- Home
- Chhattisgarh
- Nvidia का उलटफेर, Apple को पछाड़ बनी दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी, मार्केट कैप इतने ट्रिलियन के पार
Nvidia का उलटफेर, Apple को पछाड़ बनी दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी, मार्केट कैप इतने ट्रिलियन के पार

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई (AI) चिप बनाने वाली कंपनी एनवीडिया (Nvidia) का मार्केट कैप 3 ट्रिलियन डॉलर को पार कर गया है. इस कारण दिग्गज टेक कंपनी एप्पल (Apple) को पछाड़कर एनवीडिया दुनिया की दूसरी सबसे वैल्यूएबल कंपनी बन गई है. आखिरी कारोबारी सत्र में एनवीडिया के शेयर में 5.16 प्रतिशत की तेजी आई और कंपनी का मार्केट कैप 3.01 ट्रिलियन डॉलर पहुंच गया. वहीं एप्पल (Apple’s stock) के शेयर में 0.78 प्रतिशत की बढ़त हुई है और उसका मार्केट कैप 3 ट्रिलियन डॉलर पर है.
200% से ज्यादा का रिर्टन पिछले एक साल में
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) चिप की मांग बढ़ने के कारण एनवीडिया के शेयर में लगातार तेजी बनी हुई है. पिछले एक साल में यह 200 प्रतिशत से अधिक का रिटर्न दे चुका है. सॉफ्टवेयर दिग्गज माइक्रोसॉफ्ट 3.15 ट्रिलियन डॉलर के मार्केट कैप के साथ दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी है.
AI की बढ़ती मांग
एनवीडिया के शेयर में तेजी की वजह एआई के इस्तेमाल में बढ़त होना है. इससे कंपनी द्वारा बनाई जाने वाली चिप की मांग पूरी दुनिया में बढ़ गई है. हाल ही में कंपनी ने हर साल नई एआई चिप डिजाइन करने का फैसला किया था.
एप्पल को इस साल की शुरुआत से कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा रहा है. चीन में आईफोन की बिक्री घट रही है और वहीं, यूरोपीय यूनियन में मांग में ज्यादा सुधार नहीं है. इसके कारण कंपनी के शेयर की कीमत में भी उछाल नहीं देखने को मिला है.
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)