- Home
- Chhattisgarh
- ‘संकेत साहित्य समिति’ जिला कोरबा इकाई द्वारा काव्य गोष्ठी और पुस्तक लोकार्पण
‘संकेत साहित्य समिति’ जिला कोरबा इकाई द्वारा काव्य गोष्ठी और पुस्तक लोकार्पण

छत्तीसगढ़ आसपास न्यूज़ : ‘संकेत साहित्य समिति’ जिला इकाई कोरबा द्वारा पं.मुकुटधर पांडे साहित्य भवन कोरबा में यूनुस दानियालपुरी की अध्यक्षता , कमलेश यादव के मुख्य आतिथ्य एवं दिलीप अग्रवाल ,इकबाल अनजान, कृष्ण कुमार चंद्रा, डॉ. गिरिजा शर्मा, स्मिता देशपांडे व भुवनेश्वर देवांगन नेही के विशिष्ट आतिथ्य में काव्य गोष्ठी एवं पुस्तक लोकार्पण कार्यक्रम संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों द्वरा कवयित्री रामकली कारे की पुस्तक “काव्य कँवल” का लोकार्पण किया गया। संकेत साहित्य समिति के सचिव डॉ.कृष्ण कुमार चंद्रा ने संकेत साहित्य समिति एवं उसकी भावी योजनाओं की जानकारी प्रेषित करते हुए कहा कि समिति की स्थापना कोरबा में सन 1981 में वरिष्ठ साहित्यकार व ग़ज़लकार डॉ.माणिक विश्वकर्मा “नवरंग” द्वारा किया गया था। प्रादेशिक संस्था संकेत साहित्य समिति आज उनकी अध्यक्षता में विभिन्न जिलों में संचालित है रही है। समिति के कोरबा इकाई के संरक्षक यूनुस दानियालपुरी एवं अध्यक्ष कमलेश यादव ने साहित्य समितियों की साहित्य के उन्नयन एवं विकास में योगदान को विस्तार से रेखांकित किया।
कार्यक्रम का संचालन ‘संकेत साहित्य समिति’ के सह सचिव जीतेंद्र कुमार वर्मा खैरझिटिया ने किया.
▪️
काव्य पाठ इन प्रमुख साहित्य कारों ने-
यूनुश दानियाल पुरी,दिलीप अग्रवाल, डॉ. कृष्ण कुमार चंद्रा,इक़बाल अहमद अनजान,डॉ. गिरिजा शर्मा, बलराम राठौड़, जीतेंद्र कुमार वर्मा खैरझिटिया, अनुसुया श्रीवास, किरण सोनी, स्मिता देशपांडे, रामकली कारे,भारती चौरसिया, भुनेश्वर देवांगन नेही, नवल कुमार जोशी, मनीष कुमार, इंदू देवांगन, अर्चना साहू, संतोष मिरी हेम, धरम सिंह साहू, देवव्रत कुर्रे, आर एल पात्रे, फिरोजा खान, कविता जैन, आर एस श्रीवास, सरस्वती श्रीवास, ज्योति दीवान, संतोष चौहान.
आभार व्यक्त हास्य व्यंग्य के कुशल चितेरे बलराम राठौर ने किया.
०००
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)