• Chhattisgarh
  • छत्तीसगढ़ आसपास, संयंत्र की खबरें…

छत्तीसगढ़ आसपास, संयंत्र की खबरें…

2 years ago
290

🟥
संयंत्र ने सेलेबल स्टील में अब तक की सर्वश्रेष्ठ लोडिंग दर्ज की : वित्त वर्ष 2023-24 में कोक-ओवन,ओर हैंडलिंग प्लांट और आरएमपी-3 ने दर्ज किया सर्वश्रेष्ठ उत्पादन रिकॉर्ड

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र ने वित्त वर्ष 2023-24 में उत्पादन के सभी प्रमुख मापदंडों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दर्ज करने के साथ ही ब्लास्ट फर्नेस में ईंधन के रूप में प्रयुक्त होने वाले ड्राई ब्लास्ट फर्नेस कोक उत्पादन, ओर हैंडलिंग प्लांट (ओएचपी) में मटेरियल हैंडलिंग, रिफ्रैक्टरी मटेरियल प्लांट-3 (आरएमपी-3) में लाइम और कैल्साइंड डोलोमाइट का उत्पादन तथा प्लेट मिल में हाई टेंसाइल प्लेटों के उत्पादन में रिकाॅर्ड दर्ज किया है।
वित्त वर्ष 2023-24 में संयंत्र के कोक ओवन एवं कोल केमिकल विभाग ने 3.19 मिलियन टन ड्राई ब्लास्ट फर्नेस कोक उत्पादन दर्ज कर, अब तक के किसी भी वित्तीय वर्ष के लिए सर्वश्रेष्ठ उत्पादन दर्ज किया। इसके साथ ही कोकओवन ने वित्त वर्ष 2010-11 में दर्ज पिछले सर्वश्रेष्ठ 3.12 मिलियन टन उत्पादन को पार किया। वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान ओएचपी ने अब तक का सर्वश्रेष्ठ कुल 22.23 मिलियन टन मटेरियल हैंडलिंग कर, वित्त वर्ष 2022-23 में दर्ज 20.75 मिलियन टन के पिछले सर्वश्रेष्ठ रिकाॅर्ड को पार किया। माॅडेक्स इकाई, आरएमपी-3 ने भी अब तक का सर्वश्रेष्ठ 6.34 लाख टन लाइम और कैल्साइंड डोलोमाइट उत्पादन दर्ज किया, जो कि वित्त वर्ष 2022-23 में दर्ज पिछले सर्वश्रेष्ठ उत्पादन 4.96 लाख टन से कहीं अधिक है।
वर्ष के दौरान प्लेट मिल का व्यापक कैपिटल रिपेयर किया गया। वित्त वर्ष 2023-24 में मिल ने अब तक का सर्वश्रेष्ठ 2,63,230 टन स्पेशल स्टील हाई टेंसाइल ग्रेड प्लेटों का उत्पादन कर, वित्त वर्ष 2014-15 में दर्ज पिछले सर्वश्रेष्ठ उत्पादन 2,37,708 टन को पार किया। मर्चेंट मिल और वायर रॉड मिल ने पिछले वित्तीय वर्ष 2022-23 की तुलना में अच्छी वृद्धि दर्ज की है।
प्रोडक्शन शाॅप्स द्वारा अब तक उच्चतम उत्पादन दर्ज करने के फलस्वरूप संयंत्र ने वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान अब तक का सर्वश्रेष्ठ 5.21 मिलियन टन सेलेबल स्टील लोडिंग कर, वित्त वर्ष 2022-23 में दर्ज पिछले सर्वश्रेष्ठ 4.77 मिलियन टन लोडिंग को पार किया।
टेक्नो-इकाॅनामिक्स के क्षेत्र में, संयंत्र के ब्लास्ट फर्नेसों ने वित्त वर्ष 2023-24 में अब तक का उच्चतम कोल डस्ट इंजेक्शन (सीडीआई) दर 120 किलोग्राम प्रति टन हाॅट मेटल दर्ज किया। संयंत्र की सबसे बड़ी फर्नेस, ब्लास्ट फर्नेस-8 ने वित्त वर्ष 2022-23 में दर्ज 2.12 टन क्यूबिक मीटर प्रतिदिन उत्पादकता की तुलना में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रतिदिन 2.20 टन क्यूबिक मीटर उत्पादकता दर्ज की।

