- Home
- Chhattisgarh
- सरयूपारीय ब्राह्मण समाज : समाज की पत्रिका ‘ब्रह्म प्रकाश’ का विमोचन और वार्षिक आमसभा
![](https://chhattisgarhaaspaas.com/wp-content/uploads/2019/08/WhatsApp-Image-2023-06-27-at-11.06.46-AM-768x46.jpeg)
![](https://chhattisgarhaaspaas.com/wp-content/uploads/2024/04/WhatsApp-Image-2024-04-26-at-1.20.25-PM-768x572.jpeg)
![](https://chhattisgarhaaspaas.com/wp-content/uploads/2019/08/WhatsApp-Image-2024-02-13-at-10.45.06-AM-768x160.jpeg)
![](https://chhattisgarhaaspaas.com/wp-content/uploads/2019/08/WhatsApp-Image-2024-02-13-at-10.45.07-AM-768x255.jpeg)
![](https://chhattisgarhaaspaas.com/wp-content/uploads/2019/08/WhatsApp-Image-2024-03-28-at-5.10.31-PM.jpeg)
![](https://chhattisgarhaaspaas.com/wp-content/uploads/2024/05/WhatsApp-Image-2024-05-08-at-10.06.18-AM.jpeg)
सरयूपारीय ब्राह्मण समाज : समाज की पत्रिका ‘ब्रह्म प्रकाश’ का विमोचन और वार्षिक आमसभा
👉 समाज की पत्रिका ‘ब्रह्म प्रकाश’ वर्ष – 2024 [अंक- 11] का विमोचन करते हुए अतिथि
• छत्तीसगढ़ आसपास न्यूज़
• भिलाई
भिलाई [साँई मंगल भवन : 2 जून] : ‘सरयूपारीय ब्राह्मण समाज’ की वार्षिक आमसभा और समाज की वार्षिक पत्रिका ‘ब्रह्म प्रकाश’ के विमोचन के अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पाण्डेय के मुख्य आथित्य में सम्पन्न हुआ. इस अवसर पर ‘सरयूपारीय ब्राह्मण समाज’ रायपुर के अध्यक्ष सुरेश शुक्ला, समाज के अध्यक्ष प्रभुनाथ मिश्रा और महासचिव रामलखन मिश्रा उपस्थित थे.
प्रारंभ में अतिथियों ने भगवान श्री ब्रह्मादेव के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजन पं. हरेकृष्ण पांडे ने मंत्रोउचार से सम्पन्न कराया
अतिथियों का स्वागत, शॉल श्रीफल और स्मृति चिन्ह देकर समाज के सभी प्रमुख पधाधिकारियों ने किया. वार्षिक आमसभा का प्रतिवेदन वर्ष 2022-23 का समाज के महासचिव रामलखन मिश्रा ने प्रस्तुत की. स्वागत भाषण उपाध्यक्ष व ‘ब्रह्म प्रकाश’ पत्रिका के प्रभारी नागेंद्र पांडेय ने दिया और संचालन सचिव सुनील मिश्रा ने किया.
‘सरयूपारीय ब्राह्मण समाज’ के अध्यक्ष प्रभुनाथ मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि- आज समाज को मजबूत और संगठित होने की आवश्यकता है. ब्राह्मण समाज सदैव अन्य समाज को दिशा दिखाने का कार्य करता आया है. ज्ञान, विज्ञान, शास्त्र, शस्त्र सभी का मार्गदर्शन दिया है. लेकिन कुछ ऐसे लोग हैं कि श्री रामजी के अस्तित्व एवं सनातनी हिंदू धर्म पर कटाक्ष करते हैं, ऐसे तत्वों को कड़ा जवाब ब्राह्मण ही नहीं समस्त हिंदू समाज को देना चाहिए. ‘ब्रह्म प्रकाश’ पत्रिका समाज के सभी लोगों के लिए जोड़ने का काम करेगा. विवाह योग्य लड़के-लड़कियों का भी इस पत्रिका में बॉयोडाटा परिचय के साथ दिया गया है ,जो निश्चित रूप से उपयोगी सिद्ध होगी.
👉 प्रेमप्रकाश पाण्डेय संबोधित करते हुए…
प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने कहा कि-
आज समाज की पत्रिका ‘ब्रह्म प्रकाश’ का विमोचन हुआ है. इस पत्रिका के माध्यम से सबके लिए अच्छे परिवार का मेल-मिलाप होगा. ब्राह्मण इसलिए पूज्य होता है क्योंकि वह सब समाज के हित के बारे में सोचता है. हमारा भिलाई लघु भारत का केंद्र है, जिसमें सारे जाति, धर्म, भाषा के लोग आपसी प्रेम, भाईचारा के साथ रहते हैं. ब्राह्मण समाज भी सभी से सहयोग का भाव रखता है. आज अपनी मातृभूमि की सेवा का संकल्प लें कि समाज ही नहीं, सबकी चिंता करते हुए सेवा की भाव रखते हुए समाज के निर्धन परिवार का उत्थान करें.
