- Home
- Chhattisgarh
- बिखरने लगा केजरीवाल का कुनबा, कोमल हूपेंडी ने थामा भाजपा का दामन, कभी थे AAP का सीएम फेस
बिखरने लगा केजरीवाल का कुनबा, कोमल हूपेंडी ने थामा भाजपा का दामन, कभी थे AAP का सीएम फेस

अरविंद केजरीवाल के जेल जाते ही आप के बुरे दिन शुरू हो गए हैं। किसी समय छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी की तरफ से कभी मुख्यमंत्री पद के दावेदार रहे कोमल हूपेंडी ने भाजपा में प्रवेश कर लिया है। मंगलवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कोमल हूपेंडी का भाजपा में प्रवेश करावाया। कांकेर में आयोजित भाजपा प्रत्याशी के नामांकन रैली में सीएम साय ने कोमल हूपेंडी का पार्टी का गमछा पहनाकर स्वागत किया।
गौरतलब है कि कोमल हूपेंडी ने 2023 का विधानसभा चुनाव आप की टिकट पर भानुप्रतापपुर से लड़ा था और 15255 वोट हासिल किए थे। आज उन्होंने अपने समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थामा और कांकेर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी को प्रचंड मतों से जिताने का संकल्प लिया।
आज कांकेर नामांकन रैली में सम्मिलित हुआ।
मा. मुख्यमंत्री श्री @vishnudsai जी की उपस्थिति में आप पार्टी छत्तीसगढ़ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री कोमल हुपेंडी जी का भाजपा परिवार में स्वागत किया।
कोमल जी से मैंने पूछा "अबकी बार"…
उन्होंने "400 पार" बोलकर कांकेर का मूड बता दिया। pic.twitter.com/WNaMljTqz5— Arun Sao ( मोदी का परिवार ) (@ArunSao3) April 2, 2024
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और राज्य के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने एक्स पर लिखा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की उपस्थिति में आप पार्टी छत्तीसगढ़ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी जी का भाजपा परिवार में स्वागत किया।कोमल जी से मैंने पूछा “अबकी बार”…उन्होंने “400 पार” बोलकर कांकेर का मूड बता दिया। साल 2013 और 2018 विधानसभा चुनाव में आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने छत्तीसगढ़ के आदिवासी युवक कोमल हूपेंडी को पार्टी की तरफ से मुख्यमंत्री पद का दावेदार घोषित किया था। कोमल हूपेंडी पेशे से शिक्षक रहे हैं।
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)