- Home
- Chhattisgarh
- सम्मान : डॉ. राकेश चक्र को मिला प्रताप नारायण मिश्र सम्मान
सम्मान : डॉ. राकेश चक्र को मिला प्रताप नारायण मिश्र सम्मान

👉 सम्मान प्राप्त करते हुए डॉ. राकेश चक्र
डॉ.राकेश चक्र को उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान लखनऊ द्वारा दीर्घकालीन साहित्यिक सेवाओं के योगदान के लिए प्रताप नारायण मिश्र सम्मान से सम्मानित किया गया है। पुरुस्कार स्वरूप एक लाख की धनराशि सहित अंगवस्त्र , सम्मान पत्र व भगवान राम की प्रतिमा आदि भेंट की गईं। पुरस्कार पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री दिनेश शर्मा जी वर्तमान में सांसद व अपर मुख्य सचिव भाषा जितेंद्र कुमार जी आदि के कर कमलों से गरिमामय कार्यक्रम में लखनऊ विश्वविद्यालय के मालवीय सभागार में प्राप्त हुआ। संस्थान के अध्यक्ष डॉ अखिलेश मिश्र जी व महामंत्री डॉ सीमा गुप्ता आदि व सैकड़ों गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
जन्म स्थान- ग्राम – शाहजहांपुर, पोस्ट – जलाली, जिला अलीगढ़ ,उत्तर प्रदेश शिक्षा- एम.ए ,एलएलबी, एमडी( एक्यूप्रेशर) , डीएटी , योग विशेषज्ञ सेवानिवृत्त अभिसूचना अधिकारी उत्तर प्रदेश पुलिस 2014।
वर्तमान में एक्यूप्रेशर आहार – विहार और योगादि द्वारा निःशुल्क चिकित्सा सेवा।
वृद्धाश्रमों और विद्यालयों आदि में निःशुल्क चिकित्सा सेवा और मोटिवेशनल आख्यान। निःशुल्क योग प्रशिक्षण देना आदि। सृजित विधाएँ – प्रौढ़ साहित्य – गद्य में – ( कहानी , लघुकथा , आलेख , प्रेरणाप्रद मोटिवेशनल साहित्य, स्वास्थ्य , योग और एक्यूप्रेशर आदि में स्वतंत्र लेखन) , पद्य में- ( कविता , गीत , दोहे , कुंडलियाँ , मुक्तक , गजल , सजल , संस्मरण व यात्रावृतांत आदि)। बाल साहित्य – गद्य में – ( कहानी , नाटक , आलेख , मोटिवेशनल साहित्य , लघुकथा , जीवनियाँ , उपन्यास, प्रेरणादायक आत्मकथाएं आदि) । पद्य में- ( कविता ,बालगीत , दोहे आदि )।
अब तक लगभग बारह दर्जन मौलिक पुस्तकें ( बाल साहित्य व प्रौढ़ साहित्य ) तथा लगभग तीन दर्जन साझा – संग्रह प्रकाशित तथा कई पुस्तकें प्रकाशनाधीन।
प्रमुख पुरस्कार व सम्मान – भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा बाल साहित्य के लिए दिए जाने वाले सर्वोच्च सम्मान ‘बाल साहित्य श्री सम्मान’ और उत्तर प्रदेश सरकार के हिंदी संस्थान द्वारा बाल साहित्य की दीर्घकालीन सेवाओं के लिए दिए जाने वाले सर्वोच्च सम्मान ‘बाल साहित्य भारती’ सम्मान , अमृत लाल नागर सम्मान , बाबू श्याम सुंदर दास सम्मान तथा उत्तर प्रदेश राज्यकर्मचारी संस्थान के सर्वोच्च सम्मान सुमित्रानंदन पंत , उत्तर प्रदेश रत्न सम्मान सहित छह दर्जन से अधिक प्रतिष्ठित साहित्यिक एवं गैर साहित्यिक स्थाओं से सम्मानित एवं पुरुस्कृत।
🟥🟥🟥🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)