- Home
- Chhattisgarh
- आयोजन : आज दुर्ग के एक निजी होटल में साहित्यकार डॉ. रौनक जमाल के 70वें जन्म दिवस पर उनकी पांच किताबों का विमोचन और रौनक जमाल पर लिखी पुणे की ‘अस्बाक पत्रिका’ के अंक का भी लोकार्पण
आयोजन : आज दुर्ग के एक निजी होटल में साहित्यकार डॉ. रौनक जमाल के 70वें जन्म दिवस पर उनकी पांच किताबों का विमोचन और रौनक जमाल पर लिखी पुणे की ‘अस्बाक पत्रिका’ के अंक का भी लोकार्पण
• छत्तीसगढ़ आसपास न्यूज़
• दुर्ग
अंतरराष्ट्रीय शायर कवि डॉ. रौनक जमाल आज अपना 70वां जन्मदिन दुर्ग के ‘गारनेट इन’ के सभागार में मनायेंगे. इस अवसर पर डॉ. रौनक जमाल की पांच किताबों का विमोचन भी होगा.
• विमोचन –
1. लक्ष्मण की आँखें
2. चालीस आदमी
3. मेढ़क की वफादारी
4. लाल किताब
5. ईद के दिन बादशाह
डॉ रौनक जमाल लिखित इन 5 पुस्तकों के अलावा पुणे से प्रकाशित ‘अस्बाक पत्रिका’ का भी विमोचन किया जाएगा. यह पत्रिका डॉ. रौनक जमाल के व्यक्तित्व व कृतित्व पर केंद्रित है. साथ में उप महाद्वीप के लघुकथा की तिमाही पत्रिका ‘अफसाना नुमा’ के चौथे अंक का लोकार्पण डॉ. रौनक जमाल के कर कमलों द्वारा किया जाएगा.
आज के इस आयोजन में ऑल इंडिया सदर इत्फाले अदब सोसायटी दिल्ली के मोहम्मद सिराज अजीम, मुंबई के इकबाल नियाजी, औरंगाबाद के शाहब अफसर खान, भोपाल से डॉ. आजम, आंध्रप्रदेश से मोहम्मद शाहिद, जलगांव से कय्यूम असर, नागपुर से वकील नजीब, रियाज कामिल, ख्व्वाज गुलाम उसस्यददैन ख्बानी और मुश्ताक बेबाक शिरकत करेंगे.
डॉ.रौनक जमाल विगत 51 वर्षों से साहित्य से जुड़े हैं. साल 2024 में हेति यूनिवर्सिटी ऑफ अमेरिका द्वारा इन्हें डॉक्टरेट की उपाधि से नवाजा गया. इनके अब तक 3 अफसाना संग्रह, 8 लघु कथा, 6 बाल कथा, 2 नाटक और 1 बाल उपन्यास प्रकाशित हुई.
इसके अलावा अन्य सैकड़ों रचनाएँ हैं.
आज डॉ. रौनक जामल के 70 वें जन्मदिन पर ‘मुक्तकंठ साहित्य समिति’ और ‘छत्तीसगढ़ आसपास’ ग्रुप की तरफ से अनंत-अनंत बधाई.
०००
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)