- Home
- Chhattisgarh
- लोकसभा चुनाव- 2024, भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी विजय बघेल का चुनावी दौरा… ‘छत्तीसगढ़ आसपास’ टीम के साथ…
लोकसभा चुनाव- 2024, भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी विजय बघेल का चुनावी दौरा… ‘छत्तीसगढ़ आसपास’ टीम के साथ…

▪️
सांसद विजय बघेल ने चाय बनाकर आम जनता से चाय पर चर्चा किया…

👉 विजय बघेल खुद चाय बनाकर लोगों को चाय देते हुए…
भारतीय जनता पार्टी दुर्ग लोकसभा भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल ने महाराणा प्रताप चौक सेक्टर 7, प्रियदर्शनी परिसर सुपेला, स्मृति नगर जुनवानी चौक क्षेत्र में आम जनता से चाय पर चर्चा की! तथा अपने हाथ से चाय बनाकर सभी लोगों को वितरित की!
इस दौरान जनता से चुनाव पर चर्चा करते हुए श्री बघेल ने देश के विकास के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के स्वर्णिम भारत को साकार करने हेतु अधिक मात्रा में मतदान करने अपील की! उन्होंने कहा कि यह चुनाव देश को विश्व गुरु बनाने का है l
कार्यक्रम के दौरान श्री बघेल जी का बैंड बाजे तथा आतिशबाजी के साथ में भव्य स्वागत किया गया पूरा क्षेत्र विजय भैया आगे बढ़ो हम तुम्हारे साथ हैं,तीसरी बार मोदी सरकार अबकी बार 400 पार, फिर से एक बार विजय बघेल जी को एतिहासिक मतों से विजय बनाने की अपील की कहों दिल से विजय बघेल जी फिर से के नारों से गुंज उठा!
सांसद विजय बघेल के हाथों से बनी चाय की चुस्की लेते हुए सब ने तारीफ करते हुए कहा वहां क्या चाय है तत्पश्चात प्रियदर्शिनी परिसर में चाय पर चर्चा संपन्न हुआ!



इस अवसर पर भिलाई भाजपा जिलाध्यक्ष महेश वर्मा पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ब्रिजेश बिचपुरीया, सांसद प्रतिनिधि प्रमोद सिंह, राजेश सिंह, विशाल दीपनय्यर , शिवानंद साहू, प्रकाश सांवत बद्री प्रसाद,, शारदा गुप्ता निशु पांडे, डाकेश्वर परगनिया पार्षद भोजराज सिंह, पूर्व महापौर निर्मला यादव, उज्जवल दत्त , पुर्व महापौर निर्मला यादव,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य निहारिका मिश्रा विजय जायसवाल विनोद गुप्ता शारदा गुप्ता, सईदा परवीन , क्रांति वर्मा, उपासना साहू, पिंकी, ज्योति साहू, किरण भोसले, तिलक राज, यादव, गोल्डी सोनी, पदनाभान, सोनाली, संजय दानी, सरोज, निलेश, महेश, विजय जसवाल, कृपाशंकर,, परी, जागिरा,रिसाली सहित तीनों भिलाई मण्डल के भाजपा के कार्यकर्त्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहें!
०००
▪️
एकांतेश्वर महादेव महिला समिति द्वारा आयोजित भगवान हनुमानजी की प्राण प्रतिष्ठा में सांसद धर्मपत्नी रजनी बघेल शामिल हुई…

विगत दिनों एकांतेश्वर महादेव महिला समिति हुडको सेक्टर भिलाई द्वारा भगवान हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम रखा गया इस कार्यक्रम की मुख्यतिथि सांसद महोदय जी माननीय विजय बघेल जी की धर्मपत्नी श्रीमती रजनी बघेल एवम विशेष अतिथि श्रीमती उपासना साहू जी पूर्व पार्षद की उपस्थिति इस पावन धरा पर हुई। श्रीमती रजनी बघेल जी का स्वागत सम्पूर्ण महिला समिति द्वारा किया गया।

