- Home
- Chhattisgarh
- साहित्यिक आयोजन : ‘मुक्तकंठ साहित्य समिति’ और ‘बंगीय साहित्य संस्था’ के तत्वावधान में काव्य संध्या – हिंदी व बांग्ला भाषा में काव्य पाठ : ‘मुक्तकंठ’ मासिक बुलेटिन का लोकार्पण
साहित्यिक आयोजन : ‘मुक्तकंठ साहित्य समिति’ और ‘बंगीय साहित्य संस्था’ के तत्वावधान में काव्य संध्या – हिंदी व बांग्ला भाषा में काव्य पाठ : ‘मुक्तकंठ’ मासिक बुलेटिन का लोकार्पण

👉 ‘मुक्तकंठ साहित्य समिति’ और ‘बंगीय साहित्य संस्था’ के पदाधिकारी व सदस्य
छत्तीसगढ़ आसपास न्यूज़ [ 28 अप्रैल : हिंदू मिलन मंदिर ]: ‘मुक्तकंठ साहित्य समिति’ एवं ‘बंगीय साहित्य संस्था’ के संयुक्त तत्वाधान में हुए इस साहित्यिक आयोजन और ‘ मुक्तकंठ’ मासिक बुलेटिन के मुख्यअतिथि रायपुर से पधारे वरिष्ठ व्यंग्यकार, लेखक कथाकार, उपन्यासकार व सेवानिवृत सेलटैक्स कमिश्नर डॉ. महेंद्र कुमार ठाकुर थे.
आयोजन की अध्यक्षता ‘मुक्तकंठ साहित्य समिति’ के अध्यक्ष, बांग्ला-हिंदी के कवि गोविंद पाल ने की.
अन्य विशिष्ट अतिथि थे-
‘बंगीय साहित्य संस्था’ की अध्यक्ष व बांग्ला की कवयित्री बानी चक्रवर्ती, पुलिस अधीक्षक [सीआई डी] व कवि नरेंद्र कुमार सिक्केवाल, ‘मुक्तकंठ’ के पूर्व अध्यक्ष व साहित्यकार रजनीकांत श्रीवास्तव, ‘हिंदू मिलन मंदिर’ के अध्यक्ष, समाजसेवी अतनु बनर्जी, ‘मध्यबलय’ बांग्ला लिटिल पत्रिका के संपादक व कवि दुलाल समाद्दार और ‘मुक्तकंठ’ मासिक बुलेटिन के संपादक प्रदीप भट्टाचार्य.
प्रारंभ में मंचासीन अतिथियों ने माँ सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यार्पण, धूप-दीप प्रज्ज्वलित, पूजा अर्चना, सरस्वती वंदना मंदिर के पुरोहित पं. बासुदेव भट्टाचार्य किया गया. उपस्थित अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ द्वारा ‘मुक्तकंठ’ और ‘बंगीय’ संस्थाओं ने संयुक्त रूप से किया.

👉 ‘मुक्तकंठ साहित्य समिति’ के अध्यक्ष गोविंद पाल और ‘ बंगीय साहित्य संस्था’ की अध्यक्ष बानी चक्रवर्ती द्वारा संयुक्त रूप से मुख्यअतिथि डॉ. महेंद्र कुमार ठाकुर का सम्मान व अभिनंदन

👉 अध्यक्षता कर रहे गोविंद पाल का सम्मान करती हुई ‘मुक्तकंठ साहित्य समिति’ की उपाध्य क्ष डॉ. बीना सिंह ‘रागी’

👉 ‘बंगीय साहित्य संस्था’ की अध्यक्ष का सम्मान करते हुए प्रकाशचंद्र मण्डल

👉 नरेंद्र कुमार सिक्केवाल का सम्मान करती हुई ‘बंगीय साहित्य संस्था’ की उप सभापति स्मृति दत्ता

👉 ‘हिंदू मिलन मंदिर’ के अध्यक्ष अतनु बनर्जी का सम्मान करते हुए पल्लव चटर्जी

👉 ‘मुक्तकंठ’ के पूर्व अध्यक्ष रजनीकांत श्रीवास्तव का सम्मान करते हुए ‘मुक्तकंठ’ के महासचिव ओमप्रकाश शर्मा

👉 ‘मुक्तकंठ’ मासिक बुलेटिन के संपादक प्रदीप भट्टाचार्य का अभिनंदन करते हुए हास्य व्यंग्य के चर्चित कवि सीए भूषण चिपड़े

👉 बांग्ला लिटिल पत्रिका ‘ मध्यबलय’ के संपादक दुलाल समाद्दार का स्वागत करते हुए राष्ट्रवादी कवि ब्रजेश्वर मलिक
▪️ ‘मुक्तकंठ’ मासिक बुलेटिन का लोकार्पण-

👉 ‘मुक्तकंठ’ बुलेटिन का लोकार्पण करते हुए मंचासीन अतिथि
‘मुक्तकंठ साहित्य समिति’ की ‘ मुक्तकंठ’ बुलेटिन का लोकार्पण उपस्थित अतिथियों ने किया. ‘ मुक्तकंठ’ के संपादक प्रदीप भट्टाचार्य हैं.
प्रथम सत्र का संचालन ‘ मुक्तकंठ साहित्य समिति’ के महासचिव ओमप्रकाश शर्मा ने किया और दूसरे सत्र काव्य पाठ का संचालन ‘मुक्तकंठ साहित्य समिति’ के उप सचिव सीए भूषण चिपड़े ने किया.
👉 कुशल संचालन करते हुए ओमप्रकाश शर्मा
👉 काव्य संध्या का संचालन करते हुए सी.ए. भूषण चिपड़े
▪️ बांग्ला-हिंदी में कविता पाठ करने वाले रचनाकार-

▪️ सुधिजन श्रोता जो उपस्थित थे-

पुनीत कुमार गुप्ता, सुबीर रॉय, रविंद्रनाथ देबनाथ, गोपाल शर्मा, संजय निखारे, बिपुल सेन और मंदिर परिसर के कर्मचारी.

आभार व्यक्त ‘मुक्तकंठ साहित्य समिति’ के कोषाध्यक्ष प्रकाशचंद्र मण्डल ने किया.
०००
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)