- Home
- Chhattisgarh
- छत्तीसगढ़ प्रदेश में 3 चरणों में होंगे मतदान, 4 जून को आएगा परिणाम
छत्तीसगढ़ प्रदेश में 3 चरणों में होंगे मतदान, 4 जून को आएगा परिणाम

लोकसभा चुनाव 2024 और राज्यों में विधानसभा (ओडिशा, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और आंध्र प्रदेश) चुनाव की तारीखों की भी घोषणा के साथ ही चुनाव आयोग की मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट (चुनाव आचार संहिता) लागू हो गई है.
भारत निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया है. जिसके मुताबिक छत्तीसगढ़ में 3 चरण में चुनाव होंगे. वहीं चुनाव के नतीजे 4 जून को आएंगे. चुनाव आयोग के मुताबिक पहले चरण का चुनाव 19 अप्रैल, दूसरे चरण का चुनाव 26 अप्रैल और तीसरे चरण का चुनाव 07 मई को होंगे.
पहले चरण (19 अप्रैल) में बस्तर में मतदान होगा.
दूसरे चरण (26 अप्रैल) में राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर में वोटिंग होगी.
तीसरे चरण (7 मई) में दुर्ग, रायपुर, जांजगीर -चांपा, कोरबा, सरगुजा, रायगढ़, बिलासपुर सीट के लिए मतदान होगा.
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि लोकसभा चुनाव पहला चरण 19 अप्रैल, दूसरा चरण 26 अप्रैल, तीसरा चरण 7 मई, चौथा चरण 13 मई, पांचवां चरण 20 मई, छठा चरण 25 मई और सातवां चरण 1 जून को होगा।
19 अप्रैल को पहले चरण का मतदान, 102 सीटों पर होगा मतदान
पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को होगा. इस दौरान 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में वोटिंग होगी. पहले चरण में कुल मिलाकर 102 लोकसभा सीटों पर वोटिंग होगी.
26 अप्रैल को दूसरा चरण, 89 सीटों पर होगा मतदान
दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल को होगा. दूसरे चरण में देश के 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में वोटिंग होगी. इस दौरान देश की 89 लोकसभा सीटों पर चुनाव होगा. चुनावी नतीजे 4 जून को आएंगे.
7 मई को तीसरा चरण, 94 सीटों पर होगी वोटिंग
तीसरे चरण में 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 94 लोकसभा सीटों पर वोटिंग होगी. तीसरे चरण की वोटिंग 7 मई को होगी.
चौथे चरण में 13 मई को वोटिंग, 96 सीटों पर होगा चुनाव
चौथे चरण के तहत 13 मई को वोटिंग की जाएगी. इस दौरान देश के 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 96 लोकसभा सीटों पर वोटिंग होगी.
पांचवें चरण का मतदान 20 मई को, 49 सीटों पर होगी वोटिंग
पांचवें चरण की वोटिंग 20 मई को होगी. इस दौरान 8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 49 लोकसभा सीटों पर वोटिंग होगी. चुनावी नतीजे 4 जून को आएंगे.
25 मई को छठे चरण की वोटिंग, 57 सीटों पर होगा चुनाव
छठे चरण के दौरान 25 मई को वोटिंग होगी. इस दिन देश के सात राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 57 लोकसभा सीटों पर वोटिंग होगी.
सातवें चरण में 57 सीटों पर होगा मतदान, 1 जून को होगी वोटिंग
सातवें और आखिरी चरण का मतदान 1 जून को होगा. आखिरी चरण के दौरान 8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में वोटिंग होगी. इस दौरान लोकसभा की 57 सीटों पर वोटिंग होगी.
आंध्र प्रदेश में 13 मई को चुनाव, 4 जून को आएंगे नतीजे
आंध्र प्रदेश में 13 मई को विधानसभा के चुनाव होंगे. चुनावों के नतीजे 4 जून 2024 के दिन आएंगे.
अरुणाचल में 19 अप्रैल को चुनाव, 4 जून को आएंगे नतीजे
अरुणाचल प्रदेश में 19 अप्रैल को विधानसभा के चुनाव होंगे. चुनावों के नतीजे 4 जून 2024 के दिन आएंगे.
26 विधानसभा पर उपचुनाव होना है. बिहार, गुजरात, हरियाणा, महाराष्ट्र झारखंड, हिमाचल, राजस्थान, तमिलनाडु में उपचुनाव होना है. सभी 26 विधानसभा पर उपचुनाव होगा.
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)