- Home
- Chhattisgarh
- सादर आमंत्रण : ‘मुक्तकंठ साहित्य समिति’ एवं ‘बंगीय साहित्य संस्था’ के संयुक्त तत्वावधान में साहित्यिक आयोजन : काव्य पाठ : मासिक साहित्यिक बुलेटिन ‘मुक्तकंठ’ का लोकार्पण
सादर आमंत्रण : ‘मुक्तकंठ साहित्य समिति’ एवं ‘बंगीय साहित्य संस्था’ के संयुक्त तत्वावधान में साहित्यिक आयोजन : काव्य पाठ : मासिक साहित्यिक बुलेटिन ‘मुक्तकंठ’ का लोकार्पण

छत्तीसगढ़ आसपास न्यूज़ :
28 अप्रैल [रविवार] को संध्या 6.30 बजे ‘मुक्तकंठ साहित्य समिति’ एवं ‘बंगीय साहित्य संस्था’ के संयुक्त तत्वावधान में ‘हिंदू मिलन मंदिर’ प्रगतिनगर, रिसाली, भिलाई के मंदिर सभागार में साहित्यिक आयोजन किया गया है. आयोजन में उपस्थित रचनाकारों द्वारा काव्य पाठ एवं ‘मुक्तकंठ’ साहित्यिक बुलेटिन का लोकार्पण किया जाएगा.
इस साहित्यिक आयोजन के मुख्य अतिथि प्रदेश के वरिष्ठ व्यंग्यकार व पूर्व सेल टैक्स कमिश्नर डॉ. महेंद्र सिंह ठाकुर होंगे.
अध्यक्षता ‘मुक्तकंठ साहित्य समिति’ के अध्यक्ष गोविंद पाल और ‘बंगीय साहित्य संस्था’ की सभापति श्रीमती बानी चक्रवर्ती होंगी.
इस आयोजन में विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक सीआईडी व साहित्यकार नरेंद्र कुमार सिक्केवाल, भिलाई इस्पात संयंत्र के पूर्व महाप्रबंधक व साहित्यकार रजनीकांत श्रीवास्तव होंगे.
‘मुक्तकंठ’ बुलेटिन लोकार्पण के अवसर पर ‘मुक्तकंठ’ के संपादक प्रदीप भट्टाचार्य उपस्थित रहेंगे.
इस अवसर पर ‘मुक्तकंठ साहित्य समिति’ और ‘बंगीय साहित्य संस्था’ के सदस्य व पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे-
‘मुक्तकंठ साहित्य समिति’ के उपाध्यक्ष द्वय आलोक कुमार चंदा, डॉ. बीना सिंह ‘रागी’, कोषाध्यक्ष प्रकाशचंद्र मण्डल, उपसचिव सी. ए. भूषण चिपड़े, प्रचार सचिव डॉ. नौशाद अहमद सिद्दीकी ‘सब्र’, संरक्षक सर्वश्री दुलाल समाद्दार, पल्लव चटर्जी, कार्यकारिणी सदस्य सर्वश्री रविंद्रनाथ देबनाथ, ओमवीर करण, पं. वासुदेव भट्टाचार्य के अलावा गजराज दास महंत, ब्रजेश्वर मलिक, स्मृति दत्ता, सोमाली शर्मा, दीपाली दास गुप्ता, सुबीर रॉय, त्रमब्यक राव साटकर, हाजी रियाज खान गौहर, नवेद रजा दुर्गवी, अमृतांशु शुक्ल, रीत सिंह, ऋतु कमल मिश्र, पीबी पाल, बीएस शर्मा, हेमंत जगम, बलराम सिंह, ओमप्रकाश जायसवाल, लोकनाथ सिंह ‘ललकार’, सुरेश कुमार बंछोर, मोहम्मद हुसैन ‘मुजाहिर’ और अन्य रचनाकार.
संचालन ‘मुक्तकंठ साहित्य समिति’ के महासचिव ओम प्रकाश शर्मा करेंगे.
आयोजन को सफल बनाने के लिए ‘मुक्तकंठ साहित्य समिति’ एवं ‘बंगीय साहित्य संस्था’ ने सादर आमंत्रित किया है.
🙏
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)