▪️ इस अवसर पर विप्र प्रबुद्धजन उपस्थित थे-
दीपक मिश्रा, रामशंकर पांडे, केएल तिवारी, अनिल शुक्ला, संजय पांडे, सनत पांडे, महेश तिवारी, प्रीति राहुल दुबे, रीता शर्मा, स्वीटी कौशिक, चंद्र शेखर पांडेय, डॉ. अखिलेश त्रिपाठी, रुखमणी मिश्रा, विष्णु पाठक, स्वरूप लता पांडे, लालिमा तिवारी, एकता मिश्रा, रीना दुबे,अनीता पांडे, अंजू तिवारी, डॉ. गणेश पांडे, प्रतिमा तिवारी, रामायण मिश्रा, विमला मिश्रा, किरण दुबे, अन्नू पांडे, रश्मि दुबे, दिनेश त्रिपाठी, नर्मदा प्रसाद मिश्र, मुटुन चौबे, कमलेश दुबे, प्रदीप चंद्र पांडे, विजय मिश्रा, शशि तिवारी, दिनेश प्रसाद मिश्र, आशा शर्मा, मंजू पांडे, वीणा दुबे, रेखा शर्मा, मीना त्रिपाठी, ममता मिश्रा, आरके पांडे, अंसुमान तिवारी, कनक मिश्रा, विद्यकर उपाध्याय, हरेकृष्ण पांडे, रामविलास मिश्रा, एचएल शुक्ला, सतीश चंद्र पांडे, कार्तिक पांडे, अरविंद तिवारी, कमलेश दुबे, सोमेश त्रिवेदी, वीरेंद्र नाथ पांडेय, एनएन पांडे, संतोष मिश्रा, ऋषि मिश्रा, आशीष पांडे, ममता मिश्रा, शशिप्रभा मिश्रा, समिता तिवारी, योगेंद्र तिवारी, मदन मिश्रा, सुरेश आर. तिवारी, बीपी शुक्ला, बलिराम त्रिपाठी, बसंत शुक्ला, सविता त्रिपाठी, श्याम तिवारी, प्रवीण पाण्डेय, पूनम उपाध्याय, अमलोक तिवारी, हरि शंकर चतुर्वेदी, अखिलेश मिश्रा, शिवराज शुक्ला, डॉ. सीपी द्विवेदी, पीयूष शुक्ला, राहुल दुबे, डॉ. तरुण पांडे, कृष्ण भगवान तिवारी, अनुपमा शुक्ला, तिलकधर दुबे, गंगाराम चौबे, विवेक प्रकाश शर्मा, सतीश त्रिपाठी, बीएस शर्मा, मनोज पांडे, एसके गौतम, त्रिलोक मिश्रा, श्रेया चौबे, अरुण मिश्रा, विनय मिश्रा, अभिषेक पांडे, राकेश कुमार शुक्ला, लक्ष्मीकांत तिवारी और प्रदीप भट्टाचार्य एवं सरयूपारीय ब्राह्मण समाज के सम्मानित सदस्यगण.
०००
▪️
कार्यक्रम की कुछ सचित्र झलकियाँ –
👉 समाज की तरफ से प्रेम प्रकाश पाण्डेय का सम्मान करते हुए समाज के पदाधिकारी
👉 रायपुर से आये ‘सरयूपारीय ब्राह्मण समाज’ के अध्यक्ष सुरेश शुक्ला का सम्मान करते हुए
👉 ‘सरयूपारीय ब्राह्मण समाज’ के सदस्य प्रेमप्रकाश पाण्डेय के साथ मेल- मिलाप करते हुए
०००
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)
![](https://chhattisgarhaaspaas.com/wp-content/uploads/2024/05/WhatsApp-Image-2024-05-11-at-10.13.44-PM.jpeg)
![](https://chhattisgarhaaspaas.com/wp-content/uploads/2024/06/003.jpg)
![](https://chhattisgarhaaspaas.com/wp-content/uploads/2019/08/WhatsApp-Image-2023-07-24-at-11.33.44-AM.jpeg)
![](https://chhattisgarhaaspaas.com/wp-content/uploads/2019/08/WhatsApp-Image-2023-07-24-at-11.34.31-AM.jpeg)
![](https://chhattisgarhaaspaas.com/wp-content/uploads/2019/08/WhatsApp-Image-2022-11-23-at-9.15.02-AM.jpeg)
![](https://chhattisgarhaaspaas.com/wp-content/uploads/2023/10/punytithi.jpg)
![](https://chhattisgarhaaspaas.com/wp-content/uploads/2024/06/002.jpg)
![](https://chhattisgarhaaspaas.com/wp-content/uploads/2021/09/WhatsApp-Image-2021-09-26-at-5.59.10-PM.jpeg)
![](https://chhattisgarhaaspaas.com/wp-content/uploads/2019/08/Untitled-4.jpg)
![](https://chhattisgarhaaspaas.com/wp-content/uploads/2019/08/WhatsApp-Image-2022-11-23-at-9.21.19-AM.jpeg)
![](https://chhattisgarhaaspaas.com/wp-content/uploads/2019/08/26.jpg)
![](https://chhattisgarhaaspaas.com/wp-content/uploads/2019/08/WhatsApp-Image-2022-08-19-at-1.32.46-PM.jpeg)
![](https://chhattisgarhaaspaas.com/wp-content/uploads/2019/08/WhatsApp-Image-2023-02-22-at-1.07.32-PM.jpeg)
![](https://chhattisgarhaaspaas.com/wp-content/uploads/2019/08/WhatsApp-Image-2023-02-22-at-1.08.07-PM.jpeg)
![](https://chhattisgarhaaspaas.com/wp-content/uploads/2019/08/WhatsApp-Image-2023-02-22-at-1.06.22-PM.jpeg)
![](https://chhattisgarhaaspaas.com/wp-content/uploads/2019/08/WhatsApp-Image-2023-02-22-at-1.11.53-PM.jpeg)