- Home
- Chhattisgarh
- लोकसभा चुनाव : 2024 छत्तीसगढ़ आसपास की टीम हर पल : पल पल आपके पास… •पढ़ते रहें….
लोकसभा चुनाव : 2024 छत्तीसगढ़ आसपास की टीम हर पल : पल पल आपके पास… •पढ़ते रहें….

▪️
प्रेस कॉन्फ्रेंस : कलेक्टर व रिटनिंग ऑफिसर ऋचा प्रकाश चौधरी ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया को यह जानकारी दी…

कलेक्टर व रिटनिंग ऑफिसर ऋचा प्रकाश चौधरी ने नामांकन की संपूर्ण प्रक्रिया के बाद मीडिया को जानकारी दी
• भीषण गर्मी की संभावना को देखते हुए निर्वाचन आयोग ने इस बार सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान का समय रखा गया है. इस बार मतदान के लिए 11 घंटे मिलेंगे.
* प्रत्याशियों की संख्या ज्यादा होने की वजह से 2-2 बैलेट यूनिट लगेंगे मतदान केंद्रों में. एक ईवीएम में मतदान के लिए 16 बटन होते हैं. दुर्ग लोकसभा में 25 प्रत्याशी मैदान में हैं.
• दुर्ग लोकसभा में 20 लाख 90 हजार 414 मतदाता हैं. पुरुष मतदाता की संख्या 10 लाख 42 हजार है और महिला मतदाता 10 लाख 48 हजार 360 है. लोकसभा में 13 हजार 335 दिव्यांग मतदाता हैं.
* मतदान के लिए 2223 केंद्र बनाए गए हैं. 353 मतदान केंद्रों को पुलिस के लिहाज से संवेदनशील घोषित किया गया है. 4 क्रीटिकल केंद्र भी हैं.
• इस बार 3 शहरी विधानसभा के संपूर्ण 801 मतदान केंद्रों की जिम्मेदारी महिलाओं के हाथ होगी. इन मतदान केंद्रों में ‘संगवारी मतदान केंद्र’ नाम दिया गया है. यहां पीठासीन अधिकारी से लेकर मतदान दल के सभी कर्मी महिलाएं होंगी.
* निर्वाचन आयोग द्वारा इस बार दिव्यांग और 80+ लोगों के लिए घर में मतदान की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है. इसके लिए 316 दिव्यांग लोगों ने जिला निर्वाचन कार्यालय में आवेदन कर यह सुविधा मांगी है. इनके लिए रूट चार्ट बनाया जाएगा और मतदान दलों का गठन कर चुनाव कराया जाएगा. मतदान केंद्र जाने वालों के लिए दिव्यांग रथ चला या जाएगा.
• भारत निर्वाचन आयोग ने दुर्ग जिले में सामान्य प्रेक्षक, व्यय प्रेक्षक और पुलिस प्रेक्षक नियुक्त किया है. सामान्य प्रेक्षकों, व्यय प्रेक्षक एवं पुलिस प्रेक्षक से भिलाई निवास के बोर्ड रूम में सुबह 10 बजे से 11 बजे तक मिल सकेंगे. मुबाइल नम्बर से भी संपर्क कर सकते हैं. शिकायतों के लिए टोल फ्री नम्बर 1950 और कंट्रोल रूम का टेलीफोन नम्बर 0788-2210180 दिया गया है.
०००
▪️
दुर्ग लोकसभा चुनाव में मुख्य मुकाबला विजय बघेल [भाजपा]और राजेंद्र साहू [कांग्रेस] के अलावा 23 प्रत्याशी और : बहुजन समाज पार्टी और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी भी मैदान में…

लोकसभा में इस बार 25 प्रत्या शियों के बीच होगा मुकाबला. इस बार 3 प्रत्याशी राष्ट्रीय पार्टी के हैं. 10 प्रत्याशी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल और 12 निर्दलीय उम्मीदवार हैं. ये जानकारी रिटनिंग ऑफिसर ऋचा प्रकाश चौधरी ने दी.
▪️
प्रत्याशी/पार्टी या निर्दलीय/चुनाव चिन्ह-

दिलीप रामटेके/बहुजन समाज पार्टी/हाथी
राजेंद्र साहू/इंडियन नेशनल कांग्रेस/हाथ
विजय बघेल/भारतीय जनता पार्टी/कमल
डॉ. अंजू केमे/एकम सनातन भारत दल/बांसुरी
पुष्पा मैरिसा/आंबेडकराईट पार्टी ऑफ इंडिया/कोट
यशवंत सीता राम साहू/भारतीय शक्ति चेतना पार्टी/एयरकंडिशन
राकेश साहू/न्याय धर्मसभा/हीरा
विकास शर्मा/लोकशाही एकता पार्टी/सिलाई मशीन
शीतकरण महिलवार/आजाद समाज पार्टी/केतली
शंकर ठाकुर/गोंडवाना गणतंत्र पार्टी/आरी
श्याम सुंदर साहू/लोकतंत्र कांग्रेस पार्टी/बाल्टी
सविता शैलेंद्र बंजारे/शक्ति सेना भारत देश/गैस सिलेंडर
सुखदेव टंडन/राष्ट्रीय जनसभा पार्टी/नारियल फॉर्म
▪️
निर्दलीय उम्मीदवार-
अनूप कुमार पाण्डेय/बल्ला
अरुण जोशी/लिफाफा
अली हुसैन सिद्दीकी/सीटी
अशोक जैन/माचिस की डिब्बी
खिलानंद जसपाल/गन्ना किसान
ध्रुव कुमार सोनी उर्फ लंगूर सोनी/टॉफियां
बलदेव साहू/काँच का गिलास
भागबली सिवारे/अलमारी
भानुप्रताप चतुर्वेदी/ब्लैकबोर्ड
संतोष कुमार मारकंडे/सेब
हरीचंद ठाकुर/कम्प्यूटर
डॉ.हरिशचंद्र साहू/ऑटोरिक्शा
०००
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)