- Home
- Chhattisgarh
- लोकसभा चुनाव – 2024, जिला- दुर्ग, भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल की चुनावी यात्रा…. [ छत्तीसगढ़ आसपास टीम के साथ ]
लोकसभा चुनाव – 2024, जिला- दुर्ग, भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल की चुनावी यात्रा…. [ छत्तीसगढ़ आसपास टीम के साथ ]

▪️
भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल की जीत के लिए मसीह समाज ने की प्रभु यीशु से प्रेयर…


लोकसभा क्षेत्र दुर्ग से भाजपा के दिग्गज और सबसे लोकप्रिय प्रत्याशी सांसद विजय बघेल जी के जीत के लिए मसीह समाज ने प्रभु यीशु से प्रार्थना की। आज सांसद विजय बघेल चर्च में मसीह समाज के लोगों से मिले। सब का कुशल क्षेम जाना। इस दौरान समाज के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद सांसद विजय बघेल की जीत के लिए चर्च में पास्टर सहित सभी ने प्रार्थना की।

से अवसर पर सांसद विजय ने सभी मसीह समाज का दिल से आभार व्यक्त किया और कहा कि हम सब देश के व्यभव मान सम्मान स्वाभिमान के लिए लगें हुए है। देश का मान बढ़ेगा राष्ट्र का सम्मान बढेगा। इसी के लिए पीएम मोदी जी दिन रात लगे हुए हैं। सौ से अधिक देशों को कोराना काल में वेक्सीन देने वाला भारत है। आप पूरे विश्व मे भारत का मान है बढ़ा है। मसीह समाज का मैं सदैव आभारी रहूंगा। जो मान सम्मान मुझे हमेशा देते है।

मेरे लिए चर्च में पास्टर ने प्रार्थना किए, सभाएं कर के मसीह समाज ने अपना समर्थन दिया। इस अवसर पर मसीह समाज के पास्टर सहित सैंकड़ों लोग समाज के प्रमुख गण उपस्थित रहे।
०००
▪️
भाजपा में शामिल हुए 50 से ज्यादा युवा : युवा कांग्रेस के युवा भी शामिल…


देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काम से प्रभावित होकर और
दुर्ग लोकसभा से भाजपा के दिग्गज और लोकप्रिय1 प्रत्याशी विजय बघेल की सरलता, व्यवहार कुशलता, निष्ठा, ईमानदारी, लोकप्रियता से प्रभावित होकर आज शनिवार को 50 से अधिक युवा भाजपा में शामिल हुए।
सांसद निवास सेक्टर 5 भिलाई में पहुंच कर रोहित सिंह युवा मोर्चा के नेतृत्व में 50 से अधिक लोगों ने भाजपा प्रवेश किया। जिसमें सेवा निवृत्त डीएसपी एस एन सिंह, सहित सभी भाजपा प्रवेश करने वाले स्टील कालोनी स्ट्रीट 50 वार्ड नं 60 दुर्ग के निवासी हैं। पुर्व वैशाली नगर विधानसभा युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष रहे रोहित सिंह ने अपने साथ कांग्रेस के पदाधिकारी कार्यकर्ता कांग्रेस को छोड़कर मोदी जी की रीति नीति से प्रभावित होकर भाजपा प्रवेश किए। सांसद विजय बघेल जी ने सभी को भाजपा का गमछा पहनाकर भाजपा परिवार में शामिल कराया और सब का स्वागत किया।
०००
▪️
डॉ.विमल चोपड़ा की उपस्थिति में युवा चिकित्सकों का भाजपा प्रवेश…



भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ भिलाई-दुर्ग द्वारा रविवार को होटल सेंट्रल पार्क में डॉक्टरों की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक एवं पूर्व विधायक महासमुंद डॉ विमल चोपड़ा ,चिकित्सा प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश संयोजक डॉ अखिलेश दुबे भी शामिल हुए.इस अवसर पर प्रमुख रूप से भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्य समिति सदस्य, पूर्व जिला अध्यक्ष एवं दुर्ग लोकसभा लाभार्थी संयोजक ब्रजेश बिचपुरिया ,भिलाई जिला अध्यक्ष महेश वर्मा,चिकित्सा प्रकोष्ठ भिलाई संयोजक डॉक्टर प्रदीप चौधरी ,दुर्ग संयोजक डॉ आदर्श त्रिवेदी ,कार्य समिति सदस्य डॉ अनुज खरे,कन्हैया सोनी उपस्थित रहे जिसमें 35 से ज्यादा डॉक्टर ने भाजपा प्रवेश कर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में 400 पार के लक्ष्य का संकल्प लिया.फिर एक बार मोदी सरकार के लक्ष्य को हासिल करने के लिए डॉक्टर विमल चोपड़ा ने चिकित्सकों का मार्गदर्शन किया एवं भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचने के लिए प्रेरित किया ।इस कार्यक्रम में लगभग 35 डॉक्टर भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश लिया और भारतीय जनता पार्टी को मज़बूत बनाने में अपना सहयोग प्रदान करने का संकल्प लिया एवं भारतीय जनता पार्टी दुर्ग लोकसभा प्रत्याशी आदरणीय विजय बघेल जी को प्रचंड बहुमत से जीताने के लिए एवं आदरणीय नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार भारत का प्रधानमंत्री बनाने में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करने का संकल्प भी लिया । भारतीय जानता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ भिलाई के संयोजक डॉ प्रदीप चौधरी, डॉ आदर्श के अथक प्रयास से कई डॉक्टरों ने भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश किया ।डॉ आरपी गुप्ता,डॉ सारांश ,डॉ कुलदीप, डॉ सारांश,डॉ मयंक ,डॉ दीपांशु डॉ आदित्य डॉ, अर्चित ,डॉ वैभव ,डॉ मोहित, डॉ साकेत ,डॉ साहू ,डॉ सचिन देवांगन ,डॉ अंजिता चौहान ,डॉ राकेश डॉ आनंद ,डॉ जय सोनी ,राजश्री गुप्ता को भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा डॉक्टर विमल चोपड़ा, श्री ब्रजेश बिचपुरिया एवं श्री महेश वर्मा के सानिध्य में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाई गई l श्री ब्रजेश बिचपुरिया जी ने अपने उद्बोधन में भाजपा प्रवेश करने वाले युवा चिकित्सकों को कहा कि जिस ऊर्जा और जोश को हम आप सब डॉक्टरों में देख पा रहे हैं उससे यह बात तो निश्चित है कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा जो 400 पार का संकल्प लिया गया है वह सफल होगा और आप लोगों के महत्वपूर्ण योगदान से हम दुर्ग लोकसभा को 6 लाख से ज्यादा मतों से विजय प्राप्त करेंगे और संपूर्ण छत्तीसगढ़ में 11 की 11 लोकसभा जीत कर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को तोहफे के रूप में भेंट करेंगे l
०००
▪️
डॉक्टरों के सहयोग से ही दुर्ग लोकसभा में 6 लाख पार का लक्ष्य पूर्ण होगा- ब्रजेश बिचपुरिया, दुर्ग लोकसभा लाभार्थी संयोजक

भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई के चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉक्टर प्रदीप चौधरी द्वारा आज जीटी डायग्नोस्टिक सेंटर प्रियदर्शनी परिसर में लोकसभा चुनाव को देखते हुए बैठक का आयोजन किया गया जिसमें प्रमुख रूप से भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, पूर्व जिला अध्यक्ष एवं दुर्ग लोकसभा के लाभार्थी संयोजक श्री ब्रजेश बिचपुरिया जी शामिल हुए साथ में जिला अध्यक्ष महेश वर्मा जी, चिकित्सा प्रकोष्ठ सहसंयोजक सत्येन ज्ञानी,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ.अनुज खरे, योगेंद्र सिंह,कन्हैया सोनी,भोजराज सिंह जी, संतोष मौर्य एवं बड़ी संख्या में डॉक्टर और जीटी हॉस्पिटल एंड डायग्नोस्टिक सेंटर के स्टाफ उपस्थित हुए ।इस गरीमामय आयोजन में भिलाई चिकित्सा प्रकोष्ठ संयोजक डॉक्टर प्रदीप चौधरी के अथक प्रयास द्वारा वरिष्ठ नेता ब्रजेश बिचपुरिया जी एवं महेश वर्मा जी के सानिध्य में डॉक्टरों को भाजपा प्रवेश कराया गया जिसमें प्रमुख रूप से भिलाई के प्रख्यात न्यूरो सर्जन डॉ राजेंद्र तिवारी ,सर्जन नवीन शर्मा ,सर्जन डॉक्टर सिद्धार्थ बनर्जी,डॉक्टर निशांत बघेल ,डॉ सुनील सिंह ,डॉ नवीन कौर ,डॉ सौरभ ,डॉ प्रज्ञा ,देवेश पुरोहित ,शशि गुरबाणी ,राजेंद्र गोस्वामी और लगभग 30 अन्य लोगों का भाजपा में प्रवेश कराया गया सभी डॉक्टरों ने प्रवेश के उपरांत भारतीय जनता पार्टी को अपना समर्थन सहयोग देने का प्रण लिया l श्री ब्रजेश बिचपुरिया जी ने अपने उद्बोधन में सभी सम्मानित डॉक्टरों एवं पैरामेडिकल स्टाफ को निवेदन किया कि आप समाज के सबसे प्रमुख दायित्व में बैठे हैं और अगर आप देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा किए जा रहे कामों को जन जन तक पहुंचाएंगे तो निश्चित रूप से प्रधानमंत्री जी का जो संकल्प है 400 पार का पूरा होगा और दुर्ग लोकसभा में आप सभी के सहयोग से हमारे द्वारा जो 6 लाख पार का लक्ष्य लिया गया है वह हम पूरा करने में सफल होंगे l
०००
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)