- Home
- Chhattisgarh
- छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ‘रामोत्सव कुंभ कल्प – 2024’ पत्रिका का विमोचन किया : इस पुस्तिका की परिकल्पना दीपक टंडन ने की
छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ‘रामोत्सव कुंभ कल्प – 2024’ पत्रिका का विमोचन किया : इस पुस्तिका की परिकल्पना दीपक टंडन ने की
2 years ago
153
0

👉 विमोचन के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, पं. प्रदीप मिश्रा और दीपक टंडन
रायपुर [छत्तीसगढ़ आसपास न्यूज़] : त्रिवेणी संगम राजिम कुंभ में जानकी जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ‘ रामोत्सव कुंभ कल्प – 2024 पुस्तिका का विमोचन किया. इस पत्रिका में राजिम कुंभ से संबंधित अनेक महत्त्वपूर्ण जानकारी दी गई है.
इस पुस्तिका की परिकल्पना दीपक टंडन ने की. विमोचन के अवसर पर दीपक टंडन भी उपस्थित थे.
इस फोटो फीचर पुस्तिका में ‘ राजिम कुंभ कल्प’ का इतिहास, उसकी महिमा, संत समागम, पंच कोशी परिक्रमा और सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ पर्यटकों के फोटोग्राफ्स शामिल है. यह पत्रिका ‘राजिम कुंभ कल्प’ को संपूर्णता प्रदान करती है.

▪️
विमोचन के अवसर पर उपस्थित हुए-
महाशिवपुराण कथाकार पं. प्रदीप मिश्रा, सांसद चुन्नीलाल साहू, राजिम विधायक रोहित साहू, विधायक इंद्रकुमार साहू, संगत अग्रवाल, पूर्व विधायक रूप कुमारी चौधरी, अमितेश शुक्ला, जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू, राजिम नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रेखा जितेंद्र सोनकर, गरियाबंद नगरपालिका अध्यक्ष गफ्फू मेनन और संस्कृति विभाग संचालक जितेंद्र शुक्ला.
🟥🟥🟥🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)