- Home
- Chhattisgarh
- अलग खबर : निंजा तकनीक… लिंक और वीडियो को देखें…
अलग खबर : निंजा तकनीक… लिंक और वीडियो को देखें…

सोशलमीडिया पर आए दिन वीडियो वायरल होते रहते है। कभी कोई कार को हेलीकॉप्टर बना देता है, तो कभी कोई जुगाड़ से ईंट से कूलर बना देता है। एक शख्स ने जुगाड़ से ऐसा किया जिसे देखकर हर कोई हैरान हो रहा है।
सोशलमीडिया पर आए दिन वीडियो वायरल होते रहते है। कभी कोई कार को हेलीकॉप्टर बना देता है, तो कभी कोई जुगाड़ से ईंट से कूलर बना देता है। एक शख्स ने जुगाड़ से ऐसा किया जिसे देखकर हर कोई हैरान हो रहा है। वीडियो में दिखाया गया है कि एक शख्स ने गर्मी से बचने के लिए एक ऐसा जुगाड़ किया है, जिसे देख आपका दिमाग चकरा जाएगा। आप भी यही कहेंगे कि ऐसे लोग कहां से आते हैं?
जब गर्मी का मौसम आता है तो खाना बनाना किसी सज़ा से कम नहीं लगता है। ऐसे में आधे-एक घंटे में इंसान पसीने से भीग जाता है। लेकिन, एक शख्स ने गर्मी से बचने का ऐसा धांसू जुगाड़ ढूंढ निकाला है। जिसे देखने के बाद अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे क्योंकि ऐसा जुगाड़ आपने पहले कभी नहीं देखा होगा।
वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स किचन में खाना बना रहा है। इस दौरान गर्मी से बचने के लिए वो अपने साथ टेबल फैन लेकर चल रहा है। उसने टेबल फैन को स्टूल से बांधा है और फिर उसी स्टूल को अपनी पीठ पर टांगकर वो अपना सारा काम कर रहा है। फैन की कॉर्ड सॉकिट में लगी है और वो आराम से इसके साथ ही चलते-चलते अपना सारा काम कर रहा है।
▪️▪️▪️▪️▪️▪️▪️▪️
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)