- Home
- Chhattisgarh
- ‘स्वयंसिद्धा सम्मान’ : 5 महिलाओं का हुआ सम्मान : ‘ स्वयंसिद्धा’ का काम दुनिया से बिल्कुल हटकर है- डॉ. अरुणा पल्टा, कुलपति, हेमचंद यादव विश्वविद्यालय
‘स्वयंसिद्धा सम्मान’ : 5 महिलाओं का हुआ सम्मान : ‘ स्वयंसिद्धा’ का काम दुनिया से बिल्कुल हटकर है- डॉ. अरुणा पल्टा, कुलपति, हेमचंद यादव विश्वविद्यालय

▪️
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर गृहणियों की साहित्यिक गोष्ठी का नाम था ‘ बेलन चक्की और कलम’
▪️
स्वयंसिद्धा’ की निदेशक अध्यक्ष डॉ. सोनाली चक्रवर्ती ने कहा कि पिछले 10 वर्षों से महिलाओं को संगीत, साहित्य, संस्कृति से जोड़ने का प्रयास निरंतर जारी है और आज हमने खुद का साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन किया है.
▪️
‘स्वयंसिद्धा सम्मान से सम्मानित-
•श्रीमती यमुनोत्री वर्मा
[ गृह स्वामिनी ]
•पुष्पा पुरुषोत्तम
[ शिक्षा ]
•डॉ. मिट्ठू
[ काउंसलिंग व शिक्षा ]
•डॉ. मीता डे
[ चिकित्सा ]
•श्रीमती शेफाली प्रदीप भट्टाचार्य
[ संपादन, प्रकाशन व पत्रकारिता ]


