- Home
- Chhattisgarh
- अगासदिया सम्मान : CBSE 12वीं बोर्ड में छत्तीसगढ़ की टॉपर साक्षी सिरमौर को ‘अगासदिया सम्मान’ से सम्मानित किया गया : साक्षी, दुर्ग के एडीशनल SP वेदव्रत सिरमौर की सुपुत्री है
![](https://chhattisgarhaaspaas.com/wp-content/uploads/2019/08/WhatsApp-Image-2023-06-27-at-11.06.46-AM-768x46.jpeg)
![](https://chhattisgarhaaspaas.com/wp-content/uploads/2024/04/WhatsApp-Image-2024-04-26-at-1.20.25-PM-768x572.jpeg)
![](https://chhattisgarhaaspaas.com/wp-content/uploads/2019/08/WhatsApp-Image-2024-02-13-at-10.45.06-AM-768x160.jpeg)
![](https://chhattisgarhaaspaas.com/wp-content/uploads/2019/08/WhatsApp-Image-2024-02-13-at-10.45.07-AM-768x255.jpeg)
![](https://chhattisgarhaaspaas.com/wp-content/uploads/2019/08/WhatsApp-Image-2024-03-28-at-5.10.31-PM.jpeg)
![](https://chhattisgarhaaspaas.com/wp-content/uploads/2024/05/WhatsApp-Image-2024-05-08-at-10.06.18-AM.jpeg)
अगासदिया सम्मान : CBSE 12वीं बोर्ड में छत्तीसगढ़ की टॉपर साक्षी सिरमौर को ‘अगासदिया सम्मान’ से सम्मानित किया गया : साक्षी, दुर्ग के एडीशनल SP वेदव्रत सिरमौर की सुपुत्री है
👉 ‘अगासदिया सम्मान’ से सम्मानित करते हुए ‘अगासदिया’ के अध्यक्ष डॉ. परदेशीराम वर्मा
• छत्तीसगढ़ आसपास न्यूज़
• भिलाई
दसवीं-बारहवीं बोर्ट के मेरिट होल्डर मेधावी दुर्ग जिले के विद्यार्थियों को सम्मानित करने के क्रम में 28-05-2024 को समारोह पूर्वक साक्षी सिरमौर को अगासदिया डॉ. खूबचंद बघेल प्रतिभा सम्मान प्रदान किया गया ।
साक्षी सिरमौर ने सी.आई.एस.सी.ई. बोर्ड की बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में छत्तीसगढ़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया उसने यह कीर्तिमान 97.50% अंक अर्जित कर रचा । साक्षी सिरमौर दुर्ग के एडीशनल एस.पी. वेदव्रत सिरमौर एवं डॉ. नम्रता सिरमौर की बेटी है ।
छत्तीसगढ़ मनवा कूर्मि समाज के पूर्व केन्द्रीय अध्यक्ष रहे स्व. डॉ. रामकुमार सिरमौर की नातिन है साक्षी सिरमौर । उसे सम्मान पत्र, शाल-श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह देकर अगासदिया ने सम्मानित किया । इस अवसर पर डॉ. परदेसीराम वर्मा ने कहा कि दुर्ग जिले के मेरिट होल्डर खेतिहर किसान और श्रमिक परिवारों से जुड़े हुए हैं । कई बच्चों के माता-पिता श्रमिक भी हैं । उनके घरों से मेरिट होल्डर बच्चे निकले हैं ।
डॉ. खूबचंद बघेल और छत्तीसगढ़ के पुरखों ने जो सपना देखा था उसे आगामी पीढ़ी पूरा करेगी यह हम भरोसा कर सकते हैं । सम्मान सत्र का संचालन कलाकार महेश वर्मा ने किया । राजेन्द्र साहू ने छत्तीसगढ़ महतारी वंदना प्रस्तुत किया । साहित्यकार बद्री प्रसाद पारकर प्रसिद्ध बाल गीतकार कमलेश चंद्राकर तथा साक्षी की माँ डॉ. नम्रता सिरमौर इस अवसर पर उपस्थित थी । कमलेश चंद्राकर ने आभार व्यक्त किया ।
०००
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)
![](https://chhattisgarhaaspaas.com/wp-content/uploads/2024/05/WhatsApp-Image-2024-05-11-at-10.13.44-PM.jpeg)
![](https://chhattisgarhaaspaas.com/wp-content/uploads/2024/06/003.jpg)
![](https://chhattisgarhaaspaas.com/wp-content/uploads/2019/08/WhatsApp-Image-2023-07-24-at-11.33.44-AM.jpeg)
![](https://chhattisgarhaaspaas.com/wp-content/uploads/2019/08/WhatsApp-Image-2023-07-24-at-11.34.31-AM.jpeg)
![](https://chhattisgarhaaspaas.com/wp-content/uploads/2019/08/WhatsApp-Image-2022-11-23-at-9.15.02-AM.jpeg)
![](https://chhattisgarhaaspaas.com/wp-content/uploads/2023/10/punytithi.jpg)
![](https://chhattisgarhaaspaas.com/wp-content/uploads/2024/06/002.jpg)
![](https://chhattisgarhaaspaas.com/wp-content/uploads/2021/09/WhatsApp-Image-2021-09-26-at-5.59.10-PM.jpeg)
![](https://chhattisgarhaaspaas.com/wp-content/uploads/2019/08/Untitled-4.jpg)
![](https://chhattisgarhaaspaas.com/wp-content/uploads/2019/08/WhatsApp-Image-2022-11-23-at-9.21.19-AM.jpeg)
![](https://chhattisgarhaaspaas.com/wp-content/uploads/2019/08/26.jpg)
![](https://chhattisgarhaaspaas.com/wp-content/uploads/2019/08/WhatsApp-Image-2022-08-19-at-1.32.46-PM.jpeg)
![](https://chhattisgarhaaspaas.com/wp-content/uploads/2019/08/WhatsApp-Image-2023-02-22-at-1.07.32-PM.jpeg)
![](https://chhattisgarhaaspaas.com/wp-content/uploads/2019/08/WhatsApp-Image-2023-02-22-at-1.08.07-PM.jpeg)
![](https://chhattisgarhaaspaas.com/wp-content/uploads/2019/08/WhatsApp-Image-2023-02-22-at-1.06.22-PM.jpeg)
![](https://chhattisgarhaaspaas.com/wp-content/uploads/2019/08/WhatsApp-Image-2023-02-22-at-1.11.53-PM.jpeg)