- Home
- Chhattisgarh
- गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर जयंती 5 मई : गीत वितान कला केंद्र द्वारा संगीत, नृत्य का आयोजन
गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर जयंती 5 मई : गीत वितान कला केंद्र द्वारा संगीत, नृत्य का आयोजन
छत्तीसगढ़ आसपास न्यूज़ :
भिलाई : कला मंदिर सभागार :5 मई शाम 6.30 बजे :
गुरूदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर जंयती का आयोजन 5मई को भिलाई इस्पात शहर की बहुआयामी सांस्कृतिक एवं कला प्रशिक्षण संस्था गीत वितान कला केन्द्र द्वारा आगामी 5मई 2024 (रविवार) को संध्या 6.30 बजे कलामंदिर सभागृह सिविक सेन्टर भिलाई में गुरु देव रवीन्द्रनाथटैगोर की जंयती समारोह का आयोजन किया गया है । भिलाई इस्पात संयंत्र, बैंक आफ बड़ौदा एवं एन एच पी सी एल भिलाई के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम (विविध स्वरूप में रवींद्रसंगीत) की गायन प्रस्तुति कुल 100 गायक गायिका एवं भिलाई दुर्ग की सांस्कृतिक समूह सहित गीत वितान के छात्र छात्राओं मंच पर प्रस्तुत करेंगे एवं टैगोर की नृत्य नाटिका भानुसिंह पदावली (वैष्णव पदावली) पर आधारित संस्था के नृत्य छात्रगण प्रस्तुत करेंगे । कुल 150 कलाघनी एवं प्रशिक्षणरत विद्यार्थी मिलकर चित्रकला, वादन की प्रस्तुति देंगे जो मुख्य( आकर्षण) रहेगा।
टैगोर जंयती के उपलक्ष्य में संस्था द्वारा भिलाई दुर्ग विद्यालयीन स्तर पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसका पुरुस्कार वितरण मंच पर किया जाएगा ।कार्यक्रम के मुख्य संयोजक श्री नरेन्द्र कुमार बंछोर, संरक्षक श्री सरसीज घोष, बीमान दास, अध्यक्ष रजनी सिन्हा, उपाध्यक्ष सोमेन कुण्डू, सचिव शुश्री शिप्रा भौमिक पदाधिकारीगण ने भिलाई छत्तीसगढ़ के कला प्रेमी दर्शक, सांस्कृतिक समूह से “इस आयोजन में उपस्थित रहने की अपील की है।

०००
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)