▪️▪️▪️

🟥
‘सेल-शाबाश’ योजना के तहत ब्लास्ट फर्नेस विभाग के 71 कर्मचारी सम्मानित

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के ब्लास्ट फर्नेस विभाग के 71 कर्मचारियों को उनके अभिनव प्रयासों के प्रोत्साहन के लिए, लॉन्च की गई ‘सेल शाबाश’ योजना के तहत, श्रेणी -1 और श्रेणी -2 पुरस्कार के लिए प्रशंसा पत्र से सम्मानित किया गया।
इसके अलावा, 2 अप्रैल 2024 को ब्लास्ट फर्नेस कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित सम्मान समारोह में, ई-7 स्तर तक के अधिकारियों सहित 33 कर्मचारियों को प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही उन्होंने, सम्मान प्राप्त सभी कर्मचारियों को प्रोत्साहित करते हुए, उनके कार्यक्षेत्र में हासिल की गई विशेष उपलब्धियों और योगदान के लिए उनकी सराहना की।
ब्लास्ट फर्नेस विभाग के मुख्य महाप्रबंधक श्री सौम्या तोकदार ने सभी वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में, ब्लास्ट फर्नेस विभाग के सभी अधिकारियों और कार्मिकों को प्रशंसा पत्र प्रदान किया। ज्ञात हो कि ब्लास्ट फर्नेस विभाग ने वित्त वर्ष 2023-24 के आबंटन के अनुरूप इस योजना का क्रियान्वयन पूरा कर लिया है।
इस अवसर पर श्री सौम्या तोकदार ने योजना शुरू करने में सेल कॉर्पोरेट कार्यालय के सक्रिय प्रयासों के लिए हार्दिक सराहना व्यक्त की। उन्होंने कहा, यह योजना संगठन के भीतर दीर्घकालिक विकास की क्षमता को पहचानने, प्रशंसा की संस्कृति को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उल्लेखनीय है कि पहली बार प्रशंसा पत्र, पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन मोड में तैयार किये गये।
कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ प्रबंधक (ब्लास्ट फर्नेस) श्री देवेन्द्र चौधरी द्वारा किया गया।
‘सेल शाबाश’ योजना के तहत जिन अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशंसा पत्र प्राप्त हुए, उनमें श्रेणी-1 पुरस्कार के लिए सम्मानित कर्मचारियों में, मास्टर तकनीशियन श्री चंद्र शेखर पांडेय, वरिष्ठ प्रबंधक श्री राम रे रात्रे, मुख्य मास्टर तकनीशियन श्री तरूण कुमार साहू, मुख्य मास्टर तकनीशियन श्री गोपाल भीमटे, मास्टर तकनीशियन श्री सुभाष चंद्रा, मास्टर टेक्नीशियन श्री हीरा लाल साहू, मास्टर ऑपरेटर श्री बी राजेश तिवारी, वरिष्ठ प्रबंधक श्री प्रशांत दत्ता, वरिष्ठ प्रबंधक श्री अभिजीत चौधरी, उप प्रबंधक श्री शाजी बाबू, मुख्य मास्टर तकनीशियन श्री प्रेमलाल सिन्हा, मास्टर संचालक श्री सफीउल्ला खान, मास्टर तकनीशियन श्री प्यारेलाल ठाकुर, मास्टर तकनीशियन श्री उमेंदी राम चुरेन्द्र, मास्टर तकनीशियन श्री मुकेश कुमार सोनी, सी मेन कम मास्टर ऑपरेटिव श्री लक्ष्मी नारायण देवांगन, सी मेन कम मास्टर तकनीशियन श्री लीलाधर डड़वे, मास्टर संचालक श्री तेजराम ठाकुर, मुख्य मास्टर तकनीशियन श्री राजेश कुमार नायक, मास्टर संचालक श्री भगवती प्रसाद विश्वकर्मा, मास्टर संचालक श्री जय कुमार रावत, मास्टर तकनीशियन शेख मोहम्मद सब्बीर, मास्टर तकनीशियन श्री रामकुमार लाडर, मास्टर तकनीशियन श्री अजय कुमार वर्मा, मास्टर तकनीशियन श्री रघुवीर प्रसाद जायसवाल, मास्टर तकनीशियन श्री रवि सिंघल, संचालक सह तकनीशियन श्री