- Home
- Chhattisgarh
- भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा : लोकसभा स्तरीय बैठक : बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के युवक-युवतियों ने भाजपा की सदस्यता ली…
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा : लोकसभा स्तरीय बैठक : बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के युवक-युवतियों ने भाजपा की सदस्यता ली…

भिलाई [छत्तीसगढ़ आसपास न्यूज़] : भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की लोकसभा स्तरीय बैठक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद, जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वमां, विधायक महामंत्री ललित चंद्राकर, गजेंद्र यादव सुरेंद्र कौशिक, राजेन्द्र कुमार पाध्ये, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश महामंत्री मखमूर इकबाल, प्रदेश उपाध्यक्ष हमीद अहमद शाह, प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रताप जीला पीस साजन जोसेफ शमीम अहमद, जिलाध्यक्ष साजन जास अहमद, आकिल मलकानी की उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक के दौरान प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद और जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा के हाथों बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के युवक युवतियों ने भाजपा प्रवेश कर सदस्यता ली।

आयोजित बैठक अल्पसंख्यक समाज को लेकर मोदी सरकार द्वारा किए गए कामों एवं उपलब्धियों के बारे में विस्तारपूर्वक चर्चा कर आगामी लोकसभा चुनाव में अल्पसंख्यक मोर्चा की भूमिका और योगदान के बारे में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। खासतौर पर मुस्लिम समाज को लेकर कांग्रेस, का रवैया हमेशा उपेक्षापूर्ण वहीं दूसरी तरफ सरकार में अल्पसंख्यक समाज को लेकर सदैव कल्याणकारी योजनाएं लाई गई साथ साथ उनके हमेशा प्रयास के उत्थान जिला भाजपा जितेंद्र वर्मा ने कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए अनेकों योजनाएं चल रही है। विधायक ललित चंद्राकर ने

कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीबों और वंचितों को बिना धर्म जाति संप्रदाय में भेद किए हुए हर न योजना का लाभ देने का प्रयास किया । है विधायक गजेंद्र यादव ने कहा कि कुछ साल पहले तक बीजेपी का डर दिखा कर अल्पसंख्यकों के वोट हासिल किए जाते थे लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी ने यह साबित कर दिया है कि उसकी नजर में अल्पसंख्यक और बहुसंख्यक सब एक बराबर है। अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष साजन जोसफ ने स्वागत भाषण में कहा कि दुर्ग लोकसभा क्षेत्र में अल्पसंख्यक समुदाय के कार्यकर्ता मोदी सरकार की योजनाओं को लेकर जन-जन तक जाएंगे और अपनी भूमिका को गंभीरता पूर्वक निर्वहन करेंगे। बैठक का संचालन जिला महामंत्री एम आई फिरोजी ने किया। उपस्थित पदाधिकारियों में अजीज बेग, राजेंद्र टुटेजा, शेख मुबीज, जाकिर खोखर, मैहरून निसा, वैभव पटोरिया, पवन जैन, अजी मैथ्यू, यासमीन खान, शेख फारुख चौधरी, शकील चौधरी, इकराम कुरैशी शामिल रहे।

[ रिपोर्ट, डॉ. नौशाद अहमद सिद्दीकी, ब्यूरो प्रमुख ‘छत्तीसगढ़ आसपास’ ]
🟥🟥🟥🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)