंस हैदराबाद और रायपुर के लिए उड़ान शुरू कर रही है। इंडिगो ने जगदलपुर को अपना 88 वां स्टेशन घोषित किया है। यह छत्तीसगढ़ का दूसरा स्टेशन होगा। समर शेड्यूल के तहत सप्ताह के सातों दिन हैदराबाद से जगदलपुर उड़ान संचालित होगी। इनमें से चार दिन यह उड़ान रायपुर को भी कनेक्ट करेगी।
यह विमान बुधवार, शुक्रवार, रविवार को हैदराबाद से सुबह 10.50 को टेक ऑफ कर 12.30 बजे जगदलपुर में लैंड करेगा। वापसी में 12.50 को उड़कर दोपहर 2.25 को हैदराबाद में उतरेगा। इसी तरह से सोम, मंगल, गुरू और शनिवार को जगदलपुर से 12.50 टेक ऑफ के बाद 1.50को रायपुर लैंड करेगा। वापसी में 2.10 को रायपुर से उड़ान भर कर 3.10 बजे जगदलपुर उतरेगा।
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)