अनिल कुमार पारखे, संचालक सह तकनीशियन श्री एम दिलेश्वरराव, संचालक सह तकनीशियन श्री जनक राम, संचालक सह तकनीशियन श्री भुनेश्वर सिंह ध्रुव, सहायक महाप्रबंधक श्री सत्यब्रत सुतार, मास्टर तकनीशियन श्री शंकर हंसदाह, संचालक सह तकनीशियन श्री सी श्रीनिवासु, सहायक महाप्रबंधक श्री गंभीर सिंह, उप महाप्रबंधक श्री निमेश चंद्र मिश्रा, संचालक सह तकनीशियन श्री पी जोतेस्वर राव, संचालक सह तकनीशियन श्री दीपक कुमार अग्रवाल, सहायक महाप्रबंधक श्री सुबोध दादाजी गायकवाड़, संचालक सह तकनीशियन श्री रवि कुमार लहरी, संचालक सह तकनीशियन श्री दासा टुडू, संचालक सह तकनीशियन श्री खुमान दास, संचालक सह तकनीशियन श्री विजय कुमार बंजारे, संचालक सह तकनीशियन श्री अनिरुद्ध दास, प्रबंधक श्री आर जयराम, प्रबंधक श्री गौरव सिंह, संचालक सह तकनीशियन श्री मोहन राव कांचीपति, संचालक सह तकनीशियन श्री रजनीश कुमार सिंह, संचालक सह तकनीशियन श्री अखिल कुमार राठौड़, संचालक सह तकनीशियन श्री विनोद कुमार शर्मा, संचालक सह तकनीशियन श्री ईश्वर सिंह, संचालक सह तकनीशियन श्री राज कुमार शर्मा, संचालक सह तकनीशियन श्री तुकु माझी, संचालक सह तकनीशियन लक्ष्मी देवांगन, मास्टर संचालक श्री छबीलाल साहू, मुख्य मास्टर तकनीशियन श्री भागवत लाल ठाकुर, मुख्य मास्टर तकनीशियन श्री अंजन कुमार दत्ता, मास्टर तकनीशियन श्री पालसिंह ठाकुर, मास्टर तकनीशियन श्री संतोष कुमार सराठे, मास्टर संचालक श्री टक्कर सिंह ठाकुर, मास्टर तकनीशियन श्री चुन्नीलाल ठाकुर, मास्टर तकनीशियन श्री धनेश राम, मास्टर तकनीशियन श्री समीर घोष, मास्टर तकनीशियन श्री राजकिशोर, मास्टर तकनीशियन श्री अरुण कुमार मेश्राम, मास्टर संचालक श्री युवराज सिंह नेताम शामिल हैं।
श्रेणी-2 पुरस्कार के लिए सम्मानित कर्मचारियों में, वरिष्ठ प्रबंधक श्री राम रे रात्रे, मुख्य मास्टर तकनीशियन श्री तरूण कुमार साहू, वरिष्ठ प्रबंधक श्री अभिजीत चौधरी, उप प्रबंधक श्री शाजी बाबू, मास्टर तकनीशियन श्री बंशी राम लाउत्रे, मास्टर तकनीशियन श्री उमेंदी राम चुरेन्द्र, महाप्रबंधक श्री नवीन कुमार तिवारी, मास्टर संचालक श्री जहूर आलम, मास्टर संचालक श्री तेजराम ठाकुर, मास्टर संचालक श्री भगवती प्रसाद विश्वकर्मा, मास्टर तकनीशियन श्री रवि सिंघल, उप महाप्रबंधक श्रीकांत चंद्र प्रधान, संचालक सह तकनीशियन श्री अनिल कुमार पारखे, संचालक सह तकनीशियन श्री एम दिलेश्वरराव, संचालक सह तकनीशियन श्री भुनेश्वर सिंह ध्रुव, सहायक महाप्रबंधक श्री सत्यब्रत सुतार, मास्टर तकनीशियन श्री शंकर हंसदाह, उप महाप्रबंधक श्री मनीष कुमार तिवारी, संचालक सह तकनीशियन श्री सी श्रीनिवासु, उप महाप्रबंधक श्री निमेश चंद्र मिश्रा, सहायक महाप्रबंधक श्री सुबोध दादाजी गायकवाड़, संचालक सह तकनीशियन श्री मुद्दाड़ा मुरली धर, प्रबंधक श्री आर जयराम, प्रबंधक श्री ऋषभ सी शिंदे, संचालक सह तकनीशियन श्री स्वप्निल पुरूषोत्तम चटप, संचालक सह तकनीशियन श्री रजनीश कुमार सिंह, संचालक सह तकनीशियन श्री अखिल कुमार राठौड़, वरिष्ठ प्रबंधक श्री सोमेश द्विवेदी, संचालक सह तकनीशियन श्री तुकु माझी, सहायक प्रबंधक श्री विजय कुमार, मास्टर संचालक श्री छबीलाल साहू, मास्टर तकनीशियन श्री धनेश राम, मास्टर तकनीशियन श्री राजकिशोर शामिल हैं।

