- Home
- Chhattisgarh
- मुलाकत : ‘छत्तीसगढ़ आसपास’ ग्रुप के ग्रुप एडिटर प्रदीप भट्टाचार्य ने दुर्ग लोकसभा प्रत्याशी विजय बघेल से सौजन्य मुलाकात की : राजनीतिक चर्चा और पत्रिका भेंट..
मुलाकत : ‘छत्तीसगढ़ आसपास’ ग्रुप के ग्रुप एडिटर प्रदीप भट्टाचार्य ने दुर्ग लोकसभा प्रत्याशी विजय बघेल से सौजन्य मुलाकात की : राजनीतिक चर्चा और पत्रिका भेंट..

👉 ‘छत्तीसगढ़ आसपास’ की प्रति भेंट करते हुए [बाएँ से] विजय बघेल, प्रदीप भट्टाचार्य, बृजेश्वर मलिक और दुर्ग नगर निगम के पूर्व सभापति डॉ. देव नारायण तांडी
छत्तीसगढ़ आसपास न्यूज़ : आज दुर्ग लोकसभा प्रत्याशी विजय बघेल के निवास में ‘ छत्तीसगढ़ आसपास’ ग्रुप के ग्रुप एडिटर प्रदीप भट्टाचार्य और ‘ छत्तीसगढ़ आसपास’ समूह के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर बृजेश्वर मलिक ने सौजन्य मुलाकात की.
इस अवसर पर विजय बघेल ने कहा-
छत्तीसगढ़ राज्य में भाजपा की सरकार बनने के बाद हमारी सरकार ने बहुत कम समय में मोदी की गारंटी को पूरा करने का काम किया है. मुझे पुरा भरोसा है लोकसभा की सभी 11 सीटें हम जीतेंगे. इस बार सांसद नहीं, नरेंद्र मोदीजी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाने के लिए यह चुनाव है.
विजय बघेल ने कहा- यह चुनाव एक महायज्ञ है. राष्ट्र निर्माण के लिए, विश्व के शिखर पर भारत को पहुंचाना है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी की दूरगामी सोच वाले कई ऐसे निर्णय है, जिससे हमारा देश आज आत्मनिर्भर बन चुका है. मोदी की गारंटी पर आज पूरे देश को भरोसा है.

👉 ‘छत्तीसगढ़ आसपास’ ग्रुप के ग्रुप एडिटर और सांसद विजय बघेल
विजय बघेल ने ‘छत्तीसगढ़ आसपास’ के निरंतर प्रकाशन पर पूरी संपादकीय टीम को बधाई दी. प्रदीप भट्टाचार्य ने विजय बघेल को विगत 17 वर्षों से प्रकाशित ‘छत्तीसगढ़ आसपास’ पत्रिका का ब्रोशर देते हुए संचालक मंडल के नामों का उल्लेख किया.
छत्तीसगढ़ आसपास [प्रिंट राष्ट्रीय पत्रिका एवं वेब साइट वेब पोर्टल न्यूज़ चैनल और यू ट्यूब चैनल] के संचालक मंडल –
श्रीमती शेफाली भट्टाचार्य, प्रदीप भट्टाचार्य, आलोक कुमार चंदा, संजय कुमार मिश्र, डॉ. सोनाली चक्रवर्ती, डॉ. नलिनी श्रीवास्तव, डॉ. अंजना श्रीवास्तव, डॉ. संध्या श्रीवास्तव, श्रीमती संतोष झांझी, डॉ. बलदाऊ राम साहू, गोविंद पाल, प्रकाशचंद्र मण्डल, पल्लव चटर्जी, ब्रजेश्वर मलिक, पी. भानुजी राव, ठाकुर दशरथ सिंह भुवाल, राकेश शर्मा, रामबरन कोरी ‘कशिश’, परसराम साहू गुरुजी, अरुण पंडा और महेंद्र मिश्रा के साथ सभी जिलों के संवाददाता, प्रतिनिधि एवं जिला दुर्ग के ब्यूरो प्रमुख डॉ. नौशाद अहमद सिद्दीकी ‘सब्र’, सुरेश वाहने, शमशीर शिवानी.
०००
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)