भिलाई [छत्तीसगढ़ आसपास न्यूज़] : यूं तो एक साहित्यिक गोष्ठी थी लेकिन कार्यक्रम का नाम था “बेलन चक्की और कलम”
गृहणियों की साहित्यिक गोष्ठी
कार्यक्रम स्थल पर एक बड़ी सी पत्थर की चक्की थी जिसमें से हिंदी के अक्षर बाहर झूल रहे थे, जगह-जगह हाथ की बनाई कलाकृतियों से मंच सजा हुआ था, सभा स्थल की दीवारों पर अमृता प्रीतम, ममता कालिया, चित्रा मुद्गल, शिवानी, मदर टेरेसा आदि के वक्तव्य उनकी तस्वीरों के साथ चमक रहे थे। “स्वयंसिद्धा सम्मान’ समारोह में पांच महिलाओं का सम्मान हुआ लेकिन उसमें एक पद गृह स्वामिनी का था जो कि बिल्कुल अलग था।
इस रचनात्मक कार्यक्रम मे जब मुख्य अतिथि में डॉ अरुणा पल्टा, कुलपति हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग पहुंची तो उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि इस कार्यक्रम में आकर मैं अभिभूत हूं और संस्था के काम देखकर मैं निश्चित रूप से अति प्रसन्न हूं ।मैं स्वयं सेवानिवृत्ति के बाद स्वयंसिद्ध समूह में प्रवेश करना चाहूंगी जिससे मैं उनके साथ मिलकर समाज के लिए कुछ काम कर सकूं”
कार्यक्रम अध्यक्ष वरिष्ठ साहित्यकार डॉ परदेसी राम वर्मा, प्रमुख वक्ता के रूप में श्रीमती सरला शर्मा, श्रीमती संतोष झांझी ,एवं वरिष्ठ साहित्यकार डॉ सुधीर शर्मा थे। संतोष झांझी ने अपनी लिखी ग़ज़ल मधुर स्वर में सुनाई तो हाल तालिया की गड़गड़ाहट से गूंज उठा, श्रीमती सरला शर्मा जी ने अपने चिर परिचित अंदाज में सबका दिल जीत लिया उन्होंने कहा कि पुरुषों ने अपने बनाए एग्रीमेंट पर महिलाओं से बिना पूछे साइन करवा लिए,इसमें घर की जिम्मेदारी व बच्चों की देखभाल लिखी थी लेकिन इस कलम को उठाकर अब महिलाएं अपने स्वयं की भावनाओं को लिखना चाहती है तो अब उन्हें कोई रोक नहीं सकता। डॉ.
सुधीर शर्मा ने कहा कि दुनिया का कोई भी बच्चा पहला जिस शब्द का उच्चारण करता है वह माँ है इसलिए मन से बढ़कर रचनाकार और कोई नहीं।
अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में डॉ परदेशी राम वर्मा ने अपनी विद्वता व ज्ञान से सबको चमत्कृत कर दिया। श्रोता उन्हें मंत्र मुग्ध होकर सुनते रहे व समृद्ध होते रहे।
कार्यक्रम की आयोजक व स्वयंसिद्धा की निदेशक अध्यक्ष डॉ सोनाली चक्रवर्ती ने बताया कि पिछले 10 वर्षों से महिलाओं को संगीत साहित्य संस्कृति से जोड़ने का प्रयास निरंतर जारी है हम अपने ऑनलाइन ऑफलाइन व्यक्तित्व विकास ट्रेनिंग के द्वारा महिलाओं को अपने मनोभावों को लिखने के लिए प्रेरित करते हैं जिससे वह मानसिक अवसाद से बाहर आ सके। और आज हमने खुद का साहित्यिक गोष्ठी आयोजन किया है।
कार्यक्रम में पांच अलग-अलग क्षेत्र की महिलाओं को स्वयंसिद्ध सम्मान से सम्मानित किया गया जिसमें गृह स्वामिनी के रूप में श्रीमती यमुनोत्री वर्मा, शिक्षा के क्षेत्र से पुष्पा पुरुषोत्तमन, काउंसलिंग व शिक्षा के क्षेत्र से डॉ. मिट्ठू, चिकित्सा के क्षेत्र से डॉ. मीता दे एवं पत्रकारिता के क्षेत्र से छत्तीसगढ़ आसपास की प्रधान संपादक श्रीमती शेफाली भट्टाचार्य जी को सम्मानित किया गया।
इसके साथ ही वरिष्ठ पत्रकार श्री टीकम सिंह पिपरिया,गीतकार मयंक चतुर्वेदी, वरिष्ठ हास्य कवि श्री गजराज दास महंत, रायपुर की वरिष्ठ रचनाकार श्रीमती नीलिमा मिश्रा की भी रचनाएं सुनी गई व उन्हें सम्मानित किया गया।
स्वयंसिद्धा की सदस्य एवं छत्तीसगढ़ की रचनाकार शीलू लूनिया की किताब “गर्भ के संस्कार फलीभूत होते हैं” का विमोचन अतिथि गणों द्वारा किया गया।
चतुर्थ सत्र में स्वयंसिद्धा की सदस्यों द्वारा रचनाओं का पाठ किया गया जिसमें कमल चक्रवर्ती, कोमल घोष रत्ना दुफारे ,रंजना सूरज,श्रद्धा मिश्रा, काकली चौधरी आदि शामिल थी।
स्वयंसिद्धा की पांचो क्लब ग्रुप अपराजिता, स्वस्तिका ,तेजस्विनी, विश्वरूपा एवं जागृति की सदस्यों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन मेनका वर्मा व धन्यवाद ज्ञापन सीमा कनोजे ने किया। कार्यक्रम में विशेष सहयोग डॉ रजनी नेल्सन, संदीप चक्रवर्ती, अर्चना सेनगुप्ता,लक्षिता वर्मा, राजकुमारी कनोजे,शीला प्रकाश,वंदना नाडंबर,नीरा लखेरा ,रीता वैष्णव,बिंदु नायक आदि ने किया।

▪️
पत्रकारिता के लिए सम्मान-

पत्रकारिता के क्षेत्र में विगत 17 वर्षों से निरंतर प्रकाशित राष्ट्रीय मासिक पत्रिका और वेब पोर्टल एवं यू-ट्यूब न्यूज़ चैनल ‘ छत्तीसगढ़ आसपास’ की प्रमुख संचालक व संपादक श्रीमती शेफाली प्रदीप भट्टाचार्य का भी चयन और सम्मानित करने का निर्णय लिया गया. किंतु श्रीमती शेफाली भट्टाचार्य फिल्हाल भिलाई से बाहर पंजाब प्रवास पर हैं, अपनी बेटी के पास. इस वजह से वे अपना सम्मान लेने 11,मार्च को उपस्थित न हो सकी. उन्हें ये सम्मान आने वाले कोई आयोजन में ससम्मान दिया जाएगा- डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
🟥🟥🟥🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)