- Home
- Chhattisgarh
- ‘भारतीय ज्ञानपरंपरा एवं विकसित भारत की परिकल्पना’ पर राष्ट्रीय संगोष्ठी में डॉ. महेशचंद्र शर्मा सत्र की अध्यक्षता करेंगे…
‘भारतीय ज्ञानपरंपरा एवं विकसित भारत की परिकल्पना’ पर राष्ट्रीय संगोष्ठी में डॉ. महेशचंद्र शर्मा सत्र की अध्यक्षता करेंगे…
भिलाई [छत्तीसगढ़ आसपास न्यूज़] :
भिलाई/ इस्पात नगरी भिलाई के संस्कृत विद्वान् डॉ.महेशचन्द्र शर्मा सात मार्च को दिग्विजय महाविद्यालय राजनांदगांव में भारत के विकास में भारतीय ज्ञानपरम्परा संस्कृत पृष्ठभूमि के अवदान पर केन्द्रित राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी के प्रथम सत्र की अध्यक्षता करेंगे। काॅलेज के संस्कृत विभाग के संयोजकत्व में विकसित भारत की परिकल्पना और भारतीय ज्ञान -विज्ञान परम्परा पर पाणिनि विश्वविद्यालय उज्जैन के कुलपति आचार्य विजय कुमार मेनन, महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिन्दी विश्वविद्यालय वर्धा के प्रो.जगदीश तिवारी एवं सागर विश्वविद्यालय के डाॅ. नौनिहाल गौतम आदि विशेषज्ञों का मार्गदर्शन शोधकर्ताओं को मिलेगा। ज्ञातव्य है आचार्य डॉ. महेशचन्द्र शर्मा लगभग पाॅच दशक तक उच्चशिक्षा विभाग में संस्कृत पठन-पाठन, शोध और लेखन से जुड़े रहे हैं। देश – विदेश के अनेक सफल शैक्षणिक और साहित्यिक दौरे करचुके आचार्य डॉ.शर्मा की दस पुस्तकें और पाॅंच सौ से अधिक लेख, आलेख और शोधालेख ससम्मान प्रकाशित हैं।
🟥🟥🟥🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)