श्रीमती रजनी विजय बघेल ने सनातन धर्म की मजबूती पर जोर देते हुए महिलावो की एकता के साथ साथ महिला शसक्ति करण पर भी ध्यान केंद्रित करवाया इस तरह के आयोजन से महिलाएं आगे बढे और एक स्वछ एवम मजबूत समाज का विकास कर सके साथ साथ ही समिति के सभी सदस्यों को बहुत बहुत बधाई दी।इस उपलक्ष पर योगा कोच पोखन साहू राष्ट्रीय क्रिकेट अंपायर अमित हरपाल समिति की तरफ से श्रीमती नीलम रंजन सिह तुलसी साहू सीमा कन्नौजे अर्चना गुप्ता अनिता तिवारी लक्मी दत्ता उषा साहू शिल्पी मंडल नूतन वर्मा पुष्पा वर्मा तृप्ति कन्नौजे नीलिमा शुक्ला भुनेश्वरी साहू निर्मला साहू नीलम सिह नीलू श्रीवास पल्लवी इंग्ले एवम समस्त महिला सदस्यों की उपस्थिति रही.
०००
▪️
बोरसी बस्ती में भाजपा शक्ति केंद्र की बैठक : दिवंगत पार्षद गायत्री साहू को श्रद्धांजलि दी गई…

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के दिशा निर्देशानुसार दुर्ग शहर विधानसभा के संपूर्ण शक्ति केंद्र में एक साथ एक ही दिन पर शक्ति केंद्र स्तरीय बैठक का आयोजन किया जाना है इसी कड़ी में दुर्ग शहर विधानसभा के बोरसी बस्ती में शक्ति केंद्र स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया आयोजित बैठक की शुरुआत वार्ड की पार्षद स्वर्गीय गायत्री साहू के तस्वीर पर दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई आयोजित बैठक में मुख्य रूप से शक्ति केंद्र के बैठक प्रभारी एवं जिला भाजपा मीडिया प्रभारी राजा महोबिया, मंडल के सह प्रभारी डॉ राहुल गुलाटी, मंडल भाजपा अध्यक्ष डॉ सुनील साहू, महिला मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जिला संयोजीका बानी सोनी, मंडल कोषाध्यक्ष एवं शक्ति केंद्र संयोजक रितेश जैन अल्पसंख्यक मोर्चा जिला महामंत्री महेश जैन उपस्थित रहे शक्ति केंद्र बैठक के पश्चात बुत पर आम जनमानस से भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील की गई.
बैठक को संबोधित करते हुए जिला भाजपा मीडिया प्रभारी राजा महोबिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति एवं विकास कार्य को देखकर देश की जनता मोदी जी की गारंटी पर अपना भरोसा जाता रही है संपन्न विधानसभा चुनाव में भी हमने ऐतिहासिक जीत प्राप्त की थी और उसका परिणाम आप सभी के दम पर आया है आप सभी बुथ स्तर के कार्यकर्ताओं फिर से एक बार तैयार होना है शीर्ष नेतृत्व के द्वारा बुथ स्तर पर लोकसभा चुनाव की दृष्टिकोण से संपादित करने को कहा गया है आप सभी इस कार्य को संपादित करें और एक ऐतिहासिक जीत की ओर बढ़े.
मंडल के सह प्रभारी डॉक्टर राहुल गुलाटी ने संबोधित करते हुए कहा कि वार्ड की अजेय पार्षद रही स्व.गायत्री साहू की कमी कोई पूर्ण नहीं कर सकता उन्होंने लंबे समय तक संगठन में अपना समय दिया और भारतीय जनता पार्टी को खड़ा किया इस शक्ति केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की जीत ऐतिहासिक हो यही स्व.गायत्री साहू को श्रद्धांजलि होगी डॉ गुलाटी ने आगे कहां की के केंद्र सरकार के विभिन्न जनहित कार्य योजनाओं के माध्यम से आम जनमानस के जीवन में सुधार हुआ है उन योजनाओं के लाभार्थियों से भी हमें संपर्क कर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान की अपील करनी है आप सभी इस चुनाव रूपी यज्ञ में अपनी आहुति अवश्य प्रदान करें
आयोजित बैठक को बानी सोनी एवं महेश जैन ने भी संबोधित किया.

बैठक में बीरेंद्र साहू, प्रशांत कुमार साहू, नंदलाल सिवारे, सुरेंद्र यादव, गुलशन साहू, गौरव साहू, ज्ञानचंद महतो, चाणक्य साहू, कन्हैयालाल साहू, कौशिक साहू ,शुभम साहू, टेकन साहू ,बलराम साहू ,संजय साहू ,डायमंड साहू ,श्रीमती चमेली साहू ,रवि चंद्र साहू ,श्रीमती सरस्वती साहू शाहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे.
०००
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)