- Home
- Chhattisgarh
- होली के रंग-इंडियन न्यूज़ चैनल के संग : रंग और भंग के कवि गण – प्यारेलाल देशमुख, डॉ. नौशाद अहमद सिद्दीकी ‘सब्र’, एसआर यादव, योगेश पाण्डेय, अनुराधा बख्शी और मधु तिवारी
होली के रंग-इंडियन न्यूज़ चैनल के संग : रंग और भंग के कवि गण – प्यारेलाल देशमुख, डॉ. नौशाद अहमद सिद्दीकी ‘सब्र’, एसआर यादव, योगेश पाण्डेय, अनुराधा बख्शी और मधु तिवारी

👉 [बाएँ से] : सतीश बौद्ध, प्यारेलाल देशमुख, श्रीमती मधु तिवारी, श्रीमती अनुराधा बख्शी, योगेश पाण्डेय, एसआर यादव, शायर डॉ. नौशाद अहमद सिद्दीकी ‘सब्र’ और ‘इंडियन न्यूज़ चैनल’ के यशोवर्धन
भिलाई [छत्तीसगढ़ आसपास न्यूज़] : ‘इंडियन न्यूज़ चैनल’ के तत्वावधान में होली के आगमन पर हास्य रचना से सरोबार कविता पाठ का आयोजन किया गया. शहर के आमंत्रित चर्चित नामचीन कवि/कवयित्री शामिल हुए🤣 प्यारेलाल देशमुख 🤣 डॉ. नौशाद अहमद सिद्दीकी ‘सब्र’ 🤣 एसआर यादव 🤣 योगेश पाण्डेय 🤣 अनुराधा बख्शी 🤣 मधु तिवारी
प्रारंभ में ‘इंडियन न्यूज़ चैनल’ के यशोवर्धन और सतीश बौद्ध ने अंचल के रचनाकारों का स्वागत अभिनंदन किया.
😂
संचालन योगेश पाण्डेय ने किया.
😆
अनुराधा बख्शी ने कविता ‘चूहे ने चुहिया रानी को किया रात में फोन… /तन डारे अबीर खेले रसिया…गीत से बसंती रंग से महफ़िल को सजाया.

👉 अनुराधा बख्शी
निकुम निवासी प्यारेलाल देशमुख ने घरोंघर देखले टीवी के कमाल, नान्हे लइका के बिगड़े चाल… और आई लव यू डोकरी दाई कहिके गोठियावत… कविता के माध्यम से समाज में बिगड़ते मानव मूल्यों पर करारा व्यंग्य किया.

👉 प्यारेलाल देशमुख
आरएस यादव ने ‘ तुम बॉम्बे हावड़ा मेल प्रिए, मैं दुर्ग रेलवे स्टेशन हूँ… गीत गाकर काव्य गोष्ठी को रसमय बना दिया और एक व्यंग्य रचना ‘ नेता बिके बाजार अरे बाबा…पढ़ा.

👉 आरएस यादव
शायर डॉ. नौशाद अहमद सिद्दीकी ‘सब्र’ ने होली एक हास्य रचना का पाठ करते हुए संदेश भी दिया ‘होली आई होली आई, प्रफुल्लित तन-मन है/मस्ती में डूबा आज हर एक जन है/होली खेलो/गुलाल उड़ाओ/रंग जीवन, लेकिन ये भी याद रहे कि जल है तो जीवन है.

👉 डॉ.नौशाद अहमद सिद्दीकी ‘सब्र’
रायपुर से आयी मधु तिवारी ने कही- मातृभूमि को प्रणाम कीजिए/रंग/रंग लगाकर सबको राम-राम कीजिए…और फाग गीत बाजा बाजत है/फागुन आगे मांदर के थाप हा गजब नीक लागे… गीत से फाल्गुनी मास के आनंद को दोगुना कर दिया.

👉 मधु तिवारी
योगेश पाण्डेय ने कुशल संचालन करते हुए अपनी रचना ‘लाल गुलाबी/हरियर नीला मोला रंग दे.. और सरसर चले रंग बयार/आगे फागुन महीना तिहार.. का सुंदर चित्रण किया.

👉 योगेश पाण्डेय
अंत में ‘इंडियन न्यूज़ चैनल’ के यशोवर्धन एवं सतीश बौद्ध ने सभी आमंत्रित कवियों को सम्मान किया, शॉल श्रीफल देकर और सफल काव्य गोष्ठी के लिए बधाई दी.
🤣😂😆🤣😂😆🤣😂😆😁
[ रिपोर्ट, ‘छत्तीसगढ़ आसपास’ के लिए डॉ. नौशाद अहमद सिद्दीकी ‘सब्र’ ]
_____________
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)