- Home
- Chhattisgarh
- छत्तीसगढ़ आसपास, संयंत्र की खबरें [ हर किसी की जिंदगी से जुड़ा हुआ है सेल ]
छत्तीसगढ़ आसपास, संयंत्र की खबरें [ हर किसी की जिंदगी से जुड़ा हुआ है सेल ]

▪️
पं. जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र में उन्नत ऑप्टिकल बायोमेट्री पेरीमेट्री और फेकोइमल्सीफिकेशन मशीनों का उद्घाटन

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के पं. जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र, सेक्टर-9, भिलाई के नेत्ररोग विभाग में 18 मई 2024 को अत्याधुनिक ऑप्टिकल बायोमेट्री, आॅटोमेटेड पेरीमेट्री और फेकोइमल्सीफिकेशन मशीनों का उद्घाटन मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रभारी (एम एंड एचएस) डॉ रवींद्रनाथ एम ने किया। इस अवसर पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं विभाग के मुख्य चिकित्सा अधिकारीगण डॉ प्रमोद बिनायके, डॉ विनीता द्विवेदी और डॉ कौशलेंद्र ठाकुर तथा एसीएमओ (एम एंड एचएस) व विभागाध्यक्ष (नेत्ररोग) डाॅ जयश्री प्रधान सहित अन्य वरिष्ठ चिकित्सक और बड़ी संख्या में पैरा-मेडिकल स्टाफ उपस्थित थे।
ऑप्टिकल बायोमेट्री एक नाॅन-इनवैसिव उपकरण है जिसका उपयोग मोतियाबिंद सर्जरी के दौरान प्रत्यारोपण हेतु इंट्राओकुलर लेंस की क्षमता की गणना करने के लिए किया जाता है, जो रोगियों के लिए आॅप्टिमल विजुअल आउटकम परिणाम सुनिश्चित करता है। आॅटोमेटेड पेरीमेट्री मशीन का उपयोग ग्लूकोमा और अन्य न्यूरोलॉजिकल विकारों के निदान एवं उपचार प्रक्रिया में विजुअल फील्ड परीक्षण के लिए किया जाता है। वहीं उन्नत फेकोइमल्सीफिकेशन मशीन, मोतियाबिंद के उपचार हेतु अल्ट्रासोनिक कंपन का उपयोग करती है, जिससे सर्जरी के पष्चात दु्रत रिकवरी के साथ-साथ सर्जिकल परिणामों में भी सुधार होता है।
अत्याधुनिक तकनीक से युक्त, पं. जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र, भिलाई का नेत्ररोग विभाग, ऑप्टिकल बायोमेट्री, ऑटोमेटेड पेरीमेट्री और फेकोइमल्सीफिकेशन नवीनतम चिकित्सा उपकरणों के प्रयोग से नेत्र संबंधी विकारों के कुषलता से निदान व समय पर उपचार सुनिश्चित करने में सक्षम होगा।
उल्लेखनीय है कि यह सुविधा चिकित्सालय में भिलाई और अन्य क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को बेहतर निदान, सर्जरी और अन्य नेत्र-संबंधी उपचार प्रदान करके के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को उन्नत की दिशा में जेएलएन अस्पताल का एक महत्वपूर्ण कदम है।
०००
▪️
संयंत्र के बार एंड रॉड मिल ने किया रिकॉर्ड – तोड़ प्रदर्शन : निदेशक प्रभारी ने दिया बधाई

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र की माॅडेक्स यूनिट, बार एवम राॅड मिल ने दैनिक रिकाॅर्ड के साथ शिफ्ट रिकाॅर्ड बनाने में भी सफलता हासिल की। बीआरएम की संकल्पित टीम ने 17 मई 2024 को 3890 टन 16 मिलीमीटर व्यास के टीएमटी बार रोल कर उत्पादन का नया “दैनिक कीर्तिमान” बनाया। इसके पूर्व यह कीर्तिमान 7 मार्च 2024 को 3802 टन टीएमटी बार उत्पादन का था।
इसके साथ ही 17 मई 2024 को ‘सी’ शिफ्ट में 700 बिलेट्स को रोल कर 1441 टन 16 मिलीमीटर व्यास के टीएमटी बार बना कर नया “पाली कीर्तिमान” भी स्थापित किया है।
उन्नत स्वचालन और अत्याधुनिक नियंत्रण प्रणालियों से युक्त बार एवं राॅड मिल ने अपने उत्पादन यात्रा में अनेक मील के पत्थर पार किए। सुरक्षा, गुणवत्ता एवम उत्पादकता पर अपना ध्यान केंद्रित कर मिल बिरादरी रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन करता रहा है। मिल द्वारा स्थापित नए रिकॉर्ड के लिए संयंत्र के निदेशक प्रभारी श्री अनिर्बान दासगुप्ता ने शॉप फ्लोर पहुंच कर पूरी बीआरएम बिरादरी को बधाई दी । उन्होंने कहा कि इस बिरादरी में इतनी क्षमता है कि उत्पादन के अधिकतम स्तर को बनाए रखते हुए और बेहतर निष्पादन कर सकती है। साथ ही निदेशक प्रभारी ने बीआरएम से जुड़े अन्य शॉप्स एवं विभागों को भी बधाई दी जिनके सहयोग से बीआरएम ने उत्पादन के अधिकतम स्तर को बनाए रखने में कामयाबी हासिल की।
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए बीआरएम बिरादरी को बधाई प्रेषित करते हुए कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) श्री अंजनी कुमार ने कहा कि यह बिरादरी किसी भी लक्ष्य को हासिल करने की योग्यता रखती है। उन्होंने उच्च उत्पादन स्तर को बनाए रखने में हर बाधा को पार करने हेतु टीम को प्रोत्साहित किया।
बार एंड रॉड मिल में उत्पादित टीएमटी बार की बेहतर गुणवत्ता, नेगेटीव टाॅलरेंस, भूकंपरोधी और जंगरोधी गुणों तथा श्रेष्ठ वेल्डेबिलिटी की पूरे देश में फैले सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के ग्राहकों द्वारा व्यापक रूप से सराहना की गई है। इस आधुनिक मिल द्वारा उत्पादित विभिन्न ग्रेड के टीएमटी उत्पाद ने देश के इस्पात बाजार में अपनी पकड़ बना ली है और कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं के निर्माण में भारी मात्रा में उपयोग किया गया है।
निदेशक प्रभारी के दौरे में उपस्थित थे महाप्रबंधक (बीआरएम) श्री योगेश शास्त्री, महाप्रबंधक (प्रचालन) श्री सच्चिदानंद त्रिपाठी, महाप्रबंधक (प्रचालन) श्री एस मोहांती, महाप्रबंधक (प्रचालन) श्री समीर पांडे, महाप्रबंधक (इलेक्ट्रिकल) श्री ए आशीष, महाप्रबंधक (इलेक्ट्रिकल) श्री तुषार श्रीखंडे, महाप्रबंधक (यांत्रिकी) श्री शिखर तिवारी और बिरादरी के अन्य सदस्य।
महाप्रबंधक (बीआरएम) श्री योगेश शास्त्री ने निदेशक प्रभारी एवम कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) को बीआरएम टीम को प्रोत्साहित करने हेतु धन्यवाद दिया और आश्वासन दिया कि टीम अपनी मेहनत तथा योगदान से निष्पादन और नई ऊंचाइयों को हासिल करेगा।
०००
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)