- Home
- Chhattisgarh
- जगदलपुर से रायपुर आ रही चलती बस में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप
जगदलपुर से रायपुर आ रही चलती बस में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप

रायपुर: राजधानी के अभनपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है, जगदलपुर से रायपुर आ रही यात्री बस में भीषण आग लग गई है, आग लगने से यात्रियों में हड़कंप मच गया, वहीं किसी प्रकार की जनहानि नहीं होने की खबर है।
जानकारी के अनुसार रायपुर-अभनपुर मुख्यमार्ग पर मोहन ढाबा के पास महिंद्रा कंपनी की चलती हुई यात्री बस में आग लग गई, बस जगदलपुर से रायपुर आ रही थी। बस में 35 यात्री सवार थे। सभी यात्री सुरक्षित बताए गए हैं। आग लगने के बाद बस पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। जानकारी के अनुसार बस में आग एसी का पाइप फटने के कारण लगा है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग लगते ही हड़कंप मच गया था। आसपास के लोग बचान के लिए दौड़े थे। जैसे ही बस में आग लगी सभी यात्रियों को सुरक्षित तरीके से उतार लिया गया। इस दौरान किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। सूचना के बाद पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे।
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)