- Home
- Chhattisgarh
- पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग ने जिले में बढ़ते सायबर क्राइम के संदर्भ में गूगल के नोडल अधिकारी को पत्र लिखा : जिले की जनता से कहा जागरूक बनें और ‘सायबर प्रहरी’ से जुड़ें
पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग ने जिले में बढ़ते सायबर क्राइम के संदर्भ में गूगल के नोडल अधिकारी को पत्र लिखा : जिले की जनता से कहा जागरूक बनें और ‘सायबर प्रहरी’ से जुड़ें
• छत्तीसगढ़ आसपास न्यूज़
• दुर्ग [छत्तीसगढ़]

जिला- दुर्ग में सायबर क्राइम के अपराध लगातार बढ़ रहे हैं. गूगल पेजों पर फर्जी कस्टमर केयर नंबर के चलते आये दिन कोई न कोई ठगी के शिकार हो रहे हैं. धोखाधड़ी गतिविधियों को रोकने और आवश्यक कार्यवाई करने के लिए आईजी रामगोपाल गर्ग ने गूगल के नोडल अधिकारी को पत्र लिखते हुए बताया कि विभिन्न प्रकार के सायबर अपराध करने वाले साइबर ठग गूगल प्लेटफॉर्म का उपयोग कर बैंकों, बीमा कंपनियों, यूपीआई, गैस एजेंसियों, होटलों, वॉलेटस, चिकित्सा, स्वास्थ्य सेवा और भी अनेक आवश्यक सेवाओं के कस् टमर केयर नंबरों को अपडेट करने के नाम से लोगों को ठग रहे हैं.
आईजी रामगोपाल गर्ग ने कहा कि गूगल विज्ञापन का उपयोग कर ठगी का कारोबार चला रहे हैं. सर्च परिणामों में फर्जी नंबर सबसे ऊपर दिखे. उपयोगकर्ता गूगल सर्च परिणामों पर भरोसा करता है और फर्जी नंबरों को असली कस्टमर केयर नंबर मान लेता है और परिणामस्वरूप अपनी संवेदन शील और गोपनीय जानकारी प्रदान कर ठगी के जाल में फंसते चला जाता है. इस पर अंकुश जरूरी है. आईजी रामगोपाल गर्ग ने गूगल को आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के माध्यम से कहा है कि इस प्रकार की धोखाधड़ी वाली गतिविधियों से समाज पर पड़ने वाले प्रभाव को देखते हुए, गूगल के लिए आवश्यक सभी कदम उठाना महत्वपूर्ण है ताकि नागरिकों को धोखाधड़ी से बचाया जा सके. गूगल से भी इस विषय पर गंभीरतापूर्वक कार्यवाई करने के संदर्भ में पत्र लिखा और जानकारी देने को कहा.
आईजी रामगोपाल गर्ग ने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति जागरूक होने के लिए करें ‘साइबर प्रहरी’ अभियान से ज्यादा से ज्यादा लोग जुड़ें. ‘साइबर प्रहरी’ में रोज नए होने वाले साइबर अपराधों के बारे में बताकर और ठगी के नए पैटर्न को समझाकर इनसे बचने व सुरक्षित रहने के महत्त्वपूर्ण टिप्स जारी किए जाते हैं. साइबर क्राइम से बचने के लिए हमें भी जागरूक और सतर्क होना पड़ेगा. अपना गोपनीय नंबर किसी से भी साझा ना करें.
०००
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)