- Home
- Chhattisgarh
- संयंत्र की खबरें, छत्तीसगढ़ आसपास के साथ [ हर किसी के जिंदगी से जुड़ा हुआ है सेल ]
संयंत्र की खबरें, छत्तीसगढ़ आसपास के साथ [ हर किसी के जिंदगी से जुड़ा हुआ है सेल ]

🟥
प्लेट मिल विभाग में शिरोमणि पुरुस्कार समारोह…

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के प्लेट मिल विभाग में 02 मार्च 2024 को कर्म एवं पाली शिरोमणि पुरस्कार समारोह का आयोजन प्लेट मिल विभाग के सभागार में किया गया। कार्यक्रम मुख्य महाप्रबंधक (प्लेट मिल) श्री आर के बिसारे के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।
जुलाई से सितम्बर 2023 तिमाही के लिए विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक श्री दीनबंधु साहू को तथा अक्टूबर से दिसम्बर 2023 तिमाही के लिए सहायक महाप्रबंधक श्री निरंजन महंता को पाली शिरोमणि पुरस्कार से नवाजा गया। सितम्बर 2023 के लिए मास्टर आॅपरेटर (आॅपरेशन) श्री नेमी चरण चंद्रकार को, अक्टूबर 2023 के लिए, ओसीटी (आॅपरेशन) श्री कृपाराम गजेन्द्र को, नवम्बर 2023 के लिए ओसीटी (मैकेनिकल मेंटेनेंस) श्री रामेश्वर प्रसाद पांडे को, दिसम्बर 2023 के लिए मास्टर आॅपरेटर (आॅपरेशन) श्री धर्मेन्द्र कुमार सिंह ठाकुर को, जनवरी 2024 के लिए मास्टर आॅपरेटर (आॅपरेशन) श्री पंकज कुमार शर्मा को तथा फरवरी-2024 के लिए चीफ मास्टर टेक्नीशियान (विद्युत) श्री भरत लाल चैधरी को कर्म शिरोमणि पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि श्री आर के बिसारे ने शिरोमणी पुरस्कार से सम्मानित होने वाले सभी कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि आप लोगों ने अपनी उत्कृष्ट कार्य संस्कृति से चुनौतियों को अवसर में बदलकर कठिन कार्यो को पूर्ण किया है। यह भिलाई के कार्य संस्कृति एवं टीम वर्क की उपलब्धि है। हमारे श्रमवीरों ने अपने अथक परिश्रम, कार्यकुशलता, लगन एवं तकनीकी दक्षता से कई चुनौतियों पर विजय पाकर परचम लहराये हैं।
इस समारोह में प्लेट मिल के महाप्रबंधक (आॅपरेशन) श्री संजय त्रिपाठी, महाप्रबंधक श्री भास्कर राय, महाप्रबंधक (विद्युत) श्री श्रीनिवास सेषु, महाप्रबंधक (मैकेनिकल) श्री ए के जैन सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे। कार्यक्रम में उपस्थित विशेष अतिथियों ने भी अपने विचार व्यक्त किये।
कार्यक्रम का संचालन सहायक प्रबंधक (कार्मिक मिल्स जोन-3) श्री विजय कुमार ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्मिक विभाग की ओर से श्रीमती मीनू चौहान, श्रीमती नीता सरवरे ने अपना योगदान दिया।
इस पुरस्कार का मुख्य उद्देश्य अपने कार्यस्थल/पाली में नवीनता, बेहतर संसाधनों का उपयोग एवं संगठनात्मक उद्देश्यों को पूरा करने के लिए सुरक्षा के मानक मापदण्डों के साथ विभाग में उल्लेखनीय प्रदर्षन करने वाले कर्मठ एवं सृजनशील कार्मिकों को एक विशेष पहचान प्रदान कर सम्मानित करना है।
•••••
🟥
‘बीआरएम’ ने वार्षिक उत्पादन लक्ष्य को प्राप्त कर रचा नया कीर्तिमान…

भिलाई इस्पात संयंत्र की माॅडेक्स युनिट, बार एवं राड मिल ने वित्त वर्ष 2023-24 में अब तक का सर्वश्रेष्ठ उत्पादन रिकाॅर्ड दर्ज कर अपनी मापित क्षमता 0.9 मिलियन टन को पार करने के साथ ही वार्षिक उत्पादन लक्ष्य (Annual Business Plan) 0.975 मिलियन टन” को प्राप्त कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया।
उन्नत स्वचालन और अत्याधुनिक नियंत्रण प्रणालियों से सुसज्जित बार एवं राॅड मिल ने वार्षिक उत्पादन के इस अत्यंत चुनौतीपूर्ण लक्ष्य को विभाग की टीम के सामूहिक प्रयास से प्राप्त किया।
इसके साथ ही बार एवं राॅड मिल की ऊर्जावान टीम ने 30 मार्च 2024 को दैनिक व पाली कीर्तिमान भी स्थापित किया। 30 मार्च 2024 को रात्रि पाली में 20 एमएम टीएमटी बार में 1432 टन (695 बिलेट्स) का उत्पादन कर नया पाली कीर्तिमान रचा तथा 20 एमएम टीएमटी बार में ही 3790 टन (1840 बिलेट्स) का उत्पादन कर नया “दैनिक कीर्तिमान” भी बनाया।
बार एवं राड मिल ने उत्पादकता और उत्कृष्टता की अपनी इस यात्रा में कई मील के पत्थर पार किए हैं। व्यावसायिक क्षेत्रांे में प्रयोग हेतु अनेक चुनौतीपूर्ण प्रोफाइल रोलिंग कर अपनी उत्पादों की श्रृंखला को लगातार समृद्ध किया है।
विभागाध्यक्ष श्री शांतनु कुमार बेहरा ने इस सफलता का श्रेय कर्मचारियों के समर्पण और टीमवर्क को देते हुए कहा कि कार्यक्षेत्र में नवीनता, संसाधनों का बेहतर उपयोग तथा उच्चतम स्तर के सुरक्षा मानकों के अनुपालन के फलस्वरूप ही यह उपलब्धियां संभव हुई हैं। उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर नया कीर्तिमान स्थापित करने के लिए बीआरएम बिरादरी, सभी सहयोगी विभागों और शाॅप्स को बधाई दी।
बीआरएम विभाग के महाप्रबंधकगण श्री के के ठाकुर, श्री सच्चिदानंद त्रिपाठी, श्री आशीष, श्री शाश्वत मोहंती, श्री समीर पाण्डेय, श्री शिखर तिवारी तथा विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने सभी कार्मिकों को बधाई तथा शुभकामनाएँ दी।
•••••
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)