- Home
- Chhattisgarh
- युवा भाजपा नेता अतुल पर्वत बिलासपुर पहुँचकर लोकसभा प्रत्याशी तोखन साहू के लिए अपनी युवा टीम के साथ प्रचार किया : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी की गारंटी को घर-घर जाकर जनसंपर्क में बता रहे हैं…
युवा भाजपा नेता अतुल पर्वत बिलासपुर पहुँचकर लोकसभा प्रत्याशी तोखन साहू के लिए अपनी युवा टीम के साथ प्रचार किया : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी की गारंटी को घर-घर जाकर जनसंपर्क में बता रहे हैं…

छत्तीसगढ़ आसपास न्यूज़:
बिलासपुर: युवा भाजपा नेता इन दिनों बिलासपुर में भाजपा प्रत्याशी तोखन साहू के प्रचार के लिए बिलासपुर में हैं.

भाजयुमो नेता अतुल पर्वत अपनी युवा टीम के साथ छत्तीसगढ़ राज्य के अलावा अन्य प्रदेशों में भी भाजपा प्रत्याशी के लिए लगातार धुंआधार प्रचार- प्रसार कर रहे हैं.
इस कड़ी में अतुल पर्वत बीते कल बिलासपुर पहुँचकर मस्तुरी, ग्राम हिरी, गाँव पारा, मस्तुरी- मल्हार के लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी की गारंटी योजना का प्रचार करते हुए लोगों से कहा- छत्तीसगढ़ में जिस तरह ‘महतारी वंदन योजना’ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने तुरंत लागू कर दिया है, उसी तरह मोदीजी और भी विकासमूलक योजनाएं गारंटी के साथ लाये हैं, इसलिए इस बार छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीट जिताकर उन्हें तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है.

अतुल पर्वत ने गांव के लोगों से कहा- भारतीय जनता पार्टी और नरेंद्र मोदीजी की सरकार ने इन 10 वर्षों में आमजन के सामान्य जिंदगी को सकारात्मक रूप से बदलाव किया है. इसलिए अबकी बार 400 पार, मोदी है तो मुमकिन है, मोदी की गारंटी.
०००
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)