- Home
- Chhattisgarh
- लोकार्पण : ‘मुक्तकंठ साहित्य समिति’ के सौजन्य से प्रकाशित मासिक बुलेटिन ‘मुक्तकंठ’ के मई अंक का लोकार्पण : नए रचनाकारों का मंच है ‘मुक्तकंठ’
लोकार्पण : ‘मुक्तकंठ साहित्य समिति’ के सौजन्य से प्रकाशित मासिक बुलेटिन ‘मुक्तकंठ’ के मई अंक का लोकार्पण : नए रचनाकारों का मंच है ‘मुक्तकंठ’

👉 लोकार्पण के अवसर पर
• छत्तीसगढ़ आसपास न्यूज़
• भिलाई
भिलाई निवास इंडियन कॉफी हाउस : 26 मई 2024 : विगत 27 वर्षों से संचालित ‘मुक्तकंठ साहित्य समिति’ प्रदेश की पंजीकृत साहित्यिक समिति है. समिति अपने सदस्यों की रचनाओं की रचना को एक मंच देने के लिए प्रतिमाह बुलेटिन का प्रकाशन कर रही है. इसका मुख्य उद्देश्य है कि नए लिखने वाले लेखकों को लिखने की प्रेरणा मिले. आज ‘मुक्तकंठ’ पंजीकृत कार्यालय भिलाई से स्थापित होकर छत्तीसगढ़ राज्य के अलावा देश के अन्य प्रदेशों के साथ-साथ पड़ोसी देश नेपाल से भी जुड़ाव हो गया है.
बीते कल ‘मुक्तकंठ’ मासिक बुलेटिन मई अंक के लोकार्पण के मुख्य अतिथि समिति के अध्यक्ष गोविंद पाल और अध्यक्षता ‘ बंगीय साहित्य संस्था’ की उप सभापति स्मृति दत्ता थीं. विशेष अतिथि ‘मुक्तकंठ’ की नव नियुक्त सदस्य कवयित्री व शायरा फरीदा शाहीन एवं कवि सुरेश कुमार बंछोर थे.
प्रारंभ में ‘मुक्तकंठ’ के महासचिव ओमप्रकाश शर्मा ने समिति की सदस्यता ग्रहण करने वाले फरीदा शाहीन, सुरेश कुमार बंछोर और शमशीर शिवानी का परिचय कराया, तत्पश्चात ‘मुक्तकंठ’ कार्यकारिणी में कवि बृजेश मल्लिक को संरक्षक बनाए जाने की विधिवत घोषणा की गई.
‘मुक्तकंठ’ मई अंक लोकार्पण –

👉 लोकार्पण के अवसर पर [बाएँ से] : शमशीर शिवानी, बृजेश मल्लिक, आलोक कुमार चंदा, प्रदीप भट्टाचार्य, गोविंद पाल, प्रकाशचंद्र मण्डल, ओमप्रकाश शर्मा, स्मृति दत्ता, फरीदा शाहीन, सोमाली शर्मा, पं. बासुदेव भट्टाचार्य और सुरेश कुमार बंछोर

👉 [ बाएँ से ] डॉ.नौशाद अहमद सिद्दीकी ‘सब्र’ के साथ बाकी उपर में जो नाम है क्रम से
प्रदीप भट्टाचार्य के संपादन में प्रकाशित ‘मुक्तकंठ’ के मई अंक का लोकार्पण समिति के अध्यक्ष गोविंद पाल, स्मृति दत्ता, संरक्षक बृजेश मल्लिक, ओमप्रकाश शर्मा एवं उपस्थित उपाध्यक्ष आलोक कुमार चंदा, कोषाध्यक्ष प्रकाशचंद्र मण्डल, प्रचार सचिव डॉ. नौशाद अहमद सिद्दीकी ‘सब्र’, पं. बासुदेव भट्टाचार्य, सोमाली शर्मा, शमशीर शिवानी, सुरेश कुमार बंछोर और फरीदा शाहीन के करकमलों द्वारा किया गया.
मई अंक में जिन कलमकारों की रचनाएं प्रकाशित हुई, वे हैं-
•प्रकाशचंद्र मण्डल •पल्लव चटर्जी •सोमाली शर्मा • बृजेश मल्लिक •विद्या गुप्ता •डॉ. नौशाद अहमद सिद्दीकी ‘सब्र’ •मो. हाजी रियाज खान गौहर •सुरेश कुमार बंछोर •डॉ.कनक लता तिवारी •पुष्पा पाण्डेय •डॉ. कन्हैया साहू ‘अमित’ • त्रयम्बक राव साटकर ‘अम्बर’ •बाल कवि कामरान •रुणा रश्मि ‘दीप्त’ •अनवर खान ‘ साहिल’ और •डॉ.सगीर अहमद सिद्दीकी
साथ में ‘मुक्तकंठ’ अप्रेल अंक विमोचन,स्मृति शेष माधुरी ‘ माना’ समरेंद्र बिश्वास,सम्मान की रपट और ‘साहित्यकार व कलमकार कामचोर होते हैं यह एक मिथक है- गोविंद पाल एवं संपादक की कलम से अपनी बात- प्रदीप भट्टाचार्य.
द्वितीय सत्र में सभी सदस्यों ने विचार-विमर्श और अपनी-अपनी प्रतिनिधि रचनाओं का पाठ किया.
दो सत्रों में सम्पन्न हुए, लोकार्पण एवं विचार-विमर्श व काव्य पाठ का संचालन ‘मुक्तकंठ साहित्य समिति’ के महासचिव ओमप्रकाश शर्मा और आभार व्यक्त ‘ मुक्तकंठ’ के उपाध्यक्ष आलोक कुमार चंदा ने किया.
▪️ लोकार्पण के अवसर पर कुछ सचित्र झलकियाँ-



•अंत में एक सेल्फी फरीदा शाहीन के सौजन्य से-

{ •फोटो क्लिक : डॉ. नौशाद अहमद सिद्दीकी ‘सब्र’ और रिपोर्टिंग आलोक कुमार चंदा ]
०००
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)