- Home
- Chhattisgarh
- श्री रामोत्सव समिति : श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा समारोह- 2024 : 15 जनवरी से आध्यात्मिक आयोजन : 19 जनवरी को सामूहिक आराधना आयोजन व श्रीराम-माता सीता मैय्या विवाहोत्सव : 20 जनवरी विशाल श्रीराम गुणगान शोभायात्रा : 22 जनवरी रोशनी उत्सव और श्रीराम मंदिर से संबंधित डाक्युमेंट्री फिल्म और 1 जून को हिंदू राष्ट्र निर्माण के लिए हवन एवं विभिन्न प्रतियोगिता व मंदिर समितियों को पुरुस्कार, सम्मान एवं अभिनंदन आयोजन की श्रृखंला का समापन
श्री रामोत्सव समिति : श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा समारोह- 2024 : 15 जनवरी से आध्यात्मिक आयोजन : 19 जनवरी को सामूहिक आराधना आयोजन व श्रीराम-माता सीता मैय्या विवाहोत्सव : 20 जनवरी विशाल श्रीराम गुणगान शोभायात्रा : 22 जनवरी रोशनी उत्सव और श्रीराम मंदिर से संबंधित डाक्युमेंट्री फिल्म और 1 जून को हिंदू राष्ट्र निर्माण के लिए हवन एवं विभिन्न प्रतियोगिता व मंदिर समितियों को पुरुस्कार, सम्मान एवं अभिनंदन आयोजन की श्रृखंला का समापन

👉 हवन पूजा में बैठे [बाएँ से] प्रशांत श्रीरसागर, मनोज ठाकरे और पी भानूजी राव
• छत्तीसगढ़ आसपास न्यूज़
• भिलाई [रिसाली]

👉 मंचासीन अतिथि
22 जनवरी, 2024 को श्रीरामलला के पावन अयोध्या में हुए प्राण प्रतिष्ठा समारोह का उत्सव को रिसाली नगर में अष्ट दिवसीय आयोजन कर मनाया गया था. 15 जनवरी से लगातार नगर में स्थापित विभिन्न मंदिरों में श्रीराम आध्यात्मिक आयोजन होते रहे. रिसाली के दशहरा मैदान में सामूहिक आराधना आयोजन हुए. 19 जनवरी को श्रीराम – सीता मैय्या विवाहोत्सव का विशाल आयोजन आंध्रप्रदेश से आमंत्रित पुरोहितों द्वारा सम्पन्न कराया गया था. इस वैवाहिक आयोजन में बाराती, घराती पद्धति में मंत्रोच्चारण एवं विधिवत विवाह कल्योणत्सव आयोजन किया गया था, जिसमें श्री काकुलम आंध्रप्रदेश से आये शहनाई वादक शामिल थे. 20 जनवरी को विशाल श्रीराम गुणगान शोभायात्रा हुई. 21 जनवरी को ‘शबरी के राम’ लोकनायक का मंचन हुआ. इस अवसर पर कबीर गायक अनंतराम साहेब के समूह द्वारा श्रीराम के भजन कार्यक्रम और फिर 22 जनवरी 2024 को पूरे रिसाली के दशहरा मैदान को रोशनमय किया गया. बड़े परदे पर अयोध्या में स्थापित श्रीराम मंदिर के फिल्म का प्रसारण किया गया. 500 वर्षों में तक सनातनी रामभक्तों की युद्ध से संबंधित यह डाक्युमेंट्री फिल्म थी.
15 जनवरी से प्रारंभ हुए इस आयोजन में प्रात:कालीन दौड़, सायंकाल में महिलाओं एवं बच्चों के लिए खेलकूद, कुर्सी दौड़, प्राथमिक विद्यालयों से लेकर महाविद्यालयीन छात्रों का चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन हुआ. अंतिम दिन 1 जून को हिंदू राष्ट्र निर्माण एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी के दिग्विजय हेतु सामूहिक हवन पूजन और विजयी बच्चों, मंदिर समितियों, सहयोगी कार्यकर्ताओं, दानदाताओं एवं श्रीराम के प्रति समर्पित भावना से काम करने वाले रामभक्तों व समाज के लोगों का अभिनंदन पत्र देकर सम्मानित किया गया.