▪️▪️▪️

🟥
संयंत्र के नगर सेवाएं विभाग को अवैध कब्जा हटाने में उल्लेखनीय सफलता : इस वर्ष भी जारी रहेगा बेदखली अभियान : 2 वर्षों में हजार से अधिक अवैध कब्जे खाली करवाये

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के नगर सेवाएं विभाग ने विगत वित्त वर्ष 2023-24 में भू-माफियाओं और अवैध कब्जाधारियों के विरुद्ध लगातार कड़ी और बड़ी कार्यवाही की जा रही है। इन कार्यवाही से बड़ी संख्या में अवैध कब्जा हटाया गया और भू माफियाओं पर सशक्त कार्यवाही की गई। इस चालू वित्त वर्ष में भी यह कार्यवाही पूरे वेग से जारी रहेगी। यह कदम भिलाई इस्पात संयंत्र के दृढ़ और सशक्त निर्णय का प्रतिफल है कि इतने पैमाने पर कार्यवाही संभव हो पाई है।
अवैध कब्जाधारियों और भू माफियाओं पर की गयी सभी कार्यवाही, माननीय संपदा न्यायालय से पारित डिक्री के नियमानुसार की गयी है। नगर सेवाएं विभाग के मार्गदर्शन में प्रवर्तन अनुभाग द्वारा विगत वित्त वर्ष में और उसके पूर्व के वर्ष में अवैध कब्जाधारियों के विरुद्ध एक हजार से भी अधिक कार्यवाही की गई। यह सभी कार्यवाही माननीय संपदा न्यायालय द्वारा पारित डिक्री प्रकरणों पर पुलिस बल और मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में की जा चुकी है।
इसी क्रम में प्रवर्तन अनुभाग द्वारा 1 अप्रैल 2023 से 31 मार्च 2024 तक की अवधि में अनेक महत्वपूर्ण कार्यवाही की गई। इन की गई मुख्य कार्यवाहियों से अवैध कब्जाधारियों और भू माफियाओं का मनोबल कमजोर हुआ हैं।
नगर सेवाएं विभाग के मार्गदर्शन में प्रवर्तन अनुभाग द्वारा वित्त वर्ष 2023-2024 में कुल 76 प्रकरणों को सम्पादित किया गया। प्रवर्तन अनुभाग द्वारा कुल निष्पादित डिक्री की संख्या 76 रही, जिसमें भूमि डिक्री निष्पादन की संख्या 37 तथा हाउस डिक्री निष्पादन की संख्या 39 है। खाली कराये गये कुल क्वाटर्स की संख्या 137 रही। इन कार्यवाही से कुल भूमि पुर्न प्राप्ति क्षेत्र 43.5 एकड़ रहा, जो नगर सेवाएं विभाग के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
ओल्ड सोप एवं मसाला फैक्टरी में विगत कई वर्षों से किये गए अवैध कब्जे को माननीय संपदा न्यायालय के डिक्री आदेश के अनुपालन में 26 दिसम्बर, 2023 को परिसर से बेदखल कर सील किया गया। रिसाली बीएसपी मार्केट के पास रोड़ किनारे नगर पालिक निगम रिसाली द्वारा स्थापित, 27 गुमटी को 12 दिसम्बर, 2023 को हटाया गया। इस गुमटियों को भिलाई इस्पात संयंत्र के बिना एन ओ सी के स्थापित किया गया था। उक्त स्थल पर संचालित सभी 27 गुमटियों को हटाते हुए, बीएसपी भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया।
इसके साथ ही न्यू सिविक सेन्टर शॉप क्रमांक 100 मिराज सिनेमा (पार्ट-2) के अवैध कब्जाधारियों को बेदखल कर परिसर को सील किया गया। इस शॉप के एक बडे हिस्से को पूर्व में 04 फरवरी, 2023 को अवैध कब्जाधारियों से खाली करा कर सील किया गया था। सेक्टर 04 ए मार्केट के पास अवैध कब्जाधारियों द्वारा, मार्केट के आस-पास कब्जा किए 35 अवैध दुकानों को 16 मार्च, 2024 को हटाया गया। सेक्टर 03 बोरिया गेट के सामने रोड नं. के किनारे, बीएसपी भूमि पर निर्मित एच एस सी एल गोदाम पर अवैध कब्जा को डिक्री आदेश के अनुपालन में 11 मार्च, 2024 को हटाया गया। इस कार्यवाही के दौरान लगभग 20,000 वर्ग फीट भूमि को कब्जामुक्त कराया गया। एच एस सी एल कॉलोनी मरोदा के पास, बीएसपी स्वामित्व की भूमि पर अवैध कब्जाधारियों के विरूद्ध, लगभग 2.5 एकड भूमि को कब्जाधारियों से 07 फरवरी, 2024 को कब्जामुक्त कराया गया। वहीँ 23 जनवरी, 2024 को शिवपारा नेवई स्थित बीएसपी भूमि से लगभग 30,000 वर्ग फीट भूमि से अवैध कब्जा खाली कराया गया।
इसके अतिरिक्त, रिसाली नेवई क्षेत्र से नेवई रोड नहर किनारे नर्सरी को काट कर अवैध प्लांटिंग कर, आवासीय निर्माण किया जा रहा था, जिसे 28 जनवरी, 2024 को इस क्षेत्र से लगभग 4 एकड बीएसपी भूमि को कब्जामुक्त कराया गया। 15 अप्रैल, 2023 को भिलाई इस्पात संयंत्र अधिग्रहित ग्राम चिखली के खसरा नं. 02 एवं 28 से अवैध कब्जा के लगभग 12 एकड़ बीएसपी की भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया। 09 अप्रैल, 2023 को संयंत्र की भूमि नेवइ क्षेत्र में, अवैध ईट भट्टा संचालित किया जा रहा था, जिनके विरूद्ध डिक्री आदेश जारी किया गया था। बेदखली की कार्यवाही के दौरान आस-पास के लगभग 9.5 एकड़ भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया।
अण्डर ब्रिज सेक्टर-2 से भिलाई पावर हाउस रेल्वे स्टेशन तथा इक्यूपमेंट चौक से फ्लाई ओवर ब्रिज पावर हाउस तक, लगभग 103 अवैध दुकानों को हटाकर कब्जामुक्त कराया गया। टाउनशिप के मुख्य मार्गों, चौक-चैराहो से लगभग 125 अवैध ठेला, स्टॉल इत्यादि को जप्त किया गया तथा 230 अवैध ठेलों स्टॉलों को हटाया गया। प्रवर्तन अनुभाग एवं ट्रेफिक पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से, मुख्य मार्गों से अवैध ठेला व्यवसायियों को हटाने लगभग 25 बार संयुक्त कार्यवाही की गयी। टाउनशिप क्षेत्र में लगाए गए लगभग 9,600 अवैध बैनर पोस्टर को हटाया गया।
नगर सेवाएं विभाग के प्रवर्तन टीम द्वारा अवैध कब्जाधारियों को चेतावनी देकर लगभग 522 नोटिस जारी किया गया। साथ ही 491 कब्जाधारियों को समझाइश दी गई, काउंसलिंग की गई। इसके साथ ही विगत वित्त वर्ष में प्रवर्तन टीम द्वारा लगभग 525 अवैध कब्जों को तोडा गया। 607 सम्पत्तियों के सर्वे रिर्पोट बनाए गए तथा 516 जगहों का निरीक्षण भी किया गया।
संयंत्र के नगर सेवाएं विभाग के प्रवर्तन अनुभाग ने विगत दो वर्षों में लगभग एक हजार से अधिक अवैध कब्जा के प्रकरणों को खाली करवाया है। विगत वित्त वर्ष 2021-22 में 212, वित्त वर्ष 2022-23 में 289 और वित्त वर्ष 2023-24 में 137 अवैध कब्जा वाले आवास प्रकरणों को रिक्त करवा कर हैंड ओवर किया है। इसी तरह संपदा न्यायालय से डिक्री के 2021-22 में 102, वर्ष 2022-23 में 116 और वर्ष 2023-24 में 76 प्रकरणों को रिक्त करवा कर सुपुर्द किया है।

