- Home
- Chhattisgarh
- उपलब्धि : बांग्ला-हिंदी के कवि प्रकाशचंद्र मण्डल की बांग्ला कविता कोलकाता से प्रकाशित होने वाली वृहत्तम काव्य ग्रंथ में शामिल
उपलब्धि : बांग्ला-हिंदी के कवि प्रकाशचंद्र मण्डल की बांग्ला कविता कोलकाता से प्रकाशित होने वाली वृहत्तम काव्य ग्रंथ में शामिल
छत्तीसगढ़ आसपास न्यूज़ :
छत्तीसगढ़ भिलाई के प्रकाशचंद्र मण्डल बांग्ला-हिंदी के कवि व नाट्यकार के रूप में विख्यात हैं.
इनकी अब 4 काव्य संग्रह प्रकाशित हो चुकी है. बांग्ला में 3 काव्य संग्रह ‘तुमी ऐले ताई’/’एक फॉली रोद्दुर’/’आमाके उन्मुक्त करो’ और हिंदी काव्य संग्रह है ‘ शब्दों की खोज में’.

👉 कवि प्रकाशचंद्र मण्डल
कोलकाता से प्रकाशित होने वाली वृहत्तम बांग्ला काव्य संग्रह में प्रकाशचंद्र मण्डल की कविता प्रकाशित होने के लिए स्वीकृत की गई है. इस संग्रह में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय 2005 कवियों की रचनाएं प्रकाशित की जा रही है.

संभवत: ये अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहला संग्रह है, जिसमें देश/विदेश के 2005 कवियों की कविताओं का संकलन होगा. इसके संपादक प्रवीर कुमार विश्वास हैं. संपादक ने कहा कि इस संग्रह को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी शामिल किया जाएगा.
इस उपलब्धि के लिए प्रकाशचंद्र मण्डल को ‘मुक्तकंठ साहित्य समिति’, ‘बंगीय साहित्य संस्था’, ‘अंतरराष्ट्रीय हिंदी परि षद् छत्तीसगढ़ राज्य’, ‘बंगीय कृष्टि परिषद्’ और ‘छत्तीसगढ़ आसपास’ [प्रिंट राष्ट्रीय पत्रिका, वेबसाइट वेब पोर्टल और यू ट्यूब चैनल] ने बधाई और शुभकामनाएं दी है.
०००
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)