- Home
- Chhattisgarh
- गर्मी से इंसान तो इंसान जानवर भी हैं परेशान, भालू को लगी लू इलाज जारी…
![](https://chhattisgarhaaspaas.com/wp-content/uploads/2019/08/WhatsApp-Image-2023-06-27-at-11.06.46-AM-768x46.jpeg)
![](https://chhattisgarhaaspaas.com/wp-content/uploads/2024/04/WhatsApp-Image-2024-04-26-at-1.20.25-PM-768x572.jpeg)
![](https://chhattisgarhaaspaas.com/wp-content/uploads/2019/08/WhatsApp-Image-2024-02-13-at-10.45.06-AM-768x160.jpeg)
![](https://chhattisgarhaaspaas.com/wp-content/uploads/2019/08/WhatsApp-Image-2024-02-13-at-10.45.07-AM-768x255.jpeg)
![](https://chhattisgarhaaspaas.com/wp-content/uploads/2019/08/WhatsApp-Image-2024-03-28-at-5.10.31-PM.jpeg)
![](https://chhattisgarhaaspaas.com/wp-content/uploads/2024/05/WhatsApp-Image-2024-05-08-at-10.06.18-AM.jpeg)
गर्मी से इंसान तो इंसान जानवर भी हैं परेशान, भालू को लगी लू इलाज जारी…
![](https://chhattisgarhaaspaas.com/wp-content/uploads/2024/05/sf-1.jpg)
देश प्रदेश में इस समय गर्मी कहर बरपा रही है. इस गर्मी से इंसान ही नहीं बल्कि जानवर भी काफी परेशान हैं. लगातार बढ़ रही गर्मी से जंगली जानवर बीमार हो रहे है. छत्तीसगढ़ के कांकेर में एक भालू भी गर्मी का शिकार हो गया है. यहां के जंगलवार कॉलेज में मिले भालू में लू के लक्षण पाए गए है. जिसका उपचार किया जा रहा है.
सुस्त दिखाई दे रहा था भालू
दरसअल जंगलवार कॉलेज कांकेर पहाड़ियों से घिरा हुआ हुआ है. यहां पहुंचने वाले जवानों को गोरिल्लावार की ट्रेनिंग दी जाती है. इस पहाड़ी में कुल 8 भालू है. जिससे आए दिन कहीं ना कहीं भालू दिख ही जाता है. शुक्रवार को एक भालू जंगलवार कॉलेज भवन के पास पहुंचा. जो काफी सुस्त दिखाई पड़ रहा था. पहले तो जवानों ने उसे रोज की तरह ही दिखाई दिए जाने वाले भालू की तरह ही नजर अंदाज कर जाने दिया. इसके कुछ देर बाद जब जवानों की नजर गई तो देखा कि भालू बेसुध अवस्था में पड़ा हुआ है. वन विभाग को इसकी सूचना दी गई. विभाग की टीम ने मौके पर पहुंची और भालू का रेस्क्यू किया गया.
भालू का किया जा रहा है इलाज
उसे इलाज के लिए सिंगारभाट डिपो लाया गया जहां उसका इलाज किया जा रहा है. कांकेर रेंजर रहमान खान ने बताया कि जंगलवार कॉलेज में भालू की सूचना के बाद उसे पकड़ कर लाया गया है. भालू में लू के लक्षण दिखाई दिए है. फिलहाल इलाज जारी है. वहीं पशु चिकित्सक डॉक्टर प्रीति कोडोपी का कहना है कि गर्मी का असर जानवरों में दिखाई पड़ रहा है. भालू को तेज गर्मी की वजह से डिहाइड्रेशन की शिकायत है. उसका इलाज किया जा रहा है.
भीषण गर्मी से सड़के सुनी, बाजार वीरान
इस समय गर्मी का आलम यहा है कि लोग अब अपने घरों से बाहर निकलने में परहेज करने लगे हैं. हालात यह है कि सुबह 11 बजे के बाद सड़कें सुनसान नजर आने लगती हैं. लोग जरूरी कार्य होने पर ही बाहर निकल रहे हैं. बाजारों की रौनक भी गर्मी ने कम कर दी है. दिनभर तेज गर्मी के कारण बाजार भी सुने पड़े रहते हैं.
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)
![](https://chhattisgarhaaspaas.com/wp-content/uploads/2024/05/WhatsApp-Image-2024-05-11-at-10.13.44-PM.jpeg)
![](https://chhattisgarhaaspaas.com/wp-content/uploads/2024/06/003.jpg)
![](https://chhattisgarhaaspaas.com/wp-content/uploads/2019/08/WhatsApp-Image-2023-07-24-at-11.33.44-AM.jpeg)
![](https://chhattisgarhaaspaas.com/wp-content/uploads/2019/08/WhatsApp-Image-2023-07-24-at-11.34.31-AM.jpeg)
![](https://chhattisgarhaaspaas.com/wp-content/uploads/2019/08/WhatsApp-Image-2022-11-23-at-9.15.02-AM.jpeg)
![](https://chhattisgarhaaspaas.com/wp-content/uploads/2023/10/punytithi.jpg)
![](https://chhattisgarhaaspaas.com/wp-content/uploads/2024/06/002.jpg)
![](https://chhattisgarhaaspaas.com/wp-content/uploads/2021/09/WhatsApp-Image-2021-09-26-at-5.59.10-PM.jpeg)
![](https://chhattisgarhaaspaas.com/wp-content/uploads/2019/08/Untitled-4.jpg)
![](https://chhattisgarhaaspaas.com/wp-content/uploads/2019/08/WhatsApp-Image-2022-11-23-at-9.21.19-AM.jpeg)
![](https://chhattisgarhaaspaas.com/wp-content/uploads/2019/08/26.jpg)
![](https://chhattisgarhaaspaas.com/wp-content/uploads/2019/08/WhatsApp-Image-2022-08-19-at-1.32.46-PM.jpeg)
![](https://chhattisgarhaaspaas.com/wp-content/uploads/2019/08/WhatsApp-Image-2023-02-22-at-1.07.32-PM.jpeg)
![](https://chhattisgarhaaspaas.com/wp-content/uploads/2019/08/WhatsApp-Image-2023-02-22-at-1.08.07-PM.jpeg)
![](https://chhattisgarhaaspaas.com/wp-content/uploads/2019/08/WhatsApp-Image-2023-02-22-at-1.06.22-PM.jpeg)
![](https://chhattisgarhaaspaas.com/wp-content/uploads/2019/08/WhatsApp-Image-2023-02-22-at-1.11.53-PM.jpeg)