संयंत्र के नगर सेवाएं विभाग इस कार्यवाही को और भी सशक्त और संगठित रुप से जारी रखेगी और इस्पात नगरी को अवैध कब्जाधारियों से मुक्त करायेगी।

▪️▪️▪️

विज्ञापन (Advertisement)

ब्रेकिंग न्यूज़

25 मार्च से 06 अप्रैल तक होगा ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स छत्तीसगढ़-2026’ का होगा आयोजन
breaking Chhattisgarh

25 मार्च से 06 अप्रैल तक होगा ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स छत्तीसगढ़-2026’ का होगा आयोजन

छत्तीसगढ़ की वैभवी अग्रवाल ने UPSC 2025 में हासिल किया AIR 35, मुख्यमंत्री साय और व्यापार प्रकोष्ठ के सह-संयोजक नितिन अग्रवाल ने दी बधाई
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ की वैभवी अग्रवाल ने UPSC 2025 में हासिल किया AIR 35, मुख्यमंत्री साय और व्यापार प्रकोष्ठ के सह-संयोजक नितिन अग्रवाल ने दी बधाई

धान की बोरियों में पानी डालने का खेल उजागर,समिति के 4 कर्मचारी बर्खास्त
breaking Chhattisgarh

धान की बोरियों में पानी डालने का खेल उजागर,समिति के 4 कर्मचारी बर्खास्त

सड़क निर्माण में गुणवत्ता से समझौता नहीं, लापरवाही पर ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट, सीएम विष्णु देव साय की सीधी चेतावनी
breaking Chhattisgarh

सड़क निर्माण में गुणवत्ता से समझौता नहीं, लापरवाही पर ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट, सीएम विष्णु देव साय की सीधी चेतावनी

सुनहरा मौका: आंगनबाड़ी सहायिका के पद पर भर्ती शुरू, जानिए सबकुछ
breaking Chhattisgarh

