- Home
- Chhattisgarh
- बीजापुर में नक्सलियों का आतंक, पुलिस मुखबिर होने के शक में व्यक्ति को उतारा मौत के घाट; तीन दिन पहले किया था अपहरण
बीजापुर में नक्सलियों का आतंक, पुलिस मुखबिर होने के शक में व्यक्ति को उतारा मौत के घाट; तीन दिन पहले किया था अपहरण
2 years ago
134
0

पुलिस का मुखबिर होने के संदेह में छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने 35 वर्षीय एक व्यक्ति का कथित तौर पर अपहरण कर लिया और उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
एक अधिकारी ने बताया कि कुटरू पुलिस थाना क्षेत्र के तेलीपेठा गांव निवासी पुसु हेमला को आज सुबह कुछ स्थानीय लोगों ने तेलीपेठा- पाताकुटरू मार्ग पर मृत पाया।
अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हेमला आठ मार्च को कुछ काम से अपने गांव गया था।
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)