- Home
- Chhattisgarh
- ईडी की बड़ी कार्रवाई, चावल मिल घोटाले में बड़ी गिरफ्तारी, 175 करोड़ का है स्कैम
ईडी की बड़ी कार्रवाई, चावल मिल घोटाले में बड़ी गिरफ्तारी, 175 करोड़ का है स्कैम

रायपुर: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से बड़ा एक्शन लिया है। गुरुवार कार्रवाई करते हुए 175 करोड़ रुपये के कथित चावल मिल घोटाले के मामले में एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। ईडी ने छत्तीसगढ़ चावल मिल मालिक एसोसिएशन के पूर्व कोषाध्यक्ष को हिरासत में लिया था, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। धमतरी जिले के कुरूद स्थित चावल मिल मालिक रोशन चंद्राकर को बुधवार को गिरफ्तार किया गया है। इसकी जानकारी गुरुवार को दी गई।
क्या है मामला
पिछले महीने इस मामले में ‘मार्कफेड’ के पूर्व प्रबंध निदेशक (एमडी) मनोज सोनी को गिरफ्तार किया गया था। ईडी ने कहा कि यह मामला राज्य की राजधानी रायपुर की एक अदालत में आयकर विभाग द्वारा दर्ज शिकायत पर आधारित है। कर विभाग ने आरोप लगाया था कि छत्तीसगढ़ धान मिल मालिक एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने राज्य विपणन फेडरेशन लिमिटेड (मार्कफेड) के अधिकारियों के साथ साठगांठ की तथा उस विशेष प्रोत्साहन राशि का दुरूपयोग करने की साजिश रची।
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)