सुनहरा मौका: आंगनबाड़ी सहायिका के पद पर भर्ती शुरू, जानिए सबकुछ

सावधान! शहर की सड़कों पर पुलिस बनकर घूम रहे लुटेरे, ट्रेलर रोककर लूटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
breaking Chhattisgarh

सावधान! शहर की सड़कों पर पुलिस बनकर घूम रहे लुटेरे, ट्रेलर रोककर लूटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

राज्यपाल श्री रमेन डेका ने बैगा-बिरहोर आदिवासियों की संस्कृति को सहेजने की दी सीख
breaking Chhattisgarh

राज्यपाल श्री रमेन डेका ने बैगा-बिरहोर आदिवासियों की संस्कृति को सहेजने की दी सीख

राज्यसभा के कांग्रेस प्रत्याशी फूलो देवी नेताम ने भरा नामांकन, कई बड़े नेता रहे मौजूद
breaking Chhattisgarh

राज्यसभा के कांग्रेस प्रत्याशी फूलो देवी नेताम ने भरा नामांकन, कई बड़े नेता रहे मौजूद

राज्यसभा के लिए लक्ष्मी वर्मा ने भरा नामांकन; CM साय बोले- यह प्रदेश की नारी शक्ति के सम्मान का प्रतीक
breaking Chhattisgarh

राज्यसभा के लिए लक्ष्मी वर्मा ने भरा नामांकन; CM साय बोले- यह प्रदेश की नारी शक्ति के सम्मान का प्रतीक

राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा ने संभाला पदभार, सीएम साय ने दी शुभकामनाएँ
breaking Chhattisgarh

राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा ने संभाला पदभार, सीएम साय ने दी शुभकामनाएँ

होली खुशियों और जुड़ाव का अवसर, किसानों की समृद्धि से बढ़ा उत्साह – मुख्यमंत्री श्री साय
breaking Chhattisgarh

होली खुशियों और जुड़ाव का अवसर, किसानों की समृद्धि से बढ़ा उत्साह – मुख्यमंत्री श्री साय

कलयुगी बेटे ने धारदार हथियार से की पिता की हत्या, खून के रिश्ते का खौफनाक अंत
breaking Chhattisgarh

कलयुगी बेटे ने धारदार हथियार से की पिता की हत्या, खून के रिश्ते का खौफनाक अंत

ईरान संकट बीच कच्चा तेल की कीमते 100 डॉलर के पार जा सकती हैं! कितना महंगा होगा पेट्रोल-डीजल?
breaking international

ईरान संकट बीच कच्चा तेल की कीमते 100 डॉलर के पार जा सकती हैं! कितना महंगा होगा पेट्रोल-डीजल?

जाना था कुवैत, पहुंच गए पाकिस्तान… एयर अरेबिया की फ्लाइट में 8 भारतीय फंसे, केरल के 3 यात्री शामिल
breaking international

जाना था कुवैत, पहुंच गए पाकिस्तान… एयर अरेबिया की फ्लाइट में 8 भारतीय फंसे, केरल के 3 यात्री शामिल

धान की अंतर राशि पर सियासत : कांग्रेस ने भेदभाव का लगाया आरोप, लाभार्थियों की मांगी सूची, मंत्री टंकराम ने कहा – ‘सबका साथ सबका विकास’ के सिद्धांत पर काम कर रही सरकार
breaking Chhattisgarh

धान की अंतर राशि पर सियासत : कांग्रेस ने भेदभाव का लगाया आरोप, लाभार्थियों की मांगी सूची, मंत्री टंकराम ने कहा – ‘सबका साथ सबका विकास’ के सिद्धांत पर काम कर रही सरकार

हॉस्टल में 10वीं के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मचा हड़कंप
breaking Chhattisgarh

हॉस्टल में 10वीं के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मचा हड़कंप

भारत को यूरेनियम देगा कनाडाः पीएम मार्क जे कार्नी और पीएम मोदी की द्विपक्षीय बैठक में लगी मुहर, पहली बार भारत दौरे पर हैं कनाडा पीएम
breaking international

भारत को यूरेनियम देगा कनाडाः पीएम मार्क जे कार्नी और पीएम मोदी की द्विपक्षीय बैठक में लगी मुहर, पहली बार भारत दौरे पर हैं कनाडा पीएम

खेल अधोसंरचना को मिशन मोड में विकसित कर रही सरकार – मुख्यमंत्री श्री साय
breaking Chhattisgarh

खेल अधोसंरचना को मिशन मोड में विकसित कर रही सरकार – मुख्यमंत्री श्री साय

शिक्षा का मूल उद्देश्य केवल आजीविका प्राप्त करना नहीं बल्कि ज्ञान और बुद्धिमत्ता प्राप्त कर पूरे समाज का विकास होना चाहिए-श्री रमेन डेका
breaking Chhattisgarh

