- Home
- Chhattisgarh
- दु:खत खबर : राजयोग भवन से मिली कि उर्मिला बहन नहीं रही
दु:खत खबर : राजयोग भवन से मिली कि उर्मिला बहन नहीं रही
👉 उर्मिला बहन
• भिलाई ।
🪷 बाप दादा के साथ गहरा दिल का रिश्ता रखने वाली.. पूर्ण समर्पण बुद्धि , वारिस आत्मा, जो बापदादा के भी दिल में समायीं थी …हम सबकी अति प्रिय उर्मिला बहन आज प्रातः मुरली क्लास से ही वापस जाते समय रोड एक्सीडेंट में ऑन स्पॉट ही तत्काल अपना शरीर छोड़ बाबा की याद में बाबा के पास बाबा की गोद में चली गई 💫
🪷 आप सेक्टर 7 में ही नियमित रूप से प्रातः क्लास में सामने बैठकर यथार्थ गोडली स्टूडेंट बनकर जिसने पढ़ाई पढ़ी एवं श्रीमत अनुसार जीवन में चलते आज्ञाकारी ,निर्माणचित्त, मिलनसार, हिम्मत बच्चे मददे बाप की ब्राह्मण परिवार में एक मिसाल बनकर रहीं ..
युगल के शरीर छोड़ने पर आपको बाबा का साथ मिलने पर आपके जीवन में लौकिक परिवार ने अद्भुत परिवर्तन अनुभव किया.. आपकी शक्ति व रूहानियत को देखते सभी का बाबा के परिवार के प्रति झुकाव बढ़ता गया .. एक बल एक भरोसा के साथ जीवन जीते आपने न केवल पूरे अपने बड़े परिवार का संबल बनीं अपितु अलौकिक परिवार में भी इतनी उम्र में हर प्रकार की सेवा में साथी बनें
संपूर्ण भिलाई ब्राह्मण परिवार अपने बीच अचानक से आपके प्रस्थान करने पर मौन स्तब्ध है एवं 🙏आपके आगे की श्रेष्ठ सेवा के लिए हार्दिक दुआओं भरी श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं.
ब्रह्माकुमारी आशा
🕉 शांति
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)