👉 कुंवर नरेंद्र सिंह राठौर ने कहा कि- देशभर में राष्ट्रवादी पार्टी भाजपा को लोकसभा में भारी बहुमत मिलने एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदरदास मोदीजी को पुन: प्रधानमंत्री बनाने के लिए किए गए इस हवन में आयोजित कार्यक्रम में मुझे आकर खुशी हुई. हिंदू राष्ट्र निर्माण के लिए श्रीरामोत्सव समिति के प्रति आभार व्यक्त किया और पी भानूजी राव के कुशल नेतृत्व की सराहना की.
1 जून को आयोजित हवन पूजन और पुरुस्कार कार्यक्रम में मंचासीन हुए-
राष्ट्रीय स्वयं सेवक [आरएसएस] के वरिष्ठ स्वयं सेवक शिरिष अग्रवाल, अखिल भारतीय सनातन सभा व पुरोहित महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महामंडलेश्वर पं. अरुण मिश्रा, ‘कवच’ पर्यावरणीय संस्था के संस्थापक अध्यक्ष एवं ‘वसुंधरा कवच’ पत्रिका के संपादक नरेंद्र राठौर, ‘ छत्तीसगढ़ आसपास’ पब्लिकेशन ग्रुप के ग्रुप एडिटर प्रदीप भट्टाचार्य, सनातन सभा के प्रदेश समन्वयक मंगेश खंगन, ‘ अयोध्या के राम’ रामलीला मंचन के निर्देशक नकुल महलवार, फिल्म अभिनेता रजनीश झांझी और संघचालक रिसाली के नागेश्वर राव.
आयोजन के मुख्य सूत्रधार पी भानूजी राव थे. संचालन शैलेंद्र शेंडे, रश्मि राजपूत और ममता राव ने किया.
‘भाजपा समर्थक मंच’ के प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष मनोज ठाकरे, प्रशांत कुमार श्रीरसागर, रामलीला के मुख्य कलाकार, रंगकर्मी नकुल महलवार, जयकुमार कसेर और त्रिलोकी तिवारी को विशेष रूप से सम्मानित किया गया.
मंचासीन अतिथियों के स्वागत और जय जय श्रीराम के जयकारे के पूर्व श्रीराम भक्त स्व. झग्गर यादव को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई
रिसाली में आयोजित हवन पूजन और पुरस्कार वितरण समारोह के साक्षी रहे-



पी. भानूजी राव, मनोज ठाकरे, प्रशांत कुमार श्रीरसागर, विक्रमचंद वर्मा, शैलेंद्र शेंडे, श्रीमती रश्मि राजपूत, श्रीमती केवरा वर्मा, चंदूलाल मरकाम, दीनानाथ नैय्यर, अशोक सोनी, मधुर देवांगन, सितारा देवी, चौवाराम निषाद, टीकम साहू डुंडेरा वाले, अनिल मिश्रा, नरेंद्र केला,बबीता केला, धनेश्वरी साहू, तरुणा देशमुख, ममता राव, संध्या मंड लोई, तरसेम कौर, देवेंद्र तिवारी, धर्मेंद्र सिंह, संजय निखारे, जितेंद्र टेंभरे, दीपांकर दास, वीएस राव, डॉ. लक्ष्मण प्रसाद, मोहन देशपांडे, महेंद्र दुबे, कुंज बिहारी अग्रवाल, अनिल साहू, रमा साहू, आलोक मिश्रा, आसपूरन चौधरी, चेतनलाल यादव और मंदिर समिति के सदस्य एवं अनेक रामभक्त लोग.
अंत में आभार व्यक्त ‘ श्रीरामोत्सव समिति’ के संयोजक पी भानूजी राव ने किया.
०००
▪️ हवन पूजन और पुरुस्कार वितरण कार्यक्रम की कुछ सचित्र झलकियाँ-














____________
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)