शिक्षा का मूल उद्देश्य केवल आजीविका प्राप्त करना नहीं बल्कि ज्ञान और बुद्धिमत्ता प्राप्त कर पूरे समाज का विकास होना चाहिए-श्री रमेन डेका

स्वच्छ ऊर्जा, पर्यावरण संरक्षण और आधुनिक अधोसंरचना की दिशा में प्रदेश का सशक्त संकल्प है सिटी गैस परियोजना : मुख्यमंत्री श्री साय
breaking Chhattisgarh

स्वच्छ ऊर्जा, पर्यावरण संरक्षण और आधुनिक अधोसंरचना की दिशा में प्रदेश का सशक्त संकल्प है सिटी गैस परियोजना : मुख्यमंत्री श्री साय

कविता

रचना और रचनाकार- पल्लव चटर्जी
poetry

रचना और रचनाकार- पल्लव चटर्जी

होली विशेष [दो फागुनी रचना यें] – तारकनाथ चौधुरी
poetry

होली विशेष [दो फागुनी रचना यें] – तारकनाथ चौधुरी

इस माह के कवि और कविता – महेश राठौर ‘मलय’
poetry

इस माह के कवि और कविता – महेश राठौर ‘मलय’

रंग पर्व पर विशेष- डॉ. नौशाद अहमद सिद्दीकी ‘सब्र’
poetry

रंग पर्व पर विशेष- डॉ. नौशाद अहमद सिद्दीकी ‘सब्र’

रंग पर्व होली पर विशेष- नुरूस्सबाह ‘सबा’
poetry

रंग पर्व होली पर विशेष- नुरूस्सबाह ‘सबा’

स्तम्भ : कविता आसपास ‘आरंभ’ – विद्या गुप्ता
poetry

स्तम्भ : कविता आसपास ‘आरंभ’ – विद्या गुप्ता

स्तम्भ : कविता आसपास ‘आरंभ’ – मिताली श्रीवास्तव वर्मा
poetry

स्तम्भ : कविता आसपास ‘आरंभ’ – मिताली श्रीवास्तव वर्मा

संस्मरण : ‘धरा का श्रृंगार उल्टा पानी’ – दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

संस्मरण : ‘धरा का श्रृंगार उल्टा पानी’ – दीप्ति श्रीवास्तव

स्तम्भ : कविता आसपास ‘ आरंभ’ – अमृता मिश्रा
poetry

स्तम्भ : कविता आसपास ‘ आरंभ’ – अमृता मिश्रा

स्तम्भ : कविता आसपास ‘आरंभ’ – पं. अंजू पाण्डेय ‘अश्रु’
poetry

स्तम्भ : कविता आसपास ‘आरंभ’ – पं. अंजू पाण्डेय ‘अश्रु’

अब मैं क्या करूँ… क्योंकि वह किसी की – कैलाश जैन बरमेचा
poetry

अब मैं क्या करूँ… क्योंकि वह किसी की – कैलाश जैन बरमेचा

स्तम्भ : कविता आसपास ‘आरंभ’ – प्रकाशचंद्र मण्डल
poetry

स्तम्भ : कविता आसपास ‘आरंभ’ – प्रकाशचंद्र मण्डल

स्तम्भ : कविता आसपास ‘आरंभ’ – तारकनाथ चौधुरी
poetry

स्तम्भ : कविता आसपास ‘आरंभ’ – तारकनाथ चौधुरी

स्तम्भ : कविता आसपास ‘आरंभ’ – सुष्मा बग्गा
poetry

स्तम्भ : कविता आसपास ‘आरंभ’ – सुष्मा बग्गा

यात्रा संस्मरण : विद्या गुप्ता
poetry

यात्रा संस्मरण : विद्या गुप्ता

कविता आसपास : बसंत पंचमी पर महाकवि ‘निराला’ को याद करते हुए… महाकवि की वेदना…!! – विद्या गुप्ता [छत्तीसगढ़-दुर्ग]
poetry

कविता आसपास : बसंत पंचमी पर महाकवि ‘निराला’ को याद करते हुए… महाकवि की वेदना…!! – विद्या गुप्ता [छत्तीसगढ़-दुर्ग]

मकर संक्रांति पर विशेष : अमृता मिश्रा
poetry

मकर संक्रांति पर विशेष : अमृता मिश्रा

कविता आसपास : तारकनाथ चौधुरी
poetry

कविता आसपास : तारकनाथ चौधुरी

नव वर्ष पर विशेष ग़ज़ल : नूरुस्सबाह खान ‘सबा’
poetry

नव वर्ष पर विशेष ग़ज़ल : नूरुस्सबाह खान ‘सबा’

नव वर्ष पर विशेष ग़ज़ल : सुशील यादव
poetry

नव वर्ष पर विशेष ग़ज़ल : सुशील यादव

कहानी

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव
story

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’
story

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी
story

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन
story

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है
story

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे
story

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ :  ब्रजेश मल्लिक
story

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ : ब्रजेश मल्लिक

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी
story

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…
story

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…

story

रचना आसपास : उर्मिला शुक्ल

story

रचना आसपास : दीप्ति श्रीवास्तव

story

कहानी : संतोष झांझी

story

कहानी : ‘ पानी के लिए ‘ – उर्मिला शुक्ल

story

व्यंग्य : ‘ घूमता ब्रम्हांड ‘ – श्रीमती दीप्ति श्रीवास्तव [भिलाई छत्तीसगढ़]

दुर्गाप्रसाद पारकर की कविता संग्रह ‘ सिधवा झन समझव ‘ : समीक्षा – डॉ. सत्यभामा आडिल
story

दुर्गाप्रसाद पारकर की कविता संग्रह ‘ सिधवा झन समझव ‘ : समीक्षा – डॉ. सत्यभामा आडिल

story

लघुकथा : रौनक जमाल [दुर्ग छत्तीसगढ़]

लेख

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर
Article

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर

Article

तीन लघुकथा : रश्मि अमितेष पुरोहित

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा

Article

लघुकथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय [केंद्रीय विद्यालय वेंकटगिरि, आंध्रप्रदेश]

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा
Article

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा
Article

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी
Article

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.
Article

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.

🟥 प्ररंपरा या कुटेव  ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा
Article

🟥 प्ररंपरा या कुटेव ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.
Article

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.
Article

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक
Article

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक

Article

🟢 आजादी के अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. अशोक आकाश.

Article

🟣 अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. बलदाऊ राम साहू [दुर्ग]

Article

🟣 समसामयिक चिंतन : डॉ. अरविंद प्रेमचंद जैन [भोपाल].

⏩ 12 अगस्त-  भोजली पर्व पर विशेष
Article

⏩ 12 अगस्त- भोजली पर्व पर विशेष

Article

■पर्यावरण दिवस पर चिंतन : संजय मिश्रा [ शिवनाथ बचाओ आंदोलन के संयोजक एवं जनसुनवाई फाउंडेशन के छत्तीसगढ़ प्रमुख ]

Article

■पर्यावरण दिवस पर विशेष लघुकथा : महेश राजा.

राजनीति न्यूज़

breaking Politics

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उदयपुर हत्याकांड को लेकर दिया बड़ा बयान

Politics

■छत्तीसगढ़ :

Politics

भारतीय जनता पार्टी,भिलाई-दुर्ग के वरिष्ठ कार्यकर्ता संजय जे.दानी,लल्लन मिश्रा, सुरेखा खटी,अमरजीत सिंह ‘चहल’,विजय शुक्ला, कुमुद द्विवेदी महेंद्र यादव,सूरज शर्मा,प्रभा साहू,संजय खर्चे,किशोर बहाड़े, प्रदीप बोबडे,पुरषोत्तम चौकसे,राहुल भोसले,रितेश सिंह,रश्मि अगतकर, सोनाली,भारती उइके,प्रीति अग्रवाल,सीमा कन्नौजे,तृप्ति कन्नौजे,महेश सिंह, राकेश शुक्ला, अशोक स्वाईन ओर नागेश्वर राव ‘बाबू’ ने सयुंक्त बयान में भिलाई के विधायक देवेन्द्र यादव से जवाब-तलब किया.

breaking Politics

भिलाई कांड, न्यायाधीश अवकाश पर, जाने कब होगी सुनवाई

धमतरी आसपास
Politics

धमतरी आसपास

Politics

स्मृति शेष- बाबू जी, मोतीलाल वोरा

Politics

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में हलचल

breaking Politics

राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कहा- मर्यादित भाषा में रखें अपनी बात

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल  ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन
Politics

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन

मरवाही उपचुनाव
Politics

मरवाही उपचुनाव

Politics

प्रमोद सिंह राजपूत कुम्हारी ब्लॉक के अध्यक्ष बने

Politics

ओवैसी की पार्टी ने बदला सीमांचल का समीकरण! 11 सीटों पर NDA आगे

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, ग्वालियर में प्रेस वार्ता

breaking Politics

अमित और ऋचा जोगी का नामांकन खारिज होने पर बोले मंतूराम पवार- ‘जैसी करनी वैसी भरनी’

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, भूपेश बघेल बिहार चुनाव के स्टार प्रचारक बिहार में कांग्रेस 70 सीटों में चुनाव लड़ रही है

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म
breaking National Politics

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म

breaking Politics

हाथरस गैंगरेप के घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्या कहा, पढ़िए पूरी खबर

breaking Politics

पत्रकारों के साथ मारपीट की घटना के बाद, पीसीसी चीफ ने जांच समिति का किया गठन